Advertisement :
झीलों की नगरी उदयपुर के दर्शनीय स्थल | Udaipur Top Tourist Palace In Hindi

Advertisement :
उदयपुर की ये 8 चीजें जो आपको घूमने का दिलाएगी एक अलग अहसास | Udaipur Top Tourist Palace
जब भी हम उदयपुर शहर का नाम सुनते है तब मन करता है की एक बार तो यहां घूम कर आये झीलों की नगरी नाम से फेमस उदयपुर में घूमने का मजा ही कुछ और है यहां की संस्कृति को देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी कई टूरिस्ट आते है यदि दोस्तों अब तक आपको उदयपुर की सैर करने का मौका नहीं मिला तो अब जब भी यहां घूमने का प्लान बने तो उदयपुर शहर के मन लुभाने वाले इन स्थानों की सैर जरूर करें. तो चलिए दोस्तों देखते है झीलों की नगरी उदयपुर के वो मनमोहक पर्यटन स्थल जो सब को अपनी और खींचते है.
#1. सहेलियों की बाड़ी | Saheliyon-ki-Bari Udiapur
उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी का निर्माण 18 वी सदी में महाराजा महाराणा संग्राम ने खुद अपने हाथों से रानियों के लिए इसका निर्माण किया इस बाग की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कमल के फूल का तालाब, संगमरमर के हाथी, इस बाग के अंदर जाते ही एक शानदार लोन है जहां आप सेल्फी और फोटोज खींचने लुफ्त उठा सकते है.
#2. बागोर की हवेली | Bagore-ki-Haveli
बागोर की हवेली का निर्माण 1751 से 1781 ई के दौरान राजा अमर चंद्र बड़वा ने करवाया था। इस हवेली में कुल 138 कमरे है जिन्हें बारीकी कलाकृति से सजाया गया है हर शाम इस हवेली में राजस्थान नृत्य का आयोजन होता है जब भी देश विदेश से कोई पर्यटक उदयपुर घूमने आता है तब बागोर की हवेली में की सुंदरता और राजस्थान की इस बेहतरीन कलाकृति का लुप्त जरूर उठाता है.
#3. करनी माता मंदिर उदयपुर | Karni Mata, Udaipur
Advertisement :
उदयपुर में पहाड़ो पर बने करनी माता के मंदिर में माता के दर्शन के लिए रोपवे के द्वारा पंहुचा जाता है जिसका सफर काफी शानदार होता है माता के इस मंदिर से पुरे उदयपुर शहर का शानदार नजारा दिखता है दोस्तों जब भी उदयपुर जाये माता के दर्शन करना ना भूले.
#4. जग मंदिर पैलेस | Jag Mandir Udaipur
जग मंदिर पैलेस को लेक गार्डन के नाम से भी जाना जाता है जग मंदिर का निर्माण 1551 के लगभग माना जाता है। जग मंदिर शादी पार्टी आदि के लिए काफी फेमस है जग मंदिर पैलेस में हॉलीवुड पॉप सिंगर केटी पेरी ने भी शादी की थी. जग मंदिर पैलेस उदयपुर शहर की पिछोला के बीच एक आईलैंड पर बसा हुआ है.
#5. विंटेज कारों का म्यूजियम | Museum of Vintage Cars Udaipur
यदि दोस्तों आपको पुरानी विंटेज कारों का क्लेक्शन देखना है तो आप उदयपुर के Vintage & Classic Car Collection म्यूजियम में चले जाये यहां आप को यहां एक से बढ़कर एक कारों का क्लेक्शन देखने को मिल जायेगा दोस्तों इस म्यूजियम की कारों का इस्तेमाल फिल्मो में भी किया जाता है.
#6. हाथी पोल बाजार उदयपुर | Hathi Pol Bazar Udaipur
दोस्तों हाथी पोल बाजार में कदम रखते है ही आपको असली राजस्थान की सस्कृति के दर्शन हो जाएंगे यहां आप राजस्थान की परंपरा से जुड़े कपड़ो की खरीदारी कर सकते है यहां आपके घर को राजस्थानी तरीके से सजाने के लिए साजो सामान मिलते है जो आपके घर को राजस्थानी सस्कृति में सजा देते है.
#7. पिछोला झील | Lake Pichola Udaipur
उदयपुर की शान पिछोला झील पर घूमने का सही समय शाम का वक्त है शाम के समय इस झील को ढलते हुए सूर्य के तालमेल और झील के पानी का महलों से टकराते हुए दृश्य काफी मनमोहक लगता है.
Advertisement :
#8. फेमस डिश लाल मांस | Famous Dish Udaipur Lal Mash
यदि दोस्तों आप नॉनवेज खाने के शौकीन है तो एक बार उदयपुर के पारम्परिक भोजन लाल मांस का टेस्ट जरूर चखें उदयपुर की इस फेमस को खाते समय आप अपनी अंगुलिया चाट जाएंगे और साथ ही लाल मिर्च और मटन के इस तड़के को खाने के बाद आपकी आँखों में आंसू आ जाएंगे यदि आपने एक बार उदयपुर की इस डिश का लुप्त ले लिया तो अगली बार जरूर यहां होके जाएंगे.
अब दोस्तों इस बार छुट्टियों में उदयपुर घूमने का प्लान बना ही लो.
झीलों की नगरी उदयपुर के दर्शनीय स्थल | Udaipur Top Tourist Palace In Hindi




