Advertisement :
भारत में मौजूद 5 रहस्यमयी व विचित्र स्थान | Top 5 Mysterious Places India In Hindi

Advertisement :
नमस्कार दोस्तो एक बार फिर स्टोरी टाइम्स के इस लेख में आपका स्वागत है । भारत देश अपनी संस्कृति व विचित्रताओं के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां ऐसी कई ऐसी विचित्र व रहस्यमयी चीजें मौजूद है जिन्हें दुनिया भर से लोग देखने आते है। भारत देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे कई विचित्र स्थल मौजूद है जो अपने विचित्रता के लिए पूरे भारतवर्ष में जाने जाते है। लोग इन स्थानों के बारे में जानने के लिए हमेशा इच्छुक रहते है। तो चलिए भारत देश में मौजूद उन 5 विचित्र व रहस्यमयी स्थलों के बारे में जानते है। जहां की विचित्रता को हर कोई नमस्कार करता है।
1. बुलेट बाबा - औम बन्ना राजस्थान
बुलेट बाबा यानी ओम बन्ना, ओम बन्ना का मंदिर राजस्थान के पाली जिले में स्थित है। ओम बन्ना के मंदिर से आज भारतवर्ष के हर हिस्से में मौजूद लोगो की आस्था जुड़ी हुई है। औम बन्ना के मंदिर व उनके नाम बुलेट बाबा के पीछें एक रोचक व विचित्र घटना जुड़ी हुई है। दोस्तो भारत का यह एक मात्र ऐसा मंदिर है जंहा किसी मूर्ति की नही बल्कि एक बुलेट की पूजा होती है। इस मंदिर से जुड़ी एक रोचक कहानी है। कहा जाता है कि साल 1988 में ओम सिंह राठौड़ नाम के व्यक्ति अपने बुलेट बाईक से ससुराल से अपने गांव चोटिला जा रहे थें। मगर इस दौरान उनकी बुलेट एक पेड़ से टकरा गई और उनकी वही मुत्यु हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने जांच के बाद उनकी बुलेट बाईक को थाने में ले गई। मगर जब सुबह थाने से बाईक गायब थी। पुलिस के साथ यह क्रम करीब 3 बार हुआ। ऐसा कहा जाता है की यह बाईक अपने आप ही थाने से चलकर दुर्घटना स्थल तक चली गई थी। बुलेट बाबा ओम बन्ना के इस चमत्कार को देखते हुए आज उनके गांव चोटिला में भव्य मंदिर बनाया गया है जहां लाखो भक्त हर साल यहां पहुंचते है।
2. तालकाड़ का मिनी डेजर्ट - कर्नाटक
तालकाड़ का मिनी डेजर्ट कर्नाटक के चामराजनगर जो कावेरी नदी के पास स्थित है। इस गांव के राज इसी की जमीन में दफन हो गए। एक समय यहां एक पूरा गांव बसता था यहां मंदिर थे घर थें, मगर कहा जाता है कि यह गांव भगवान के शिव की एक विधवा महिला के श्राप से पूरी तरह दफन हो गया। आज यह पूरी तरह यह एक रेगिस्तान बन गया है। रेत के नीचे दबे हुए मंदिर व घरों को झलक आज भी देखी जा सकती है।
3. लेपाक्षी मंदिर - आंध्र प्रदेश
Advertisement :
आंध्र प्रदेश में स्थित लेपाक्षी मंदिर अपनी एक अलग विचित्रता के कारण जाना जाता है। लेपाक्षी मंदिर कुल 70 खंभो पर स्थिर है। लेपाक्षी मंदिर की विचित्रता से भरी एक बात यह है कि 70 खंभो में एक खंभा ऐसा है जो हवा में लटका हुआ है। यह खंभा लगातार कई सालो से इस अवस्था में है। लेपाक्षी मंदिर में आने वाले भक्त हवा में लटके इस खंभे के निचे से अपनी वस्तुएं भी निकालते है। भक्तो का मानना है ऐसा करने से उनकी मनोकामना पुर्ण होती है व घर में खुशहाली का माहौल बना रहता है।
4. करनी माता का मंदिर - बीकानेर राजस्थान
राजस्थान के बीकानेर जिले से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देशनोक में करणी माता का यह भव्य मंदिर स्थित है। करणी माता के इस मंदिर की खास व सबसे रोचक बात यह है कि इस मंदिर में आपको हर तरफ चूहों की फोज नजर आने वाली है। माता के इस मंदिर में चूहों को शुभ माना जाता है। मंदिर में आने वाला हर भक्त चूहों को दूध का चढ़ावा चढ़ता है व जब चूहें दूध पी लेते है तब उसे प्रसाद के रुप में भी ग्रहण करते है। मंदिर में चूहों को लेकर भक्जनों का कहना है की यह मां करणी कें परिवार का ही हिस्सा है वही मंदिर में यदि सफेद रंग के चूहे के दर्शन हो जाते है तो उसे शुभ सकेंत माना जाता है। आज भारत देश के कई हिस्सों से माता के दर्शन के लिए पदयात्रा निकलती है।
5. अनोखा गांव शनि शिंगणापुर - महाराष्ट्र
जब भी हम रात को सोते है तब हम अपने आपको व घर में पड़ी जरुरी चीजों को सुरक्षित करने के लिए अपने घर के दरवाजे खिड़कियां पूरी तरह बंद कर के सोते है। लेकिन दोस्तो महाराष्ट्र के अहमदनगर के पास स्थित गांव शनि शिंगणापुर भारत देश में सबसे अनोखा व विचित्र गांव है जंहा लोगो के घरों में एक भी दरवाजा व खिड़की नही यहां बेंक से लेकर स्कूल सब बिना दरवाजों के ही है। गांव वाले के अनुसार इस गांव पर भगवान शनि देव की कृपा है जिस वजह से यहां कोई भी व्यक्ति अपने घर में दरवाजे नही लगवाता है बता दे कि शनि शिंगणापुर गांव में आज एक भी चोरी नही हुई है।
भारत में मौजूद 5 रहस्यमयी व विचित्र स्थान | Top 5 Mysterious Places India In Hindi




