Advertisement :
एक ऐसा गांव, जहां इंसानो का नहीं बल्कि भूतों का राज है | Haunted Village Swala Story In Hindi

Advertisement :
दोस्तों, आपने कई ऐसी जगह, घर और हाईवे के बारे में सुना होगा जहां भूतों का साया रहता है। लेकिन आपने कभी यह सुना है कि पुरे गांव पर ही भूत राज करते है नहीं ना। तो आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहें जहां इंसान नहीं सिर्फ भूत राज करते है। ऐसा क्या कारण है जिसकी वजह से यह पूरा गांव सुनसान पड़ा है और पुरे गांव में भूत रहते है, तो आइए आज हम आपको इस गांव की दर्द भरी कहानी के बारे में बताते है जिसके कारण यह गांव भूतों का अड्डा बन गया है।
यह भूतों वाला गांव उत्तराखंड के चंपावत जिले में बसा हुआ है। चंपावत जिले में बसे इस भूतिया गांव का नाम 'स्वाला' है। इस गांव के लिए साल 1952 का एक काला दिन था जब गांव से बटालियन की पी.ए.सी जवनों की गाड़ी गुजर रही थी तब उस गाड़ी में 8 जवान सवार थे, इस दौरान जवानों के साथ एक घटना हुई, जिसके बाद पूरा गांव सुनसान पड़ा है।
जब जवान 'स्वाला' गांव से होकर गुजर रहे थे, तो उनकी गाड़ी अचनाक खाई में गिर गई। गाड़ी खाई में गिरने के बाद जवान मदद के लिए चिल्ला रहें थे। लेकिन गांव के लोग उस हादसे के बाद मदद की बजाएं पी.ए.सी सैनिकों का पूरा सामान लूट लिया। मदद न मिलने के कारण गाड़ी में फंसे आठों जवानों ने तड़प - तड़प कर दम तोड़ दिया।
इस घटना के कुछ समय बाद पुरे गांव में लोगों के साथ कुछ अजीब घटनाएं घटने लगी और पुरे गांव में जवानों की आत्माएं भटकने लगी। कई बार तो लोगों को लगता की उनके साथ कोई चल रहा है इस कारण गांव वालो ने आत्माओं से परेशान होकर गांव ही छोड़ने का फैसला लिया। गांव के लोगों के अनुसार, आज भी इस गांव में जवानों की आत्माएं भटकती है। यही कारण है की आज गांव में एक भी व्यक्ति नहीं रहता है। जिस वजह से यह 'स्वाला' गांव बिल्कुल सुनसान पड़ा है।
Advertisement :
जिस खाई में बटालियन पी.ए.सी जवानों की मौत हुई, उस जगह आज एक नवदुर्गा माता का मंदिर बना हुआ है, जो लोग उस रास्ते से होकर निकलते है, उस मंदिर के दर्शन करके जाते है।
एक ऐसा गांव, जहां इंसानो का नहीं बल्कि भूतों का राज है | Haunted Village Swala Story In Hindi




