Advertisement :
2019 के 5 सबसे अच्छे बैंक जो है बचत खाते के लिए शानदार विकल्प | Top 5 Saving Account Opining Bank

Advertisement :
दो प्रकार के बैंक अकाउंट एक बचत और दूसरा जमा खाता हम ये दोनों अकाउंट में अपनी मेहनत का कमाया हुआ पैसा जमा करते है और इस पर बैंक द्वारा दिए गए उचित ब्याज का भी लाभ उठाते है और समय के साथ इसका इस्तेमाल भी कर सकते है
आज बचत खाता एक ऐसा अकाउंट है जहां व्यक्ति पैसे जमा कर अपना पैसा सुरक्षित कर सकता है और ये सबसे अच्छा तरीका भी है
व्यक्ति अपने सेविंग अकाउंट में अपनी जरूरत अनुसार कितनी भी राशि जाम और निकासी कर सकता है और यदि किसी व्यक्ति को पैसा भेजना हो तो वो भी ट्रांसफर कर सकता है लेकिन दोस्तों ये बातें सब लोग जानते है आपको जानना जरुरी है की भारत के वो कौन से बैंक है जो सेविंग अकाउंट के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते है और कौन सा बैंक आपकी जमा राशि पर सबसे ज्यादा ब्याज देता है
दोस्तों सबसे अच्छा और सुलभ वही सेविंग अकाउंट माना जाता है जो ग्राहक को अच्छा ब्याज दे ग्राहक को अकाउंट से सबंधित किसी भी समस्या के लिए बैंक के चक्कर न काटने पड़े और कम से कम अकाउंट में राशि रखने का प्रावधान हो
दोस्तों आप जब भी सेविंग अकाउंट खुलवाने के बारे में विचार करे तब ऐसे बैंक का चयन करे जिस बैंक की शाखाएं सभी शहरो में हो जो आपके बचत के पैसों का इस्तेमाल करने में आसानी देता है
Advertisement :
यदि आपने एक अच्छे बैंक का चयन किया है तो वो सर्विस के साथ आपको जमा राशि पर ब्याज भी अच्छा देता है और बैंक अपनी कई सुविधाओं को आपके साथ जोड़ता है जिनका लाभ आप आसानी से उठा सकता है
हम जब बचत खाता खुलवानें के बारे में सोचते है तब हमारे दिमाग में कई सारे बैंक में आते है जो हमें सही बैंक के चयन करने से भ्रमित करते है इसलिए दोस्तों जब भी आप सेविंग अकाउंट खुलवानें के बारे में सोचें इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही एक उपयोगी सेविंग अकाउंट खुलवाएं
दोस्तों आज हम आपको बताने वाले है भारत के वो बैंक जो ग्राहक को एक अच्छी बैंक सेवा देने के साथ अच्छी ब्याज दर देता है तो चलिए दोस्तों भारत के उन 5 बैंक के बारे में जानते है जो सेविंग अकाउंट के लिए सबसे बेहतर है
ऐक्सिस बैंक ASAP सेविंग अकाउंट - Axis ASAP Account
यदि आप Axis ASAP और ICICI बैंक के सेविंग अकाउंट में 10 हजार से मिनिमम अकाउंट को मेंटेन करते है तो ये बैंक ग्राहकों के एक ऑटो स्वीप के माध्यम से 1 साल और 390 दिन के अंतराल की एक FD रेट खाता धारक को उपलब्ध करवाता है
दोस्तों ऐक्सिस बैंक अपने सेविंग अकाउंट खाता धारकों के लिए एक Asix ASAP सेविंग अकाउंट उपलब्ध करवाता है जिसे ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन या बैंक जाकर आसानी से खुलवा सकता है
आपको बता दे ये एक 0 बेलेंस सेविंग अकाउंट है इसमें बैंक द्वारा कुछ नियम बनाये गए है जो ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद है यदि ग्राहक इस अकाउंट में 10000 से अधिक बेलेंस रखता है तो ये उस अमाउंट पर अधिक इंटरस्टेड प्रदान करता है साथ ही ऑटो स्वीप के भी सेवा देता है जिस में ग्राहक यदि अपने अकाउंट में 10000 हजार से अधिक अमाउंट रखता है तो उसे 1 साल की FD के लिए 7.10 % के अनुसार ब्याज राशि देता है
