x

भारत के 10 अजीबोगरीब रेस्टोरेंट जहां है सब कुछ अलग | Top 10 Strange Restaurants India In Hindi

By N.j / About :-7 years ago

नमस्कार दोस्तों भारत देश जो अपनी सस्कृति और लजीज खाने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है आज सभी विदेशी टूरिस्ट भारत घूमकर भारत के लजीज भोजन का आनंद लेना चाहते है आज मार्केट में लोगो की बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते सभी होटल्स और रेस्टोरेंट के मालिक अपने कस्टमर के लिए खाने के साथ कुछ ऐसा जोड़ना चाहते की उन्हें यहां पहुंचकर कुछ अलग देखने का अनुभव मिले इसी के चलते आज भारत के कुछ ऐसे होटल्स और रेस्टोरेंट है जो बस ग्राहक को खाने के स्वाद तक ही सीमित नहीं रखते बल्कि आज रेस्टोरेंट के इंटीरियर और वहां के माहौल को भी काफी अहमियत दी जाने लगी है क्योंकि दोस्तों कोई भी कस्टमर जब भी किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाता है तब 30 मिनट से 1 घंटे तक आराम से रुकता है और तब कस्टमर खाने के साथ उस रेस्टोरेंट के माहौल से काफी प्रभावित होता है इसी के चलते है सभी रेस्टोरेंट अलग दिखने के लिए अलग अलग तरीके अपनाते  है तो चलिए दोस्तों आज जानते है भारत के उन 10 विचित्र रेस्टोरेंट के बारे में जो अपनी विचित्रता के लिए काफी फेमस है

1. नेचर्स टॉयलेट कैफे अहमदाबाद - Nature's Toilet Cafe Ahmedabad

दोस्तों यदि किसी कैफे के नाम के साथ टॉयलेट के नाम जुड़ा हुआ हो तो इस बात पर हल्की सी हंसी आ जाती है लेकिन दोस्तों अमहदाबाद शहर में एक  रेस्टोरेंट है नेचुरल टॉयलेट कैफ़े जो अपनी  "Eat while you sit on the pot" की थीम पर चलता है यानी दोस्तों इस रेस्टोरेंट में खाना खाते समय कुर्सी या सोफ़े नहीं बल्कि टॉयलेट सीट पर बैठाया जाता है दोस्तों ये  रेस्टोरेंट एकदम टॉयलेट म्यूजियम की तरह दिखाई देता है इतना अजीब रेस्टोरेंट होने के बावजूद भी दोस्तों ये अहमदाबाद का सबसे फेमस रेस्टोरेंट है साथ ही दोस्तों इस रेस्टोरेंट में ग्राहकों को लुभाने के लिए टॉयलेट गार्डन भी बनाया गया है इस गार्डन में 1950 से लेकर भारत में अब तक अलग -अगल  उपयोग में लिए गए टॉयलेट का सग्रहण है ये रेस्टोरेंट उन लोगो के लिए बना है जो खाना खाते समय कुछ अलग फिलिंग लेना चाहते है साथ ही जिन्हें टॉयलेट में बैठकर कुछ ना कुछ खाने की आदत होती है

2. अंधरे में खाने का स्वाद  - Taste of Darkness or Dialogue In The Darkness Hyderabad

दोस्तों हैदराबाद का ये रेस्टोरेंट उन लोगो के लिए खास तौर पर बना है जिन्हें अंधरे से सबसे ज्यादा प्यार है दोस्तों इस रेस्टोरेंट में आप अपने मनपसंद खाने का स्वाद तो ले सकते है लेकिन उसे देख नहीं सकते क्योंकि दोस्तों इस रेस्टोरेंट में रौशनी नाम का शब्द भी नहीं है दोस्तों इस रेस्टोरेंट में जाने वाले सभी ग्राहकों को अंदर जाने से पहले अंधरे में खाना खाने के इंस्ट्रक्शन दिए जाते है साथ में अंदर आपको अपने दिमाग से भी काम लेना पड़ता है ये रेस्टोरेंट बिजली बचाने के लिए लोगो के लिए प्रेरणा भी बन गया है लोगो को इस रेस्टोरेंट के बाहर आने के बाद अपनी आखों की असली अहमियत पता चलती है

