Advertisement :
दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल फोन, कीमत है करोड़ों में | Most Expensive Mobile In World In Hindi

Advertisement :
आज दुनिया में इंसान के जीवन में मोबाइल फोन एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। आज बाजार में कई महंगे फोन है, तो कई सस्ते फोन उपलब्ध है। मोबाइल फोन से लोग लाखों किलोमीटर दूर बेटे आसानी से बातें करते है। इसके अलावा मोबाइल फोन से कई कार्य करने में सुविधा हो गई है। दुनिया में कई ऐसे स्मार्टफोन है जिनकी कीमत करोड़ो में है लेकिन यह आपको कंप्यूटर से बेहतर सुविधा देते है। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन बताने जा रहे है जिनकी कीमत हजारों, लाखों में नहीं बल्कि करोड़ो में है।
1. डायमंड रोज आईफोन 4
500 हीरों से जड़ा यह मोबाइल फोन दुनिया का सबसे महंगा फोन है। Apple के इस स्मार्टफोन के होम बटन पर 7.4 कैरेट का हिरा लगा हुआ है। इस खूबसूरत डायमंड रोज आईफोन 4 की कीमत मार्केट में 8 मिलियन डॉलर जो भारतीय मुद्रा में 53.6 करोड़ रुपए होते है।
2. सुप्रीम गोल्ड स्ट्राइकर आईफोन
271 ग्राम सोने से बना यह सुप्रीम गोल्ड स्ट्राइकर आईफोन दुनिया का दूसरा सबसे महंगा फोन है। इस स्मार्टफोन के किनारों पर 53 हिरे और होम बटन पर 7.1 कैरेट का डायमंड लगें, इस लग्जरी फोन की कीमत करीब 3.2 मिलियन डॉलर यानी 24.4 करोड़ रुपए है।
3. आईफोन 3G किंग्स बटन
Advertisement :
एप्पल कंपनी का यह आईफोन 3G दुनिया का तीसरा सबसे महंगा स्मार्टफोन है। 138 हीरों से जड़ा यह स्मार्टफोन मार्केट में करीब 2.4 मिलियन डॉलर यानी 16 करोड़ रुपए में बिकता है। इस स्मार्टफोन के होम बटन पर 6.6 कैरेट का डायमंड लगा हुआ है, जो इसकी सुंदरता को बढ़ाता है।
4. गोल्डविश ले मिलियन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल यह गोल्डविश ले मिलियन फोन दुनिया का चौथा सबसे महंगा लग्जरी फोन है। सफेद सोने से बने इस स्मार्टफोन की कीमत 1.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 8.7 करोड़ रुपए है। खासतौर पर इस फोन को बनाने में 120 कैरेट डायमंड का इस्तेमाल किया गया है।
5. डायमंड क्रिप्टो स्मार्टफोन
50 हीरों से जड़ा यह स्मार्टफोन दुनिया का 5वा सबसे महंगा फोन है। इस स्मार्टफोन की खूबसूरत डिजाइन 'पीटर एलोयसन' द्वारा तैयार की गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत बाजार में लगभग 9 करोड़ रुपए है।
दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल फोन, कीमत है करोड़ों में | Most Expensive Mobile In World In Hindi




