Advertisement :
क्रिकेट के 5 कभी ना टूटने वाले रिकॉर्ड | Top 5 Cricket Record History In Hindi

Advertisement :
जब से क्रिकेट के दौर की शुरुआत हुई है तब क्रिकेट इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड बने और कई खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए करिश्माई प्रदर्शन किये दोस्तों जहां आज क्रिकेट के कई प्रारूप हमारे सामने आ गए है पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हुई फिर वन डे मैच और आज T-20
आज हम क्रिकेट के इन फोर्मेटो के आपको ऐसे रिकॉर्ड बताने वाले है जो TV पर अंबुजा सीमेंट के Ad के शब्दों के अनुरूप ही है जिन्हें तोडना मुश्किल ही नामुमकिन है तो चलिए दोस्तों जानते है क्रिकेट के वो कभी ना टूटने वाले रिकॉर्ड
5. सर डॉन ब्रैडमैन का धमाकेदार 99.94 का एवरेज
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के भगवान सर डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट क्रिकेट में एक बेहतरीन रिकॉर्ड है उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 52 मैच खेले जिसमे 6996 रन बनाएं इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में आज कोई भी क्रिकेटर सपने में भी नहीं सोच सकता प्रति मैच 99.94 का एवरेज अपने आप में एक चमत्कार से कम नहीं है आज के खिलाड़ियो के बारे में हम बात करे तो दोस्तों जिस भी खिलाड़ी ने 15 टेस्ट से ज्यादा मैच खेल लिए है उसकी औसत 70 से ऊपर नहीं है
4. मुथैया मुरलीधरन
श्री लंका के जादुई स्पिनर मुरलीधरन की स्पिन को कौन भूल सकता है जब गेंद इनके हाथ में होती थी तब विकेट गिरने के चांस ज्यादा बने रहते थे यही कारण है की इन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक अटूट रिकॉर्ड बना दिया है मुथैया ने टेस्ट क्रिकेट 800 विकेट के साथ सन्यास ले लिया है इनके रिकॉर्ड के टूटने के बारे में हम बात करे तो वर्तमान में इनके आस पास में भी कोई बॉलर नहीं है
Advertisement :
3. जिम लेकर
इंग्लैंड करसिकेट टीम जिम लेकर की गेंदबाजी को कभी नहीं भूल सकता आज जब भी कोई गेंदबाज पांच विकेट ले लेता है तो जब वो फेवेलियन की और जाता है तो गेंद अपने हाथ में ले कर सभी दर्शको को दिखाता है जिम लेकर ने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया की जो टूटना नामुमकिन है जिम लेकर ने एक टेस्ट मैच में 19 विकेट झटकाये जिसे आज तक कोई गेंदबाज तोड़ नहीं पाया है
2. विल्फ्रेड रोड्स
इंग्लैंड के विल्फ्रेड रोड्स को अपने फर्स्ट क्लास के मैचों की संख्या और उनमे बनाएं गए रिकॉर्ड के लिए याद किया जाता है विल्फ्रेड रोड्स ने कुछ ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है की क्रिकेट में इसे तोड़ पाना काफी मुश्किल है विल्फ्रेड रोड्स ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 40000 रन बनाएं और 1000 से ज्यादा मैच खेलें जो एक बड़ा रिकॉर्ड है
1. ब्रायन लारा
वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा की वो 400 रन की पारी कौन भूल सकता है मतलब एक बल्लेबाज अकेला 400 रन सुनने में थोड़ा अजीब लगता है तो तोड़ने के बारे में कौन सोच सकता है ब्रायन लारा ने इस मैच में 3 दिन तक बैटिंग की और 582 गेंदों का सामना किया जिसमे 43 चौके और 4 छक्के लगाएं
क्रिकेट के 5 कभी ना टूटने वाले रिकॉर्ड | Top 5 Cricket Record History In Hindi