3. न्यू लकी रेस्टोरेंट अहमदाबाद -New Lucky Restaurant Ahmedabad

दोस्तों यदि आपसे कोई शमशान घाट में खाना खाने के लिए बोले तो आप क्या करेंगे जहां तक हमें लगता है आप मना ही करेंगे और साथ में उस बोलने वाले को पागल समझकर इस बात को टाल देंगे लेकिन दोस्तों न्यू लकी रेस्टोरेंट के मालिक कृष्णनन कुट्टी की सोच कुछ अलग है उनका मानना है की कब्रे उनके लिए गुड लक चार्म है और इसी सोच के चलते उन्होंने अपना रेस्टोरेंट कब्रिस्तान के ऊपर बनाया दोस्तों इस रेस्टोरेंट में टेबल कुर्सियों के साथ लोगो की कब्रे भी जुड़ी हुई है दोस्तों ये रेस्टोरेंट लगभग 50 साल पुराना है जहां लोग आज भी चाय का स्वाद लेने आते है

4. सेवा कैफे अहमदाबाद - Seva Cafe Ahmedabad

दोस्तों जैसा इस कैफे का नाम है उसी तरह इस का काम है दोस्तों इस कैफे ने एक अलग ही कन्सेप्ट अपनाया है वो भारत की सस्कृति का एक अलग ही रूप है इस कैफे में आने वाले सभी लोगो का पूजा की थाली और कुमकुम से स्वागत किया जाता है दोस्तों रेस्टोरेंट की सबसे खास बात ये है की यहां पर लोगो को खाना खाने के बाद बिल नहीं पकड़ाया जाता बल्कि उन्हें एक लिफाफा दिया जाता है जिस पर लिखा हुआ होता Pey Form Your Heart जिसका मतलब होता है की आप अपनी इच्छा के अनुसार कितने भी रूपये पेय कर सकते है  इस कैफे को पूर्णतय घर की तरह ही बनाया गया है आप यहां खाना खाने के बाद इन लोगो की खाना बनाने और अन्य काम में मदद भी कर सकते है

5. द बार स्टॉक एक्सचेंज मुंबई - The Bar Stock Exchange Mumbai

दोस्तों नाम से लगता है मुंबई का ये रेस्टो  किसी स्टॉक मार्केट से कम नहीं लेकिन दोस्तों आपको यहां स्टॉक मार्केट की तरह पैसे नहीं लगाने बस आपने जो ड्रिंक की है बस उसी का पेमेंट देना है दोस्तों इस रेस्टो में ड्रिंक का बिल भुगतान करने का अलग ही कन्सेफ्ट है इस रेस्टो में चीजों के दाम स्टॉक मार्केट की तरह घटते और बढ़ते रहते है जब ये बार खुलता है तब इसके चीजे सस्ती मिलती है और जैसे ही चीजों की चीजों की मांग अधिक होने लगती है तब उनकी कीमत बढ़ने लग जाती है ऐसा लगता है इस बार मालिक ने इकोनॉमी एंड सप्लाई वाले कोनसेफट को दिल से ले लिया है

6. कैदी किचन चेन्नई - Kaidi Kitchen Chennai

दोस्तों कई बार हम सोचते है की यार जेल का खाना कैसा होता है और उसका स्वाद कैसा होता है दोस्तों सोचिये मत और चेन्नई में स्थित कैदी किचन चेन्नई में चले जाहिये दोस्तों आपको इस रेस्टोरेंट से घबराने  की जरूरत नहीं है आपको यहां बंद नहीं किया जायेगा दोस्तों चेन्नई में स्थित इस  रेस्टोरेंट को पूरी तरह एक जेल के रूप में डिजायन किया गया है इस रेस्टोरेंट में आपके खाने का आर्डर जेलर लेते और और कैदी की ड्रेस में वेटर आपको खाना सर्व करते है Kaidi Kitchen रेस्टोरेंट के खाने में काफी स्वादिस्ट है एक बार खाने के बाद आप फिर से इस जेल का खाना खाने की इच्छा होगी

