x

बॉलीवुड मूवीज के दौरान गलतिया | Mistakes In Bollywood Movies You Never Noticed

By Akshay / About :-2 years ago

बॉलीवुड मूवीज की भयंकर गलतियां | Top 7 Mistakes In Bollywood Movies You Never Noticed

भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोग फिल्मो के दीवाने है, जहाँ एक तरफ हॉलीवुड सिनेमा पूरी दुनिया में अपनी धूम मचाये बैठा है। वही बॉलीवुड भी पीछे नई है. बॉलीवुड में भी एक से  भड़कर एक सुपरहिट फिल्म देकर दुनिया में अपना लोहा मनवा लिया है। बॉलीवुड सुपरस्टार आये दिन सुपरहिट फिल्मे दे रहे है, और उनको चाहने वाले उनकी फिल्म बड़ी उत्सुकता से देखते है और अच्छी लगे तो बार बार देखते है और इसी फिल्मो की दीवानगी के कारण  उनमे हुई गलतियों को नजरअंदाज कर देते है । फिल्म डायरेक्टर के पास स्टोरी बोर्ड और पूरी टीम होने के बावजूद गलतिया कर बैठते  है । तो आइये जानते है ऐसी ही कच ब्लॉकबस्टर फिल्मो के बारे में जिनमे हुई है बड़ी बड़ी गलतिया। (Mistakes In Bol lywood Movies)

अगर अपने कभी नोटिस नहीं किया तो यहाँ से जानिए। Mistakes In Bol lywood Movies You Never Noticed

#1. Mistakes In Bollywood Movie : हम दिल दे चुके सनम


मिस वर्ल्ड एश्वर्या राय और सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म हम दिल दे चुके सनम में भी आपको एक बड़ी गलती नजर आएगी। बता दें कि, फिल्म में एश्वर्या, सलमान को ढूंढने के लिए इटली जाती हैं और फिल्म के एक सीन में वो 'Szechenyi Chain Bridge' पर दौड़ती हुई नजर आती हैं।जबकि यह ब्रिज इटली में नहीं बल्कि हंगरी में है।

#2. रा.वन


फिल्म रा.वन बादशाह शाहरुख खान की एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, लेकिन लगता है शाहरुख खान सपनों में इतना खो गये थे कि वो बहुत बड़ी गलती कर बैठे। फिल्म में जब शाहरुख खान की मौत होती है तब उनको ईसाई पद्धति के अनुसार दफनाया जाता है, लेकिन अगले ही सीन में दिखाया जाता हैं कि करीना उनकी अस्थियों को विसर्जित कर रही हैं। अब ये कमाल कैसे हो सकता है कि एक आदमी को दफन किया जा चुका हो और उसकी अस्थियां विसर्जित भी हो जायें, यह केवल सापनो में ही संभव है.

 #3. Mistake In Bollywood Movie: गुं डा



बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब मिथुन दा का सिक्का चलता था। वो 80 के दौर के सुपरस्टार थे वो जो भी करते थे अविश्वसनीय था। अब देखिए न फिल्म गुंडा में मिथुन साहब बदमाशों की गोलियों से बचने के लिए साइकिल के पीछे छुप जाते हैं। अब लगता है की बॉर्डर पर दुश्मनो से बचने के लिए साइकिल का सहारा लेना पड़ेगा.

 # 4. बागवान 


फिल्म बागवान के तो घर-घर में चाहने वाले हैं और लोगों को यह फिल्म बहुत ही ज्यादा पसंद आई। शादीशुदा बच्चे और मां-बाप के जीवन में बदलाव पर बनी यह फिल्म आज भी टीवी पर आती रहती हैं। लेकिन आपने कभी इस फिल्म में हुई बड़ी गलती कभी नोटिस नहीं की होगी। दरअसल, फिल्म में हेमा मालिनी और बिग-बी को होली के तुरंत बाद अलग होना पड़ जाता है लेकिन 6 महीने बाद ही 'वेलेंटाइन्स डे' आ जाता है।

# 5. Mistake In Bollywood Movie: कभी खुशी  कभी गम


शाहरुख खान के करियर को मुकाम पर ले जाने वाली फिल्म कभी खुशी कभी गम में भी डायरेक्टर गलती कर बैठे। दरअसल, फिल्म में जब कहानी 1991 के दौर में चल रही होती है तो एक सीन में अमिताभ 'आती क्या खंडाला' गाना गा रहे होते हैं। जबकि यह गाना फिल्म 'गुलाम' का है जो 1998 में रिलीज हुई थी। लगता है अमिताभ बच्चन भविष्य देख सकते थे ।

# 6. लगान 


आमिर खान की ये फिल्म अपने समय की बेहद ही सफल और सुपर हिट  फिल्म थी। फिल्म 1892 की कहानी थी जिस समय भारत अंग्रेजों का गुलाम हुआ करता था। आपको याद होगा आमिर अपने गांव को अंग्रेजों के कर से मुक्त कराने ले लिए एक मैच खेलते हैं। उस मैच में एक ओवर 6 बॉल का रखा गया था। अब आप कहेंगे कि इसमें गलती क्या है, रुकिये जनाब बताते हैं गलती ये है कि उस समय ओवर मात्र 8  गेंदों का हुआ करता था।

# 7. जिंदगी न मिलेगी दोबारा

फिल्म का वो सीन आपको याद है जब कैटरीना, ऋतिक से अपने प्यार का इजहार करने बाइक उठा कर जाती हैं। जी हां, बस दिमाग पर अब थोड़ा सा जोर डालिए आपको याद आयेगा। जब कैटरीना बाइक पर बैठी नहीं होती है, तब उन्होंने एक पिंक कलर का टॉप पहन रखा था, लेकिन जब वो बाइक पर होती है तो वो रेड कलर के टॉप में दिखती है। शायद ऋतिक के प्यार का रंग कैटरीना के टॉप पर भी चढ़ गया था।

बॉलीवुड मूवीज के दौरान गलतिया | Mistakes In Bollywood Movies You Never Noticed