x

ये हैं दुनिया के सबसे शक्‍तिशाली सेनाओं वाले 10 देश  | Top 10 Powerful Militaries of the World

By Gourav / About :-2 years ago

सबसे शक्‍तिशाली सेनाओं वाले 10 देश | All About Powerful Countries In The World in Hindi

जहां तक ​​दुनिया में सबसे ताकतवर सेनाओं की सूची का सवाल है, पश्चिम के सामान्य नाम वाले देश अब ज्‍यादा प्रभावी नहीं रह गए। अब विश्‍व का हर देश बाहरी आक्रमणों (Invasions) से बचने और अपनी देश की सुरक्षा के लिये अपनी सैन्‍य सख्‍याओं को बढाने और उन्‍हें मजबूती प्रदान करने के लिये उन पर अरबों रूपए खर्च करने के लिये तैयार है। 

इसमें कोई आश्चर्य (Surprise) की बात नहीं है कि विश्‍व की सबसे शक्तिशाली सेनाओं की इस सूची में सबसे पहला नाम अत्‍याधुनिक हथियारों से लैस और मजबूत सेना शक्‍ति वाले देश, अमेरिका का आता है। 

भारत चाहे किसी भी मामले में कितना भी पीछे क्‍यूं न हों, लेकिन जब बात विश्‍व के शक्‍तिशाली सेनाओं की आती है, तो हमारा देश चीन के बाद चौथे नंबर पर आता है। आइये जानते हैं कि इस समय विश्‍व में सबसे शक्तिशाली (Powerful) और अत्‍याधुनिक सेनाएं किस देश के पास हैं।

#​1. अमेरिका 

via : special-ops.org

विश्व की शक्तिशाली सेनाओं में सबसे पहला नाम अमेरिका का आता है। अपने अत्‍याधुनिक हथियारों के साथ-साथ 2,130 क्रूज मिसाइल, 450 बैलिस्टिक मिसाइल और 19 विमान वाहक हैं, जो हवा से हवा में वार करने में सक्षम हैं। यूएस अपने डिफेंस फोर्स पर बाकी देशों की तुलना में दस गुना पैसे ज्‍यादा खर्च करता है। अपने अत्‍याधुनिक हथियारों और मजबूत जहाजी बेड़े के कारण यह विश्‍व की सबसे ताकतवर नौसेना (Navy) है। 

#2. रूस

via : langimg.com

रूस, हथियारों का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है। इसके पास सबसे मजबूत टैंक फोर्स है, जो कि 15,500 की संख्‍या में है। इसके पास कुल सक्रिय सैन्‍य सख्‍य 760,000 है।

#3.​ चीन

via : punjabkesari.com

इस देश की आर्मी सबसे बड़ी है और यह अपनी फ़ौज तथा डिफेंस (Defence) पर खर्च करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश माना गया है। इस वक्‍त चीन के पास 2.5 लाख कर्मियों की सैन्य ताकत  है। इस देश ने काफी हद तक आयात में कटौती की है और अब स्वदेशी तकनीक विकसित करने पर ध्यान दे रहा है।

 #4​ भारत

via : tosshub.com

भारत ग्यारह लाख तीस हज़ार सक्रिय सैनिकों एवं बारह लाख आरक्षित (Reserved) सैन्य कर्मियों की सेवाएं ग्रहण करने वाली भारतीय थल सेना विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना है। भारतीय थलसेना की स्थापना सन् 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के तुंरत बाद हुई थी। यह देश अपनी सेना पर 46 अरब डालर का खर्च करता है और समय के साथ इसके और अधिक बढ़ने (Grow) की उम्‍मीद है। 

#5. ब्रिटे​न  

via : independent.co.uk

पिछले पांच साल में ब्रिटेन का डिफेंस बजट 20 प्रतिशत तक नीचे गिरा है। इस देश ने अपनी सैन्‍य संख्‍या को भी 20 प्रतिशत तक कम करने की योजना बनाई है। इस वक्‍त ब्रिटेन प्रौद्योगिकी (Technology) को बढाने और अनुसंधान में सुधार करनी की ओर कदम बढ़ा रहा है। ब्रिटेन सबसे शक्तिशाली सेनाओं की सूची में पांचवे स्थान पर आता है। 

#6. फ्रांसीसी सेना 

via : nationaldastak.com

फ्रांस अपनी मिलिट्री पर 40 अरब अमरीकी डालर से थोड़ा अधिक खर्च करता है। इसके अलावा, इसकी सेना अफगानिस्‍तान और अफ्रीका में काफी प्रभावशाली तरीके से सक्रिय है। 

#7. जमर्नी

via : media.rtv.net

यूरोपीय संघ में, जमर्नी, आर्थिक और सैन्‍य शक्‍ति (Power) की तुलना से परे है। यह नाटो की सक्रिय सदय है, जो कि अपनी सैंन्‍य के संबन्‍ध में अत्‍यधिक प्रभावशाली टेक्‍नॉलिजी के होने का दावा करती है। 

#8. जापान

via : newstracklive.com

यह देश द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अपने आक्रामक (Aggressive) प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है। जापान दुनिया के सबसे शक्तिशाली सेनाओं की सूची पर आता है। द्वितीय विश्वयुद्ध में पराजय के बाद, जापान ने अपनी सेना की संख्‍या में काफी हद तक कटौती करने के लिये मजबूर हो गया था, लेकिन आज यह अपनी विध्‍वंसक तकनीकी क्षमता के कारण, विश्‍व की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक है। दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) वाला जापान अपनी मिलिट्री (Military) पर खूब हाथ फैला कर राशि खर्च करता है। 

#9. दक्षिण कोरिया

via : khabarindiatv.com

अप्रत्याशित पड़ोसियों जैसे, चीन और उत्‍तर कोरिया की बढ़ती धमकियों (Threats) की वजह से दक्षिण कोरिया ने बड़ी तेजी से अपनी सेनाओं पर ज्‍यादा से ज्‍यादा खर्च कर के उन्‍हें अत्‍याधुनिक तकनीको से लैस कर के मजबूत बना दिया है। इनके देश का 40 अरब डॉलर (40 Billion Dollar) के सैन्‍य के खर्चे के लिये रखा जाता है। यहां हर दूसरे दिन अत्‍याधुनिक मिसाइलें और विध्‍वंसक  (Destroyer) क्षमता वाले हथियारों को टेस्‍ट किया जाता है। 

#10. इजराइली सेना

via : deshbandhu.co.in

इजरायल की सेना अच्‍छा प्रशिक्षण (Training) और संचालन के लिये जानी जाती है। इनकी सैन्‍य संख्‍या भले ही कम हों, लेकिन यह विश्‍व में सबसे शक्‍तिशाली सेनाओं में से एक मानी जाती है। इनकी अद्वितीय सैन्य प्रौद्योगिकी इन्‍हें सबसे जुदा और ताकतवर बनाती है। आतंकवाद और वैश्विक संकटों को देखते हुए इजराइली सेना युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहती है। यह देश खुद के बजट से 20 प्रतिशत का धन अपनी सैन्‍य (Military) खर्च के लिये उठाता है।

ये हैं दुनिया के सबसे शक्‍तिशाली सेनाओं वाले 10 देश  | Top 10 Powerful Militaries of the World