7. सिल्वर मेट्रो बैंगलोर - Silver Metro Bangalore

दोस्तों आप सभी ने अपने जीवन में कभी ना कभी तो ट्रेन के सफर का लुप्त उठाया होगा अगर दोस्तों हम आपको कहें छुट्टी के दिन आपको ट्रेन में लंच और डिनर के लिए ले जाये तो आपको कैसा लगेगा आप सोच रहे होंगे की यार ट्रेन में कौन लंच और डिनर करने ले जाता है लेकिन दोस्तों बंगलौर के स्थित इस रेस्ट्रोरेंट को बिलकुल ट्रेन की तरह डिजायन किया गया है जिसमे ट्रेन में पाई जाने वाली सभी चीजें मौजूद होती है बस इसमें फर्क इतना सा है की आपको यहां काफी स्वादिस्ट भोजन मिलता है

8. 70 MM हैदराबाद - Ohri's 70MM Hyderabad

यदि दोस्तों आप भी उन लोगो की लिस्ट में शामिल है जिन्हें बॉलीवुड से काफी ज्यादा प्यार है फिर तो मान लीजिये ये जगह आपके लिए ही बनी है इस रेस्टोरेंट का पूर्ण रूप से बॉलीवुड थीम पर बनाया गया है जहां आपको बॉलीवुड की सभी हिट फिल्मों के पोस्टर दिखाई देंगे वो फिर सलमान खान हो या और कोई बॉलीवुड हीरो दोस्तों इस रेस्टोरेंट में मजा तो तब आएगा जब आपको इस रेस्टोरेंट खाने के साथ बॉलीवुड की हिट फिल्मे दिखाई जाएगी और दोस्तों जब किसी को खाने के साथ अपनी पसंद की मूवी देखने को मिल जाये तो बात ही कुछ और होती है

9. हाईजैक रेस्टोरेंट - Hijackk Restaurant

दोस्तों ये रेस्टोरेंट एक चलता फिरता रेस्टोरेंट है जिसे एक डबल डेकर बस में बनाया गया है जो भारत के अहमदाबाद सूरत राजकोट और चेन्नई जैसे बड़े शहरो में अपनी सेवा देता है इस डबल डेकर बस में बनें रेस्टोरेंट की खास बात है इसमें आपको लॉन्ग ड्राइव के साथ लजीज भोजन का भी अनुभव दिया जाता है ये पूरा सफर 40 से 45 मिनट का होता है जिसे करीब 1 घंटे में पूर्ण किया जाता है जिन लोगो को लॉन्ग ड्राइव पर जाना और बाहर डिनर करना पसंद है उनके लिए ये रेस्टोरेंट बेस्ट विकल्प  है

10.21 फ़ारेनहाइट मुंबई - 21 Fahrenheit Mumbai

दोस्तों मुंबई में स्थित इस होटल को हम बर्फ की होटल भी कह सकते क्योंकि दोस्तों मुंबई के लोगो को सर्दी का अनुभव करवाने के लिए खास तौर पर इस रेस्टोरेंट को तैयार किया गया है जहां पर खाना की टेबल से लेकर हर चीज बर्फ से बनी होती इस रेस्टोरेंट का तापमान हमेसा -21 डिग्री रहता है तो दोस्तों यदि आप मुंबई के ही रहने वाले है तो इस अजीबोगरीब रेस्टोरेंट पर एक बार विजिट जरूर करें

भारत के 10 अजीबोगरीब रेस्टोरेंट जहां है सब कुछ अलग | Top 10 Strange Restaurants India In Hindi