Advertisement :
आयुर्वेद के अनुसार खाना पकाने के लिए सर्वश्रेष्ठ बर्तन | Best Utensils For Cooking In Hindi

Advertisement :
दोस्तों, हम सब जानते है कि खाने पीने का असर सीधा हमारी सेहत पर पड़ता है। लेकिन हम किस धातु के बर्तन में भोजन बना रहे है और खा रहे है इसका असर हमारे सेहत और स्वभाव दोनों पर होता है। आइए आज जानते है कि कौनसे धातु के बर्तनों में भोजन बनाने और खाने से हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर देखने को मिलता है।
1. सोना
सोने की धातु से बने बर्तनों में खाना पकाने और खाने से हमारी पूरी बॉडी और मासपेशिया मजबूत होती है। सोने के बर्तन में बना खाना हमारी आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि सोना एक गर्म धातु है, जो आँखों की रौशनी को बढ़ाता है।
2. चांदी
चांदी के बर्तन में भोजन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेदिक और वैज्ञानिक भी चांदी के बर्तन में खाना खाने की सलाह देते हैं। चांदी का एक अच्छा फायदा यह है कि चांदी ठंडी धातु होती है, जो हमारे शरीर को ठंडा रखती है और दिमाग को तेज करती है। इसके अलावा, चांदी के बर्तन में बैक्टीरिया नहीं होते हैं।
3. कांसा
भोजन पकाने और खाने के लिए कांसे के बर्तन से बेहतर कोई बर्तन नहीं है। क्योंकि कांसे की धातु में कई गुण मौजूद होते है। कांसे के बर्तन में भोजन करने से हमारा दिमाग तेज चलने लगता है और खून साफ होता है। इसके अलावा कांसे के बर्तन में खाना खाने से हमें ज्यादा भूख लगती है। लेकिन कांसे के बर्तन में खान बनाने से पहले एक बात का ध्यान जरूर रखें, कांसे के बर्तन में खट्टी चीजें नहीं बनाये। क्योंकि खट्टी चीजें कांसे के साथ क्रिया करके इसमें घुल जाती है, जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है।
Advertisement :
4. तांबा
तांबा एक बहुत अच्छी धातु है। तांबे के बर्तन में खाना खाने और पानी पीने से शरीर की कई बीमारियां नष्ट होती है। तांबे के बर्तनों के इस्तेमाल से हमारे शरीर में कॉपर की कमी दूर हो जाती है। इसके अलावा तांबे से खून साफ होता है और लीवर संबंधी बीमारियां ठीक होती हैं।
5. पीतल
तांबा और जस्ता दो धातुओं के मिश्रण से बना पीतल हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पीतल के बर्तन में खाना पकाने और खाने से शरीर की कई बीमारिया खत्म होती है। पीतल के बर्तन में खाना खाने और पानी पीने से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और पाचन तंत्र सही तरह से कार्य करता है।
6. स्टील
आजकल, आपको स्टील के बर्तन हर घर में देखने को मिल जाएंगे। स्टील के बर्तनों में खाना पकाने और खाने से शरीर को कोई फायदा नहीं होता और न ही नुकसान होता है। क्योंकि स्टील एक ऐसी धातु है, जो किसी भी ठंडी और गर्म चीज से क्रिया नहीं करती है।
7. मिट्टी
मिट्टी के बर्तनों को सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने से खाने में मौजूद पोषक तत्व खत्म नहीं होते है और खाना अधिक स्वादिष्ट बनता है। मिट्टी के बर्तन में खाना खाने से शरीर में मौजूद कई बीमारियां खत्म होती है। मिट्टी के बर्तन में खाना खाने से हमारे शरीर को बिल्कुल नुकसान नहीं होता है। मिट्टी के बर्तन दिखने में भी खूबसूरत लगते है। इसलिए, आपको भी सलाह दी जाती है कि अच्छी सेहत के लिए मिट्टी के बर्तन में खान बनाकर खाना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार खाना पकाने के लिए सर्वश्रेष्ठ बर्तन | Best Utensils For Cooking In Hindi




