Advertisement :
दुनिया के 5 शातिर चोर जिनकी चोरियां आज भी नहीं पकड़ी गई | World Top 5 Vicious Thieves In Hindi

Advertisement :
नमस्कार दोस्तों हम रोज सुबह जब न्यूज़ पेपर को पढ़ते है तब एक दो खबर तो हमें लूट या डकैती की मिल ही जाती है ऐसे ही पूरी दुनिया में हर रोज छोटी मोटी चोरी या डकैती होती है जो केवल न्यूज़ तक सीमित रह जाती है लेकिन दोस्तों आज हम दुनिया के ऐसे 5 चोरो की बात करने वाले है जिनके शातिर दिमाग की चोरियों को सुन एक बार तो आपका दिमाग हिल जायेगा आप सोच में पड़ जाएंगे की यार इन लोगो ने ये किया कैसे जी हा दोस्तों जिनको करने के पीछे ऐसे शातिर चोर थे जिनका दिमाग पढ़ पाना काफी मुश्किल है तो चलिए दोस्तों जानते है दुनिया के वो 5 शातिर चोरो के बारे में जिन्होंने इतनी बड़ी चोरियों को अंजाम दिया की वो दुनिया के सबसे शातिर चोरो की लिस्ट में शामिल हो गए
1. सोसाइटी जेनरल बैंक डकैती - Societe Generale Bank Robbery
साल 1976 में फ़्रांस का सबसे बड़ा बैंक सोसाइटी जेनरल को जब दो दिन के हॉलिडे के बाद खोला गया और जैसे है बैंक के कर्मचारी बैंक के अंदर प्रवेश करते है तो तभी सभी चौक जाते है क्योंकि फ़्रांस के सबसे बड़े बैंक और सुरक्षा का 24 घंटे पहरा रहने के बावजूद आखिर बैंक के 400 लॉकर कैसे टूट गए और जब बैंक कर्मचारियों इस पूरी लूट का ब्यौरा तैयार किया तब कुल 60 मिलियन फ्रेंस जो दुनिया के रूपये के अनुसार अरबो रूपये में थी दोस्तों ये फ्रांस के इतिहास के ये सबसे बड़ी चोरी थी साथ ही इन लुटेरों ने बैंक को लूटने के बाद लिख दिया की "Without weapons No Hatred No Violence " फ्रांस के बड़े बड़े पुलिस अफसर इस बात से हैरान थे की आखिर इस अभेद The Walt में चोरो ने कैसे सेंध मार दी लेकिन फ्रांस ने इसकी करवाई की शुरुआत करते हुए एक लड़की को गिरफ्तार किया जो उन चोरो में इस एक चोर की Ex गर्लफ्रेंड थी तब उस लड़की ने चोरो की गैंग के एक के बाद एक राज खोलने शुरू किये इस चोरी के पीछे का मास्टरमाइंड अलबर्ट स्पजयारी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया दोस्तों अलबर्ट स्पजयारी शातिर दिमाग वाला व्यक्ति था और उसने ये अपनी जीवन की थी वो भी अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए अपनी इस चोरी की सजा काटने के बाद फ्रांस की सेना में भर्ती हो गया और सेना से रिटायर होने के बाद उसने खुद का एक फोटो स्टूडियो खोला और अपनी आम जिंदगी जीने लगा लेकिन दोस्तों अब भी अलबर्ट स्पजयारी के दिमाग में कुछ बड़ा करने की आग लगी हुई थी और वो फेमस हो कर रहिसो का जीवन जीना चाहता था और तब उसने फ्रांस किए सबसे बड़ी बैंक सोसायटी जेनरल बैंक में डकैती करने का विचार बनाया जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते थे क्योंकि इस बैंक की तिजोरी बैंक के अंडरग्राउंड में बनी हुई थी तब अलबर्ट स्पजयारी ने दिमाग लगाया की इस जगह तक केवल सीवर सिस्टम के माध्यम से ही पंहुचा जा सकता है और वहीं से एक सुरंग का निर्माण करना होगा जो बैंक के सीधे लॉकर तक जा सकें उन्हें इस बात का डर था की बैंक में किसी प्रकार का ध्वनि अलार्म नहीं लगा हो तब वो