x

भारत की 5 भूतिया जगहें, जहां जाने से डरते है लोग | Top 5 Haunted Places Of India In Hindi

By Ravi / About :-2 years ago

भारत में कई पुरानी इमारतें और खूबसूरत किले हैं। लेकिन भारत में कई रहस्यमयी स्थान भी है जहां कई रहस्य छिपे हुए है। भारत में कई किले और महल मौजूद है जिन्हें भूतिया माना जाता है। वो जगह इतनी डरावनी है कि वहां जाने से लोग डरते है। आइए आज जानते है भारत की उन भूतिया जगहों के बारे में जहां जाने से लोग कतराते है।

1. भानगढ़ का किला, राजस्थान

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ किले को सबसे डरावनी जगहें माना जाता है। भानगढ़ का प्रसिद्ध किले का निर्माण आमेर के राजा भगवंत दास ने साल 1583 में करवाया था। भानगढ़ के भूतिया किले में दूर - दूर से पर्यटक आते है, लेकिन शाम होने से पहले वापस चले जाते है क्योंकि सूर्यास्त के बाद इस किले में भूतो का साया हो जाता है। लोगों का मानना है कि इस किले में वहां के राज घराने के लोगों की आत्माएं भटकती है। सूर्यास्त के बाद इस किले में जाने के लिए सरकार ने भी पाबंदी लगा रखी है।

2. कोटा का ब्रिजराज भवन महल, राजस्थान

कोटा में स्थित ब्रिजराज भवन महल का निर्माण वर्ष 1920 में किया गया था। इस किले में बिर्टिश सेना के मेजर बुर्टोन को साल 1857 में हुए युद्ध में भारतीय सिपाहियों ने मार दिया था। इस लिए लोग इस जगह जाने से डरते है। लेकिन मेजर का भूत किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

3. रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद

 

भारत के राज्य तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित यह रामोजी फिल्म सिटी भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी है। इस शहर में कई होटले है जिनके बारे में माना जाता है कि ये भूतों के कब्जे में हैं। यहां के लोगों का मानना है कि यहां कई साल पहले एक विनाशकारी युद्ध हुआ जिसमें में सैकड़ो सैनिकों ने अपनी जान गवाई थी। उन सैनिकों की आत्माएं रामोजी सिटी में आज भी भटक रही है इसलिए यहां लोगों के साथ कई घटनाएं हो रही है।

4. कुलधारा गांव, राजस्थान 

राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित यह गांव पिछले कई सालों से सुनसान पड़ा है। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि एक मंत्री यहां की एक सुंदर लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन गांव वालो ने उसके खिलाफ विरोध किया और शादी नहीं होने दी, जिसके कारण मंत्री ने गांव वालो का लगान दो गुना ज्यादा कर दिया। इसलिए गांव वाले यह जगह छोड़कर चले गए। तब से यह जगह रहस्यमयी बन गई। इस जगह के बारे में ऐसा माना है कि यहां लोग अचानक गायब हो जाते हैं।

5. जीपी ब्लॉक, मेरठ

मेरठ की इस इमारत में भूत और प्रेत का निवास है। सुनसान पड़ी इस बिल्डिंग में लोगों को छत पर एक महिला दिखाई देती है। और कुछ लोगों का दावा है कि अक्सर इस बिल्डिंग में लड़के मोमबत्ती जलाकर शराब पीते रहते है।

भारत की 5 भूतिया जगहें, जहां जाने से डरते है लोग | Top 5 Haunted Places Of India In Hindi