x

10 वर्ल्ड रिकॉर्ड जो है भारतीयों के नाम | Top 10 World Record Indian In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

भारत देश लगातार दुनिया में आगे बढ़ रहा है, इस बात का सबूत हम भारतीय समय-समय पर दुनिया को देते रहे है। आज भारतीय शिक्षा, विज्ञान, खेल, टेक्नोलॉजी के साथ हर क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड कायम कर रहे है। आज हम भारतीयों द्वारा दुनिया में बनाएं गए उन विश्व रिकॉर्ड के बारे में जानेंगे जिन्हें गिनीज विश्व रिकॉर्ड बुक में शामिल किया गया है। तो चलिए दोस्तो इन रिकॉर्डस के बारें में जानते है।

1. सबसे बड़ी व लंबी पगड़ी पहनने का रिकॉर्ड | Longest Turban India

दुनिया की सबसे लंबी पगड़ी पहनने का विश्व रिकॉर्ड पंजाब राज्य के पटियाला शहर के रहने वाले 60 वर्षीय अवतार सिंह मौनी सिंह के नाम है। अवतार सिंह ने 645 मीटर व पुरे 45 किलो वजनी पगड़ी अपने सर पर पहन कर यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया । बता दे की इस पगड़ी को सर पर बांधने में करतार सिंह को पुरे 6 घंटे का समय लगा था।

2. विश्व की सबसे छोटे कद की महिला | Jyoti Amge

नागपुर शहर की रहने वाली 23 साल की ज्योति आम्गे दुनिया की सबसे छोटे कद वाली भारतीय महिला है। ज्योति की कुल लंबाई महज 3 फीट इसी के चलते साल 2011 में इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।

3. विश्व में सबसे लंबी मूछों वाला भारतीय | Longest Mustache

राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले 50 साल के राम सिंह चौहान ने विश्व में सबसे लंबी मूछों  का रिकॉर्ड बनाया। बता दे की राम सिंह की मूछों की लंबाई पुरे 14 फिट है साथ ही इन मुछों को तैयार करने में उन्हें पुरे 32 साल लगे थे। इस रिकॉर्ड के चलते उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी दर्ज किया गया।

4.  सबसे अधिक महात्मा गांधी का वेश

यह रिकॉर्ड कोलकाता शहर के एक स्कूल के बच्चों ने बनाया। इस रिकॉर्ड में करीब 480 स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी की पोशाक पहनी। जो महात्मा गांधी की सबसे ज्यादा एक समय में अधिक पोशाक पहनने का विश्व रिकॉर्ड बना।

5. विश्व की सबसे बड़ी रोटी | World Largest Bread

दुनिया की सबसे बड़ी रोटी जी हां दोस्तो दुनिया की सबसे बड़ी व भारी रोटी बनाने का रिकॉर्ड भी भारत के नाम है । यह रिकॉर्ड “ श्री जलार्म मन्दिर जीर्णोधार संस्था ” जो गुजरात राज्य के जमनानगर में स्थित है। विश्व रिकॉर्ड बनी दुनिया की इस सबसे बड़ी व मोटी रोटी का कुल वनज 145 किलोग्राम था।

6.  सबसे कम उम्र का फिल्म निर्देशक | Youngest Film Director

बॉलिवुड हॉलिवुड इन सब में आपने एक से बढ़कर एक फिल्म निर्देशक देखे होगे, इनमे एक निर्देशक किशन श्रीकांत भी है। जिनके नाम दुनिया में सबसे कम उम्र में फिल्म का निर्देशन का रिकॉर्ड दर्ज है। बैंगलोर में जन्में साल 2006 में “ केयर ऑफ फुटपाथ ” फिल्म का निर्देशन कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस फिल्म में मशहुर बॉलिवुड एक्टर जैकी श्राफ ने मुख्य किरदार की भुमिका निभाई थी।

7. दुनिया की सबसे मंहगी शादी | World most Expensive wedding

भारत में जब शादी की बात होती है तो दिल खोल कर शादी में खर्च किया जाता है। लेकिन भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में एक स्टील के मालिक लक्ष्मी मितल की ने अपने बेटी की शादी 390 करोड़ रुपये खर्च कर इस शादी को यादगार बनाने के साथ दुनिया की सबसे अधिक खर्च वाली शादी भी बना दिया। यह शादी साल 2004 में हुई थी।

8. सबसे छोटी गाय | Youngest cow India

दुनिया की सबसे छोटी गाय भारत के केरल राज्य में मौजूद है। इस गाय की ऊंचाई की बात करे तो यह महज 61.5 सेंटीमीटर की है। इस गाय की ऊंचाई एक बकरी व कुत्ते के बराबर है।

9. सबसे अधिक कार के नीचें से स्केटिंग

स्केटिंग करना हर एक स्पोर्ट्स लवर को पंसद है। आपने ने भी खुब स्केटिंग की होगी। स्केटिंग से जुड़ी 5 साल की श्रीया राकेश देशपांडे भी एक स्केटिंग लवर है, सबसे ज्यादा 27 कारों के नीचे से स्केटिंग कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। श्रीया ने 27 कारो के नीचे से स्केटिंग करने में महज 23 सेंकड का समय लिया।

10. नाक के द्वारा टाइपिंग का विश्व रिकॉर्ड

अब तक आप ने अपने हाथों की अंगुलियों से कंप्यूटर की बोर्ड को खुब नचाया होगा मगर एक शख्सियत ऐसी है जो अपने नाक के टाईपिंग कर विश्व रिकॉर्ड बना चुका है । दोस्तो हम बात कर रहे है खुर्शीद हुसैन की महज कुछ सेकंड में अपने नाक से 103 वर्ड टाईप कर दिए। दोस्तो बता दे कि खुर्शीद द्वारा नाक से टाइपिंग का यह विश्व रिकॉर्ड बना हुआ है।

10 वर्ल्ड रिकॉर्ड जो है भारतीयों के नाम | Top 10 World Record Indian In Hindi