x

दुनिया की 5 सबसे अमीर महिलाएं | Top 5 Richest Women In World In Hindi

By Ravi / About :-6 years ago

दोस्तों, दुनिया में कई ऐसी महिलाएं है, जो दिन भर कड़ी मेहनत कर अपना घर चलाती है, और कुछ ऐसी महिलाएं है, जो अपने बल पर बड़ी - बड़ी कंपनियां, होटल और हॉस्पिटल चलाती है। जिन महिलाओं के पास धन की कोई कमी नहीं है। ऐसी महिलाओं को दुनिया की दौलतमंद महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया जाता है। आज हम आपको दुनिया की ऐसी महिलाओं की लिस्ट के बारे में बताने जा रहें है जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है, जो आज दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं है।   

1. फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स

फ्रांस की कॉस्मेटिक कंपनी लॉरियल की मालकिन फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स दुनिया की सबसे दौलतमंद महिला है। फोर्ब्स की साल 2019 की रिपोर्ट के अनुसार 65 साल की फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स के पास करीब 49.3 अरब डॉलर की संपत्ति है। अमीर लोगों की लिस्ट में लॉरियल की मालकिन फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स को 15वां स्थान दिया गया है।

2. एलिस वाल्टन

सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल एलिस वाल्टन दुनिया की दूसरी सबसे अमीर महिला है। एलिस वाल्टन वॉलमार्ट वंश के सैम वाल्टन की इकलौती बेटी है। 70 वर्ष की एलिस वाल्टन करीब 44.4 अरब डॉलर की संपत्ति की मालकिन है। फोर्ब्स की जारी 400 लोगों की सूची में एलिस वाल्टन को 13वा स्थान दिया गया है। एलिस वाल्टन अमेरिका की पहली सबसे अमीर महिला है। 

3. जैकलीन मार्स

मार्स इंक के संस्थापक फ्रैंक की पोती जैकलीन मार्स दुनिया की अमीर महिलाओं में से एक है। फोर्ब्स के अनुसार 75 साल की जैकलीन मार्स के पास करीब 27 अरब डॉलर भारतीय मुद्रा में करीब 1.75 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। जैकलीन मार्स पिछले 20 साल से अपने परिवार के कारोबार को भी संभाला रही है।  

4. यान हुइयान

37 साल की यान हुइयान चीन की सबसे दौलतमंद महिला है। चीन की यान हुइयान करीब 22.2 अरब डॉलर की मालकिन है। चीन की सबसे अमीर महिला मानी जाने वाली यान हुइयान का 'गार्डन होल्डिंग्स' कंपनी में हिस्सा है। यान हुइयान को एशिया की अमीर लोगों की सूची में 42वा स्थान दिया गया है।

5. सुसैन क्लेटन

जर्मन में जन्मी सुसैन क्लेटन दुनिया की 5 वीं सबसे धनी महिला है। 56 वर्षीय सुसैन क्लेटन करीब 21 अरब डॉलर की मालकिन है। सुसैन क्लेटन अपने माता - पिता की केमिकल कंपनी में 50 प्रतिशत मालकिन है। इसके आलावा, सुसैन क्लेटन और उसके भाई का BMW कार कंपनी के 50 प्रतिशत हिस्सेदार है।

दुनिया की 5 सबसे अमीर महिलाएं | Top 5 Richest Women In World In Hindi