x

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक पेड़, जो ले सकते है जान | Top 5 Dangerous Tree In World In Hindi

By Ravi / About :-2 years ago

हमारी धरती पर कई ऐसे पेड़ - पौधे मौजूद है, जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद होते है। पेड़ - पौधे हमें शुद्ध हवा देते है और वातावरण को स्वस्थ रखते है। पेड़ - पौधे को इंसान के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन हमारी धरती पर कई ऐसे जहरीले और खतरनाक पेड़ मौजूद है, जो इंसानों और जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते है। आज हम आपको दुनिया के ऐसे खतरनाक पेड़ों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपकी जान भी ले सकते है।

ये रहे खतरनाक पेड़

पोषमवुड

उत्तर, दक्षिण अमेरिका और अमेजन वर्षावन में पाया जाने वाला यह पेड़ बहुत खतरनाक होता है। पोषमवुड एक ऐसा पेड़ है जिसके फल पकने के बाद एक बम की तरह फटते है। बम की तरह फटने के बाद इस फल के बीज 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गोली की तरह बाहर निकलते है और हवा में फैल जाते है। इस पेड़ के फल फटते समय कोई व्यक्ति इसके बीजों की चपेट में आ गया, तो वो घायल हो सकता है। करीब 130 फिट लंबे इस खतरनाक पेड़ के पूरे हिस्से पर कांटे होते है।

जिमपी स्टिंगर

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला यह पेड़ बहुत खतरनाक होता है क्योंकि इस पेड़ पर कांटे होते है जिसके कारण यह पेड़ खूबसूरत दिखता है। लेकिन इस पेड़ के खूबसूरत कांटे किसी भी इंसान के लिए बहुत घातक हो सकते हैं। क्योंकि इस पेड़ के कांटों में जहर होता है, जो अगर किसी भी इंसान को चुभ गया और जहर शरीर के अंदर चला गया तो इंसान की जान जा सकती है।


दुनिया के 5 सबसे खतरनाक पेड़, जो ले सकते है जान | Top 5 Dangerous Tree In World In Hindi