एक दिन बैंक गए और उस लॉकर के पास एक बेहद ही तेज ध्वनि वाली अलार्म घडी रख दी और उन्होंने के लूट की एक बड़ी गैंग को अपने साथ लिया बैंक के लॉकर तक पहुंचने के लिए बैंक के निचे बने सीवर में सुरंग खोदी इस काम को करने के लिए उन्हें पुरे 2 महीने लगे और जब बैंक की 2 दिन की छुट्टी थी तब उन्होंने इस पूरी लूट की साजिश को अंजाम दिया चोरी के बाद जब ये मामला कोर्ट में चल रहा था तब उन्होंने भरे कोर्ट में जज को चुपके से एक चिट्टी भेजी और लिखा की बैंक का पूरा खजाना इस जगह पर है और तुरंत पुलिस का ध्यान भटकाकर वहां से भाग निकले दोस्तों इस लूट के बाद अलबर्ट स्पजयारी कभी पुलिस के हाथ नहीं आये और पुलिस उन्हें कभी जिंदा नहीं पकड़ पाई
2. फ्रैंक विलियम अबगनले - Frank William Abagnale
27 अप्रेल 1948 को एक ऐसा दिन था जब एक ऐसी शख्सियत का जन्म हुआ जिसने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका जिसके फ्रॉड प्रोटेक्शन को कमजोर साबित कर दिया दोस्तों हम बात कर रहे है फ्रेंक विलियम एबेगनैल की और इनके जीवन से ही प्रेरित हो कर हॉलीवुड में फिल्म कैश मि फ्यू कैन का निर्माण किया गया दोस्तों जब फ्रेंक विलियम महज 15 साल के थे तब उन्होंने जीवन की पहली ठगी की थी और उनकी इस ठगी के शिकार हुए उनके पिता फ्रेंक विलियम के पिता ने उन्हें अपना क्रेडिड कार्ड दिया ताकि फ्रेंक अपनी अपनी जॉब में काम में ले सकें फ्रेंक ने इस क्रेडिट कार्ड से पहले ऑटो पार्ट्स ख़रीदे और वो क्रेडिट कार्ड के रिकॉर्ड में दर्ज हो गए और इसके बाद उन्होंने ये पार्ट्स वापिस कर कैश पैसे ले लिए जब माह के अंत में क्रेडिट कार्ड का बिल आया तो उनके पिता को 3400 डॉलर का भुगतान करना पड़ा दोस्तों फ्रेंक के अंदर एक ऐसा गुण था जिसकी वजह से वो अपनी बात किसी से भी आसानी से मनवा लेते थे दोस्तों जब फ्रेंक 21 साल के थे तब उन्होंने खुद की करीब 8 फर्जी ID बना ली थी और भी अलग - अलग नाम और एड्रेस से और इन्ही ID से उनके कई बैंको में बैंक अकाउंट थे जिनमे एक भी रुपया नहीं होता था और जब उनके पास पैसे नहीं होते थे तब वो इन्हीं बैंको के चेक लोगो को दे देते थे साथ ही दोस्तों फ्रेंक ने अपने कई रूपों में ठगी की कभी डॉक्टर बन कर तो कभी इजीनियर बन कर दोस्तों जब एक बार फ्रेंक के मन में फ्री में दुनिया घूमने का विचार आया तब उन्होंने एक फर्जी पाइलेट का कार्ड भी बना लिया था लेकिन अंत में उन्हें अपने फर्जी दस्तावेजों के कारण 12 साल की लंबी जेल हो गई लेकिन दोस्तों पता नहीं जेल में कोनसा दिमाग दौड़ाया की उन्हें 12 साल की बजाय जेल से 5 साल में ही रिहा कर दिया गया दोस्तों आज फ्रेंक इन सब को छोड़ ईमानदारी का जीवन जी रहे है और एक संस्थान
में सीखा दे रहे है दोस्तों आप जानते है ये अमेरिका का कोनसा संस्थान है वो है FBI जहां वो फ्रॉड प्रोटेक्शन की सीखा देते है
Advertisement :
3. डी. बी. कूपर - Dan Cooper
