x

ये दुनिया के खूबसूरत ब्रिज नहीं बल्कि कला का एक नमूना है | Top 5 Beautiful Bridge In World In Hindi

By Ravi / About :-2 years ago

दुनिया में घूमने - फिरने और देखने के लिए कई खूबसूरत चीजें मौजूद हैं। लेकिन दोस्तों, आपने अभी तक सड़को, नदियों या फिर समुद्रों के ऊपर बने ब्रिज देखे होंगे। अक्सर लोग सोचते है की ब्रिजों को क्या देखना है ब्रिज भी सड़क की तरह बने होते है। लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत और अनोखे ब्रिजों के बारे में बतायेगे, जिन्हें देखकर आप भी हैरान हो जायेगे।

1. गोल्डन ब्रिज

वियतनाम में स्थित काऊ-वांग लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। हाथों के आकार के दो पिलरों पर ठीके इस ब्रिज को 'गोल्डन ब्रिज' के नाम से भी जाना जाता है। इस ब्रिज का उद्धघाटन साल 2018 में किया गया था। यह खूबसूरत ब्रिज समुद्र तल से लगभग 1400 मीटर ऊपर बना है और इसकी लंबाई 150 मीटर है, जो पर्वत और जगलों को जोड़ता है। दूर - दूर से आने वाले पर्यटकों को इस पुल की बनावट और यहां से दिखने वाला नजारा बहुत खूबसूरत लगता है। दो हाथों पर टिका यह पुल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ब्रिज ओर खूबसूरत दिखे इसलिए इसके दोनों तरफ लोबेलिया क्राइसेंथेमम फूल लगाए गए है।

2. इनविजिबल ब्रिज

चीन के हुनान प्रांत में स्थित यह पुल दुनिया का सबसे बड़ा और लंबा शीशे का पुल है। शीशे से बना यह पुल जमीन से 300 मीटर और दो पहाड़ियों के मध्य बनाया गया है। 430 मीटर लंबे इस पुल की चौड़ाई 6 मीटर है। इस पुल का निर्माण पारदर्शी शीशों की तीन परतों से किया गया है, जिससे लोग नीचे का दृश्य देख सकते है। जब इस पुल पर खड़े लोगों को दूर से देखा जाता है, तो ऐसा लगता है की वो हवा में लटके हुए है। इस पुल पर जाने के लिए एक दिन पहले बुकिंग करवानी पड़ती है। क्योंकि एक दिन में 8000 से ज्यादा लोग इस पुल पर नहीं जा सकते है।

3. लकी क्नॉट ब्रिज

यह खूबसूरत पुल चीन के चांग्शा शहर में मौजूद ड्रैगन राजा बंदरगाह नदी पर बना है। बंदरगाह नदी पर बने इस ब्रिज की ऊंचाई 24 मीटर और लंबाई 185 मीटर है। पैदल यात्रा करने के लिए इस पुल को नदी, सड़क और पार्क से जोड़ा गया है। यह पुल गाड़ियों के लिए नहीं है केवल पैदल यात्रा करने के लिए बनाया गया है।

4. सिदुहे रिवर ब्रिज

चीन में बना सिदुहे रिवर ब्रिज एक बहुत खतरनाक और दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज है। यह जमीन से 460 मीटर ऊंचा और 1300 मीटर लंबा है।

5. हांगकांग-झुहाई एंड मकाऊ ब्रिज

चीन के समुन्द्र पर बना 55 किलोमीटर लंबा ब्रिज दुनिया का सबसे लंबा ब्रिज है। इस ब्रिज को बनाने में करीब 4 लाख टन इस्पात का उपयोग किया गया है।

ये दुनिया के खूबसूरत ब्रिज नहीं बल्कि कला का एक नमूना है | Top 5 Beautiful Bridge In World In Hindi