Advertisement :
इन 5 महिलाओं ने बनाया है अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड | Top Weird Records Women In Hindi

Advertisement :
दुनिया में महिलाएं लगातार पुरुषों से आगे बढ़ रही है। आज दुनिया में महिलाएं हर क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम हासिल कर रही है। महिलाएं किसी से कम नहीं है इस बात का सबूत आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बतायेंगे। आपको दुनिया की ऐसी महिलाओं के बारे में बतायेंगे, जो अपने आप में बहुत अजीब और खास है जिन्हें गिनीज विश्व रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल किया गया है। आइए दोस्तों, आज कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में जानते है जिन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
1. आशा मंडेला
19 फीट से अधिक लंबे बालों वाली आशा मंडेला दुनिया के सबसे लंबे बालों वाली महिला है। आशा मंडेला ने दुनिया के सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आशा मंडेला के बाल इतने लंबे है कि उन्हें धोने के बाद सुखने में 2 दिन का समय लग जाता है।
2. जूलिया ग्नूसे
जूलिया ग्नूसे दुनिया की एक ऐसी महिला है जिसके शरीर पर 95 प्रतिशत हिस्से पर टैटू बने हुए है। बता दें कि जूलिया ग्नूसे ने टैटू शौक से नहीं, बल्कि पॉरफीरिया नामक बीमारी से होने वाले छालो के निशानों को छुपाने के लिए बनवाये थे। इस बीमारी से धुप में जाने से उनकी त्वचा पर छाले पड़ गए थे। इसलिए जूलिया ग्नूसे ने पुरे शरीर पर टैटू बनवा लिए। इसी कारण से जूलिया ग्नूसे ने विश्व रेकॉर्ड अपने नाम किया है।
3. एनेटा फ्लोरचेक
Advertisement :
सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड्स स्ट्रॉन्गेस्ट वुमन का खिताब जीतने वाली एनेटा फ्लोरचेक महिला दुनिया की सबसे ज्यादा ताकतवर और मजबूत महिला है। एनेटा फ्लोरचेक इतनी ताकतवर है की अपने हाथों से एक जवान व्यक्ति को अपने सिर से ऊपर तक उठा सकती है।
4. एलीना
4.7 इंच लंबे नाखूनों वाली 35 साल की यह महिला रूस की रहने इस महिला का नाम एलिना है। एलीना अपने लंबे नाखूनों की वजह से दुनियाभर में बहुत प्रसिद्ध है। एलीना अपने खूबसूरत नाखूनों का नाम बेबी दिया है क्योंकि वह अपने नाखूनों को अपने बच्चे की तरह संभालती है। एलीना ने बताया है कि वह अपने नाखूनों को 5 साल से नहीं कटा है और उनको मजबूत बनाने के लिए विटामिन की गोलियां का सेवन भी किया है।
5. ओफेलिया वेनिटी
30 वर्षीय यह महिला 'लॉस एंजिलिस' की रहने वाली है और इसका नाम ओफेलिया वेनिटी है। ह्यूमन बार्बी डॉल की तरह दिखने की वजह से यह महिला दुनियाभर में बहुत चर्चा में है। ओफेलिया वेनिटी का बचपन से ही ह्यूमन बार्बी डॉल की तरह दिखने का सपना था इसलिए उन्होंने बार्बी डॉल की तरह दिखने के लिए अपने शरीर पर कई सर्जरी करवाई और करीब 22 लाख रुपए खर्च कर चुकी है।
इन 5 महिलाओं ने बनाया है अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड | Top Weird Records Women In Hindi




