Advertisement :
एक पेड़ पर 40 तरह के फल देखा है कभी यह अनोखा पेड़ | Tree of 40 Fruit In Hindi

Advertisement :
समय के साथ विज्ञान भी तरक्की की ऊंचाईया छू रहा है। जो चीजें एक समय दुनिया के लिए नामुमकिन समझी जाती थी उन्हीं चीजों का हम सफलता के साथ प्रयोग कर रहें है। लगातार विज्ञान आगे बढ़ रहा है हमारे बीच हर रोज कुछ न कुछ नया आ रहा है। हाल में एक अविश्वसनीय खोज हुई, खोज थी पेड़ की। इस पेड़ की खास बात है की इस पेड़ पर पुरे 40 तरह के फल लगते है। पहली बार में तो इस बात पर यकीन करना मुश्किल था लेकिन यह सच है। हम सब ने बचपन से स्कूल व बड़ो से यही बात सुनी की एक पेड़ एक किस्म का फल लगता है। लेकिन इस बात को गलत साबित कर दिखाया है प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन ने जिन्होंने ग्राफ्टिंग की मदद से एक पेड़ पर 40 तरह के फलों की कल्पना को सच में बदल दिया।
नाम दिया “ ट्री ऑफ 40”
प्रोफेसर सैम वॉन ने अपने इस अनोखो पेड़ को नाम दिया है “ ट्री ऑफ 40”। बता दे की इस अनोखो पेड़ में बेर, सतालू, खुबानी, चेरी व नेक्टराइन सहित 40 तरह के अलग-अलग फल लगते है। दुनिया में इस अनोखे पेड़ को जन्म देने वाले सैम वॉन ऐकेन न्यूयॉर्क सिटी की सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट के प्रोफेसर हैं। एक किसान परिवार से होने के कारण सैम वॉन की बपचन से इच्छा थी की बड़े होकर एक दिन कृषि के क्षेत्र में कुछ बड़ा करना है। अपने इस अनोखे पेड़ के निमार्ण पर सैम वॉन साल 2008 से लगे हुए थें।
लीज पर लिया बगीचा
एक बार जब प्रोफेसर सैम वॉन एक एग्रीकल्चरल एक्सपेरिमेंट पर काम कर रहे थे तब उनकी नजर एक बगीचे पर गई। इस बगीचे में बेर सहित अन्य दुसरे फल लगे हुए थें। बगीचे की हालत खस्ता थी यहां काम करने वाला लड़का भी यहां से जा चुका था। बस सैम ने ज्यादा न सोचते हुए इस बगीजे को लीच पर ले लिया और लग गए अपने सपनों को सच करने में।
ग्राफ्टिंग तकनिक पर किया विचार
Advertisement :
इस बगीचे में कई तरह की पुरानी किस्म के पेड़ थें। सैम ने बताया की इस बगीचे को लीज पर लेने के बाद उन्हें ग्राफि्ंटग के बारे में विचार आया। उन्हें ग्राफि्ंटग के बारे में जानकारी थी की इस पद्दती से एक पेड़ पर कई तरह के फल लगाएं जा सकते है। इस पद्दती पर अब तक छोटे स्तर पर ही काम हुआ था। बस यही से सैम ने निश्चय कर लिया की वो इस पद्दती से एक पेड़ पर 40 तरह के फल उगाएंगे। बस यही से उनकी खोच शुरु हुई उन्होंने ग्राफ्टिंग से जुड़े विशेसज्ञयो से इस बारे में चर्चा की ।
इस तरह हुए सफल
प्रोफेसर सैम वॉन ने इस तकनिक के तहत अलग-अलग पेड़ो की टहनियों को बगीचे में लगाए एक मुख्य पेड़ से जोडा। इस प्रक्रिया को तब प्रयोग में लिया जाता है जब मुख्य पेड़ के हल्के फूल आना शुरु हो जाते है। इस प्रयोग के तहत टहनियों पर कई तरह के लेप किए जाते है। इस तरह की प्रक्रिया को ही ग्राफि्ंटग कहा जाता है। प्रोफेसर सैम वॉन का यह सफर पुरे 8 साल तक चला तब उन्हें सफलता हासिल हुई अब वो पेड़ बन गया जिसके 40 अलग-अलग किस्म के फल लगते है।
पेड़ है दिखने में काफी खूबसूरत
ग्राफि्ंटग द्वारा बनाया गया यह पेड़ 40 फलो की वाला फलदार पेड़ होने के साथ दिखने में भी काफी खूबसूरत है। इस पेड़ की खूबसूरती को देखने के लिए आज शहर से कई लोग बगीचें में देखने आते है। एक रिपोर्ट के अनुसार सैम ऑन इस प्रोजेक्ट के तहत साल 2014 तक ग्राफि्ंटग के जरिये करीब 16 पेड़ बना चुके है। इन पेड़ो को दुनिया के अलग-अलग शहरो में लगा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सैम वॉन द्वारा बनाए गए “ ट्री ऑफ 40” के एक पेड़ की कीमत 20 लाख रुपये है। 8 सालो की मेहनत के बाद ग्राफ्टिंग पेड़ बनाने वाले सैम वॉन का सपना है की वो न्यूयार्क शहर में “ ट्री ऑफ 40” का एक शानदार बगीचा बनाने चाहते है।
एक पेड़ पर 40 तरह के फल देखा है कभी यह अनोखा पेड़ | Tree of 40 Fruit In Hindi




