Advertisement :
भारत के 5 सबसे बड़े शॉपिंग मॉल | Top 5 Biggest Malls In India In Hindi

Advertisement :
जब हम शॉपिंग करने जाते है, तो कई दुकानों से शॉपिंग कर बड़े - बड़े मॉल्स से होकर गुजरते है जहा हमे कई चीजें देखने को मिलती है। आप अपने परिवार के साथ कई दुकानों और मॉल्स में शॉपिंग की होगी। लेकिन क्या आपने भारत के सबसे बड़े और खूबसूरत मॉल्स की सैर की है? भारत दुनिया का ऐसा देश है जहा आपको हर ब्रांड के सामान खरीदने को मिल जाते है। भारत में चाहे मेट्रो सिटी हो या फिर कोई छोटा शहर आपको हर जगह शॉपिंग करने के लिए कई मॉल मिल जायेंगे। भारत में तेजी से कई बड़े - बड़े शॉपिंग मॉल खुल रहे है जहां आप सस्ते दामों में शॉपिंग कर पैसे बचा सकते है। आइए आज जानते है भारत के 5 सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्स के बारे में, जहां आपको शॉपिंग करने और घूमने एक बार जरूर जाना चाहिए।
1. द ग्रेड इंडिया प्लेस
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र नोएडा में बना 'द ग्रेड इंडिया प्लेस' मॉल देश के सबसे बड़े मॉल्स में शामिल है। यूनिटेक ग्रुप द्वारा तैयार किया गया यह मॉल 8 लाख 50 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बना हुआ है। इस मॉल की पूरी देखभाल इंटरटेनमेंट सिटी ग्रुप द्वारा की जाती है। आपको इस मॉल में कई अलग - अलग ब्रांड के स्टोर मिल जायेंगे। द ग्रेड इंडिया प्लेस मॉल के पास एक थीम पार्क बना हुआ है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
2. ओरॉयन मॉल
8 लाख 50 हजार स्क्वायर फीट में बने ओरॉयन मॉल की स्थापना साल 2012 में बैंगलोर हुई थी। यह मॉल बैंगलोर की सबसे हाई सोसायटी के बीच बना है। चार मंजिल के बने इस बड़े मॉल में आपको हर ब्रांड की चीजें, फूड कोर्ट, रिटेल स्टोर बच्चों के खेलने के लिए प्ले जोन और इलेक्ट्रॉनिक स्टोर जैसे कई स्टोर मिल जायेंगे।
3. वी आर बैंगलोर
Advertisement :
बैंगलोर शहर के आईटी हब व्हाइट फिल्ड क्षेत्र में बना वी आर बैंगलोर मॉल 'ब्लैक बॉक्स' के नाम से दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध है। वी आर बैंगलोर मॉल में आपको शानदार होटल के साथ हर बड़े से बड़े ब्रांड के स्टोर मिलेंगे। इस मॉल में बना आईमैक्स थिएटर लोगों के लिए मुख्य आकर्षण है।
4. मंत्री स्क्वायर मॉल
मंत्री स्क्वायर मॉल को वर्ष 2010 में मल्लेश्वरम, बैंगलोर में बनाकर तैयार किया गया था। 9 लाख 24000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में फैले इस मॉल के बिलकुल सामने मेट्रो ट्रेन स्टेशन बना हुआ है जहां से उतरकर आप सीधे मॉल के अंदर जा सकते है।
5. फन रिपब्लिक मॉल
9 लाख 70 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में स्थित फन रिपब्लिक मॉल को वर्ष 2007 में बनाकर तैयार किया गया था। लखनऊ में बने इस शॉपिंग मॉल में हर हफ्ते करीब 20 हजार से भी ज्यादा लोग यहां घूमने और शॉपिंग करने आते है। इस मॉल का पार्किंग इतना बड़ा है की इसमें एक साथ 550 गाड़ियां खड़ी कर सकते है।
भारत के 5 सबसे बड़े शॉपिंग मॉल | Top 5 Biggest Malls In India In Hindi