इस अकाउंट में दस हजार तक अकाउंट ASAP अकाउंट में पड़ी राशि पर (3.50 % p.a ) के हिसाब से इंटरस्टेड उपलब्ध करवाता है साथ ही बैंक अकाउंट में डेबिट कार्ड की सेवा भी देता है
आईसीआईसीआई रेगुलर सेविंग अकाउंट - ICICI Regular Savings Account
दोस्तों आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों के लिए एक रेगुलर सेविंग अकाउंट की सेवा उपलब्ध करवाता है इस अकाउंट से आप कभी भी अपनी राशि निकाल सकते है आईसीआईसीआई बैंक ने अपने इस अकाउंट को क्षेत्र के अनुसार राशि तय कर रखी है
Advertisement :
आईसीआईसीआई बैंक इस अकाउंट के लिए सभी मेट्रो शहरों के 10000 की न्यूनतम राशि तय की गई है वहीं अरबन व सेमी अरबन क्षेत्रों ये राशि 5000 रूपये है ग्रामीण इलाकों में ये राशि 2000 से 1000 हजार रूपये तय की गई है बैंक इस अकाउंट के साथ एक डेबिट कार्ड भी मुहैया करवाता है
ये बैंक भी 10000 तक की राशि पर ग्राहकों को 390 दिन की FD प्रदान करता है
डिजिबैंक सेविंग अकाउंट - Digibank Savings Account
डिजिबैंक अपने सभी ग्राहकों के लिए सेविंग अकाउंट में 0 बैलेंस अकाउंट की सेवा प्रदान करता है ये अकाउंट खोलना बेहद ही आसान है जिसे आप अपने मोबाइल की सहायता से भी खोल सकते है इस अकाउंट के लिए डीबीस बैंक अकाउंट अमाउंट पर 7 फीसदी ब्याज प्रदान करता है साथ ही कई ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर शॉपिंग में भारी छूट प्रदान करता है साथ ही कैशबैक भी उपलब्ध करवाता है
डिजीसेविंग्स अकाउंट में ग्राहकों को VISA PayWave की सेवा के साथ डेबिट कार्ड भी प्रदान करता है
आईडीएफसी प्रथम बचत खाता | Pratham Saving Account
IDFC बैंक अपने इस प्रथम बचत खाता ( Pratham Saving Account ) IDFC बैंक का ये सेविंग अकाउंट ग्राहक किसी भी न्यूनतम राशि के साथ ओपन कर सकता है ये के जीरो बैलेंस अकाउंट है इस बैंक के कई शहर में केंद्र है साथ बैंक के एटीएम और माइक्रो एटीएम की भी उपलब्ध्ता है
कोटक बैंक सेविंग अकाउंट 811 - kotak 811
दोस्तों कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहक के लिए Kotak 811 सेविंग अकाउंट भी उपलब्ध करवाता है जो एक जीरो बैलेंस अकाउंट है इसे खोलना काफी आसान है बस अपने फोन में प्ले स्टोर से 811 कोटक बैंक डाउनलोड करें अपने पैन कार्ड के नंबर अंकित करें कुछ ही मिनटों में आपका अकाउंट ओपन हो जाता है इस अकाउंट को बिना किसी न्यूनतम राशि से मेंटेन कर सकते है
कोटक इस अकाउंट में डेबिट कार्ड के साथ ग्राहक को चेक बुक भी प्रदान करता है साथ ही कई ऑनलाइन वेबसाइट पर भारी डिस्काउंट और कैशबैक प्रदान करता है साथ है kotak 811 सेविंग अकाउंट में 1 लाख से अधिक और 1 करोड़ कम की राशि पर 6 प्रतिशत ब्याज देती है
2019 के 5 सबसे अच्छे बैंक जो है बचत खाते के लिए शानदार विकल्प | Top 5 Saving Account Opining Bank




