Advertisement :
एटीएम क्या है ? आसान शब्दों में पूरी जानकारी | ATM All About Information In Hindi

Advertisement :
एक दौर था जब हमें हमारे पैसे निकालने के लिए बैंक में जाकर लाईन का हिस्सा बन पैसे निकालने पड़ते थें। मगर जब से एटीएम मशीन की शुरुआत हुई है तब से यह काम हर बैंक ग्राहक काफी आसान हो गया। बैंक के द्वारा जारी डेबिट कार्ड को इस मशीन में डालो अपने पिन डालो बस चंद सेकंड में पैसे आपके हाथ में। आज हर प्राइवेट से लेकर सरकारी बैंक अपने खाता धारको को अंकाउट के साथ डेबिट कार्ड जारी करता है।
बैंक द्वारा जारी एटीएम कार्ड को लेकर कई लोगो के मन अलग-अलग तरह के सवाल होते है आखिर एटीएम कार्ड कैसे बना इसे किसने बनाया कब बना तो दोस्तो आपको ज्यादा परेशान जरुरत नही आज हम आपको एटीएम से जुड़ी हर वो जानकारी देने वाले है जो आप आज तक नही जान पाएं, तो चलिए दोस्तो एटीएम से जुड़ी सम्पुर्ण जानकारी के को जानते है.
पहला सवाल - एटीएम का आविस्कार किसने किया था ?
अपना डेबिट कार्ड डालने के बाद चंद सेंकड में पैसे निकालने वाले इस एटीएम कार्ड का आविष्कार ब्रिटिश के खोजकर्ता जॉन शेफर्ड बैरोन है। जॉन शेफर्ड वो खोजकर्ता थे जिन्होंने दुनिया में लगाएं गए पहले एटीएम मशीन की टीम का नेतृत्व किया था। दुनिया में पहली सफल एटीएम मशीन साल 1967 में लगाई गई थी।
इससे पहले साल 1930 में अमेरिका के लूथर जॉर्ज सिमजियन 1930 में एटीएम जैसी मशीन बनाने पर काम किया था। उन्होनें ऐसी 20 मशीनो को रजिस्टर भी करवाया मगर वो किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में एटीएम मशीन लगाने में सफल नही हो पाएं थें।
दुसरा सवाल - दुनिया में पहली एटीएम मशीन किस बैंक ने लगाई थी ?
Advertisement :
दुनिया में पहली एटीएम मशीन लगाने वाला बैंक Barclays Bank जो एक इंग्लैड का बैंक है । इस बैंक ने 27 जून 1967 को नॉर्थ इंग्लैड के एनफील्ड में यह पहली एटीएम मशीन लगवाई थी। दुनिया का पहला एटीएम लगने के बाद एटीएम से पहली बार राशी निकालने वाले शख्स थे इंग्लैड के ही रहने वाले Reg Varney ।
तीसरा सवाल - भारत में पहली एटीएम मशीन किस बैंक ने लगवाई थी ?
भारत में पहली एटीएम मशीन लगाने वाला बैंक एचएसबीसी बैंक है । एचएसबीसी बैंक ने भारत में पहली एटीएम मशीन 1987 में मुंबई में लगवाया गया था। बता दे कि एचएसबीसी बैंक एक विदेशी बैंक है जिसका होंगकांग में हैं। आज एचएसबीसी बैंक भारत में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला बैंक भी है।
चौथा सवाल - एटीएम कार्ड का पूरा मतलब ( फुल फॉर्म )
एटीएम मशीन के नाम को अब तक हम इसके शॉर्टकट नाम एटीएम से ही जानते है । एटीएम यानी “ ऑटोमेटिक टेलर मशीन ” अधुरे ज्ञान के चलते कुछ लोग एटीएम की फुल फॉर्म ' Any Time Money ' भी मानते है। लेकिन एटीएम की यह फुल फॉर्म गलत है।
आज लगभग दुनिया के हर देश में एटीएम मशीन उपलब्ध है। समय के साथ आज कई देशो में एटीएम मशीन के फॉर्मेट में भी बदलाव आ गया है आज सऊदी अरब के साथ ऐसे कई देश है जहां आज एटीएम मशीन से गोल्ड के साथ कई अन्य चीजें निकाली जा सकती है।
पांचवा सवाल - एटीएम कार्ड की हिन्दी में परिभाषा
एटीएम कार्ड की हिंदी में पूरी परिभाषा “ स्वचालित टेलर मशीन ” । इस नाम अग्रेंजी शब्द एटीएम का पूरा अनुवाद है। इस नाम के साथ एटीएम का हिंदी में दुसरा नाम प्रयुक्त नही होता है। दो आसान शब्द स्वाचालित व मशीन से आप अवगत होगे। इस पूरे शब्द के बीच में बचता है टेलर शब्द जिसको बैंक व ग्राहक से जोड़ा गया है।
छटवा सवाल - एटीएम से नुकशान क्या है ?
आज हर दुसरे दिन हमें न्यूज व अखबार हजारो लाखो की ठगी की खबरो से भरा हुआ होता है। एटीएम के फायदे है तो इसके बारे में ज्यादा जानकारी न रखने वाले लोगो के लिए यह नुकशान भी पहुंचा देता है।
एटीएम कार्ड खो जाने पर यदि आपने उस पर पिन लिख रखा है तो आपका पैसा कोई भी अंकाउट से निकाल सकता है।
Advertisement :
गलत व्यक्ति को एटीएम नंबर व ओटीपी शेयर करने पर भी आप अपनी राशी खो सकते है।
एटीएम क्या है ? आसान शब्दों में पूरी जानकारी | ATM All About Information In Hindi




