Advertisement :
वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी लगाने की सही दिशा | Which Direction Should The Clock

Advertisement :
हर रोज हम सुबह उठकर घड़ी में समय देखकर अपने जरूरी काम के लिए निकलते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी हमारे जीवन में समय बताने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अच्छे और बुरे दिन भी बताती है। इसलिए आपको घर या ऑफिस में घड़ी लगाने से पहले वास्तु के हिसाब से सही दिशा जान लेनी चाहिए। घड़ी को गलत दिशा में लगाना अशुभ माना जाता है जिसके कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार, सही दिशा में घड़ी लगाने से आप पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहेंगी और आपका जीवन खुशहाल रहेंगा। आइए आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ियों की दिशाओं के बारे में बताते है कि किस दिशा में घड़ी लगाना शुभ माना जाता है।
वास्तु के हिसाब से दक्षिण दिशा में घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है। दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से परिवार में कई परेशानियां आती है, इसलिए दक्षिण दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए।
दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है, इसलिए दक्षिण दिशा में कोई भी कार्य करना अशुभ माना जाता है। दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से आपकी नौकरी और सेहत पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, जब भी आप घर में घड़ी लगाएं, तो इस बात का ध्यान रखें की भूलकर भी घड़ी लगाने की दिशा दक्षिण दिशा ना हो।
दक्षिण दिशा के आलावा अगर आप घर के किसी भी दरवाजे के ऊपर भी घड़ी नहीं लगाएं, तो आपके लिए अच्छा होगा। क्योंकि दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाने से परिवार पर बुरा असर पड़ता है।
Advertisement :
अगर आपके घर में घड़ी कई दिनों से बंद पड़ी है, तो उसे तुरंत ठीक करा लें या फिर घर से बाहर फेंक दें। क्योंकि वास्तु के अनुसार बंद घड़ी अशुभ मानी जाती है। बंद घड़ी आपको आगे बढ़ने में रुकावट पैदा कर सकती है।
वास्तु शास्त्रों के अनुसार, उत्तर और पूर्व को घड़ी लगाने की सही दिशा माना जाता है। इसलिए घड़ी को वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी लगाने की सही दिशा | Which Direction Should The Clock




