Advertisement :
कंप्यूटर माउस के बिना कर सकते ये 10 कार्य | Without Mouse Computer Shortcut In Hindi

Advertisement :
कैसे माउस के बिना भी आपके कंप्यूटर को इस्तेमाल करें | Use Your Computer Without a Mouse
दोस्तों क्या आप अपने कंप्यूटर पर बिना मॉउस के काम कर सकते है। हमारा ये सवाल आपको थोड़ा अजीब लगा होगा लेकिन आप मॉउस के अलावा कीबोर्ड से भी कंप्यूटर पर कई काम कर सकते है. चलो आज हम आपको इसी बारे में बताते है की कंप्यूटर में आप बिना मॉउस के कीबोर्ड से कौन- कौन से कार्य कर सकते है। इस पोस्ट में हम आपको कंप्यूटर के ऐसे 10 शॉर्टकट KEY बतायेगे जो आपकी कंप्यूटर पर काम करने की फुर्ती को और तेज कर देंगे.
#1. ऐप्स और कैसे लॉन्च करें | Launch Apps and Other Shortcuts
आपके कंप्यूटर के टास्कबार में जो भी ऐप्प्स है उनको आप Windows+1 और Windows+9 कुंजी (Key) टास्कबार के ऐप्प्स खोल सकते हो. सभी ऐप्प्स लेफ्ट और राइट न्यूमेरिक से ऊपर निचे होंगे जैसे Windows+1 से और दूसरे ऐप्प पर जाने के लिए Windows+2 जा सकते है।
#2.कंप्यूटर को बंद व रीस्टार्ट कैसे करे | How To Turn Off And Restart Computer
अपने कंप्यूटर को यदि आप बंद, रिबूट, स्विच यूजर साइन आउट, आप Key बोर्ड के Alt+F4 के द्वारा कर सकते है इसके अलावा आप कंप्यूटर को लॉक करना चाहते हैं तो Ctrl + Alt + Delete शॉर्टकट का उपयोग कर सकते है।
#3. टेक्स्ट कैसे हाईलाइट करे । How to Highlight Text
जब आप वर्ड प्रोसेसर पर काम कर रहे हैं तो कई बार आपको लिखे हुए टेक्स्ट को एक से दूसरी जगह पर ले जाने व उसमे कुछ बदलाव करने की जरूरत पड़ती हैं अपने टेक्स्ट को हाईलाइट करने के लिए Sift+ Ctrl+ Up/Down का प्रयोग कर सकते हैं।
#4. वेब पेज पर कैसे जायें | How to go to web page
किसी ब्राउज़र में कोई वेबसाइट और एड्रेस लिंक और सर्च करने के लिए URL बार में माउस से क्लिक करना पड़ता हैं लेकिन आप बिना माउस के भी ये काम कर कर सकते हैं। इसके लिए आप ब्राउज़र ओपन कर Ctrl+L KEY दबाये एवं वापिस दूसरे वेबपेज पर जाने के लिए Shift+Backspace बटन का प्रयोग करे।
Advertisement :
#5.टैब को बंद करने, मिनीमाइज,मैक्सीमाईज और क्लोज | Switch Between, Minimize, and Close Windows
कंप्यूटर में विंडो में ब्राउज़र के टैब या फिर किसी टैब को बंद करने, मिनीमाइज , मैक्सीमाईज और क्लोज करने के लिए हम अक्सर माउस का प्रयोग करते हैं लेकिन बिना माउस के भी ये कर सकते हैं KEY बोर्ड के ये शार्टकट आपकी इसमें हेल्प करेंगे
- टैब को स्विच करें: Ctrl + Tab
- छोटा करें: Windows + Down
- फुल साइज करें: Windows + Page Up
- टैब बंद करें: Ctrl + W
- विंडोज़ बंद करें: Ctrl + F4
#6.अन्य वेब ऐप्स को नियंत्रित केसे करे | Control Other Web Apps
आप ब्राउज़र एड्रेस से कोई सा भी कार्य कर सकते हैं. गूगल बहुत सारी ऐसी कमांड प्रोवाइड करता हैं जिनकी हेल्प से हम बिना माउस के कमांड टाइप कर वेब ऐप्प्स का इस्तेमाल कर सकते हैं
इसके लिए बस आप Ctrl+L टाइप कर ब्राउज़र एड्रेस बार पर मूव कर कमांड टाइप करना हैं उदारण के लिए आप गूगल कैलेंडर, गेट डायरेक्शन का प्रयोग कर सकते हैं.
#7.जीमेल इनबॉक्स को नियंत्रित करें | Control Gmail Inbox
आज के समय में ईमेल हर एक इंटरनेट यूजर के पास मिल जायेगा. आप गूगल जीमेल को बिना माउस के भी कण्ट्रोल कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको जीमेल यूज करने के KEY बोर्ड शॉर्टकट्स के बारे में सीखना होगा.
जैसे की सेलेक्ट कन्वर्शन के लिए X Archive के लिए E डिलीट के लिए #, रिप्लाई के R शॉर्टकट KEY का इस्तेमाल कर सकते हैं.
#8. ब्राउज़र के मेनू कैसे कण्ट्रोल करे। Access Menu in Any Program
आप बिना माउस के KEY बोर्ड से ही किसी भी प्रोग्राम का मेनू ओपन कर सकते हो. इसके लिए आप Alt+ menu' अंडरलाइन लेटर शॉर्टकट का प्रयोग कर सकते हैं.
उदारण के लिए आपको जिस प्रोग्राम का मेनू ओपन करना हैं आप उसको फर्स्ट लेटर यूज कर सकते हैं. जैसे आपको फायरफॉक्स ब्राउज़र या फाइल का मेनू ओपन करना हैं तो आप Alt+F का प्रयोग कर सकते हैं.
#9.माउस कर्सर को कैसे मूव करे | Move Mouse Cursor
अगर आपके पास माउस नहीं हैं, या माउस किसी कारण खराब हो गया हैं तो आप माउस वाले पॉइंट को मूव करने के लिए KEY बोर्ड का प्रयोग कर सकते हैं. बस आपको
“Ease of Access center” में इनेबल करने की जरुरत हैं.इसके लिए ये स्टेप फॉलो करे |
Advertisement :
1. स्टार्ट मेनू पर क्लिक कर “Ease of Access center” ओपन करे. आप कण्ट्रोल पैनल से भी इसे ओपन कर सकते हैं.
2.Make the mouse easier to use पर क्लिक करे.
अब Control the mouse with the keyboard सेक्शन में Turn on Mouse Keys बॉक्स को चेक करे.
Mouse cursor move करने के लिए इन KEY बोर्ड शॉर्टकट का प्रयोग करे.
#10.कुछ और करो | Do Anything Else
कंप्यूटर कीबोर्ड शॉर्टकट्स बहुत सारे हैं जो हमें बिना माउस कंप्यूटर पर काम करने में हेल्प कर सकते हैं. यानि हम ये कह सकते हैं आप माउस के बिना KEY बोर्ड शॉर्टकट से लगभग सब कुछ कर सकते हैं.
कंप्यूटर माउस के बिना कर सकते ये 10 कार्य | Without Mouse Computer Shortcut In Hindi




