Advertisement :
भारत की 10 महिलाएं जिन्होंने अपार संघर्ष के बाद पाई सफलता | Top10 Women Struggle to Success In Hindi

Advertisement :
देश व दुनिया में समय के साथ ऐसे कई सफल लोग हुए जिन्होंने अपनी सफलता से पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान कायम की । उन लोगो को आज दुनिया में उनके काम से पहचाना जाता है। सफलता पाना उन लोगो के लिए और आसान हो जाता है जो अपनी मंजिल को पाने के लिए पूरे जुनून के साथ आगे बढ़ते है। आज तक आपने भारत के साथ दुनिया के कई लोगो की सफलता की कहानियां पढ़ी होगी, मगर आज हम भारत की ऐसी 10 महिलाओं की सफलताओं के बारे में बात करने वाले है । जिनके सफलता के सफर को जान कर हर कोई प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ सकता है। यह महिलाएं उसी देश की है जहां महिलाओं को हमेशा पुरुषों के मुकाबले कमजोर समझा जाता था।
दोस्तो यह उन 10 महिलाओं के जीवन की कहानी है जिन्होंने जीवन में आई हर मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना किया और आज इनकी सफलता हमारे बीच है । तो चलिए दोस्तो इसकी शुरुआत करते है।
पुष्पा - पैरों से लिखकर दी पीसीएस लोअर की परीक्षा
दोस्तो कुछ लिखना हो तो हमारे हाथ इस काम को आसानी से निपटा देते है। मगर जब हमे कहा जाएं की पैरों से लिखना है तो हमारा सारा टैलेंट धरा का धरा रह जाता है बस कुछ बचता है तो वो है बेबसता । मगर दोस्तो उत्तर-प्रदेश की रहने वाली पुष्पा ने अपने हौसले से यह साबित कर दिया की कुछ करने का हौसला हो तो हर मुश्किल काम किया जा सकता है । अपनी दिव्यांगता को मात देने वाली पुष्पा के दोनो हाथ नही थें मगर उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नही बनने दिया। उन्होंने अपने पैंरो को अपने हाथ बनाएं और अपने पैंरो से ही लिखने की शुरुआत कर दी। उनकी इस हिम्मत का उनके माता-पिता ने भी पहचाना और उनका साथ दिया। पुष्पा का सपना था की वो प्रशासनिक सेवाओं में अधिकारी बनें। बता दे की पुष्षा ने अपने पैरों से ही एस लोअर की परीक्षा दी। पुष्पा के इस हौसले व सभी के लिए प्रेरणा भरी कहानी को सलाम.
रत्ना रावत - एमसीए टॉपर
रत्ना रावत की सफलता इसलिए खास बन जाती है की जिस यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमसीए में टॉप किया उस यूनिवर्सिटी में उनके पिता चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थें। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली रत्ना रावत ने इस बात को साबित कर दिखाया की आपकी मेहनत हर वो नामुमकिन मंजिल को हासिल कर लेती है जिसका सफर कठिन रास्तों से गुजरता है। एमसीए में टॉप कर रत्ना ने अपने पिता का मान तो बढ़ाया ही साथ में कई लोगो के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी बनी है।
Advertisement :
भारत की 10 महिलाएं जिन्होंने अपार संघर्ष के बाद पाई सफलता | Top10 Women Struggle to Success In Hindi