4 नवबर 1971 जब एक शख्स अमेरिका के प्रोट्लैंड इयान से वाशिंगटन जाने के ले लिए प्लेन में दो टिकटों के साथ प्रवेश करता है उस शख्स ने अपना नाम बताया था डेम कपूर जब प्लेन हवा में उड़ चूका था तब कपूर ने एक एयर होस्टेस की और इशारा किया तब कपूर ने एयर होस्टेस को अपना सूट धीरे से खोलकर दिखाया और कहा की मेरे पास बम है और उन्होंने ने कहा की वो उनके पास वाली सीट पर बैठ जाएं और इसके बाद जो कपूर ने किया वो अमेरिका के इतिहास में अब तक हल नहीं होने वाला प्लेन हाइजैकिंग प्लान था वहीं सीट पर बैठे बैठे कूपर ने अपने शातिर दिमाग से अपने पुरे मैसेज पाइलेट और CATL के एयर कंट्रोलर ट्रैफिक तक पंहुचा दिए साथ में उन्होंने 2 लाख डॉलर की फिरौती की भी मांग रख दी दोस्तों ये प्लानिंग इस लिए शातिर थी की कूपर ने अपनी सीट से बिना हिले डुले पुरे प्लेन को हाइजेक कर लिया था जब अमेरिका के CATL ने उन्हें प्लेन रुकवा कर 2 लाख डॉलर और 2 पैरासूट मुहैया नहीं करवा दिए और जब तक प्लेन को पाइलेट निचे उतारते कूपर बीच में ही उन पेसो के साथ पैरासूट के साथ कूद गए दोस्तों इस प्लेन हाइजैकिंग के बाद आज तक कूपर का पता अमेरिका नहीं लगा पाई है
4. गार्डन संग्रहालय चोरी - Gardner Museum Art Theft
दोस्तों ये बात है 18 मार्च 1990 की इसाबेल गार्डन म्यूजियम वहां पर दो पुलिस कर्मी पहुंचे और उन्होंने वहां के गार्ड पर चोरी का इल्जाम लगाया और दोनों ने मिल कर उस गार्ड को हिरासत में ले लिया तब ये पूरा माजरा गार्ड का दूसरा साथी गार्ड खड़ा खड़ा देख रहा था तब पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया अब दोनों गार्ड पुलिस की हथकड़ियो में बंधे हुए थे और घंटो तक उस स्थिति में खड़े रहे जब तक उन्हें पता नहीं चला की की म्यूजियम में डकैती पड़ गई है दोस्तों डकैती और किसी ने नहीं उन्हें कैद करने वाले पुलिस वालो ने ही डाली बिलियन डॉलर की कीमत वाली पेंटिंग चोरो ने पुलिस के वेश में आ कर चोरी कर ली थी जिनका आज तो कोई पता नहीं लग पाया की आखिर वो चोर कौन थे
5. हैरी विंस्टन रॉबरी - Harry Winston Robbery
4 दिसंबर 2008 पेरिस का दुनिया भर में फैमस ज्वेलरी स्टोर जहां से दुनिया के नामी लोग यहां अपने लिए ज्वेलरी खरीदना पसंद करते है एक शाम इस ज्वेलरी स्टोर पर तीन हसीन लड़किया और एक बिजनेस मेन जैसा दिखने वाला व्यक्ति आता है ये वो समय था जब स्टोर क्लोज होने वाला था जैसा की आप सभी जानते है की शॉप के मालिक यही चाहते है की उनके यहां से कस्टमर खुश हो कर निकले और तब उन्हें देख कर स्टोर का मैनेजर उन्हें ज्वेलरी खरीदने के लिए मौका देता है तभी उन तीन लड़कियों में से एक लड़की अपने बैग से गन बाहर निकाल लेती है और दूसरी लड़की हाथ में ग्रेनेट बम ले लेती है तब स्टोर के कर्चारियों और मालिक को पता लग जाता है की उनका स्टोर डकैती का शिकार होने वाला है Harry Winston के उस स्टोर पर उस दिन किसी आम चोरो ने डकैती नहीं डाली थी बल्कि वो पिंक पेंथर गेंग से थे जिसने पूरी दुनिया में करीब 12 करोड़ डॉलर की डकैती कर चूका था और उन्होंने Harry Winston स्टोर से रूबी और हीरो का वो कलेक्शन लुटा था जिसकी स्टोर के अनुसार कुल कीमत 108 मिलियन डॉलर थी इस चोरी के बाद इस गैंग का आज तक कोई पता नहीं चला है की ये कहा गायब हो गई है
दुनिया के 5 शातिर चोर जिनकी चोरियां आज भी नहीं पकड़ी गई | World Top 5 Vicious Thieves In Hindi




