Advertisement :
अहमदाबाद के प्रसिद्ध घूमने वाले स्थान जाने -!!!!

Advertisement :
अहमदाबाद के प्रसिद्ध घूमने वाले स्थान जाने -!!!!
अहमदाबाद का अक्षरधाम मंदिर व उसके आस-पास की चीजें बेहद खूबसूरत है। ऐसे में घूमने से पहले जानें मंदिर के इतिहास और उसके आस-पास की प्रसिद्ध जगहों के बारे में...
अक्षरधाम मंदिर
अक्षरधाम मंदिर अहमदाबाद के गांधीनगर इलाके में बना है। अक्षरधाम मंदिर गुजरात के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में से एक माना जाता है। इस मंदिर की स्थापना 1992 में हुई थी। "भगवान स्वामीनारायण" के भव्य मंदिर में उनकी सोने की बहुत ही खूबसूरत मूर्ति रखी हुयी है | इस मंदिर की जटिल नक्काशीदार दीवारों पर गुलाबी पत्थर लगा है जो दिन में सूरज की रोशनी में चमकता रहता है।
कला का अनोखा रूप
हरेभरे पेड़-पौधों से सुशोभित इस मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के अलावा घूमने भी आते हैं। यहां पर उद्यानों में बच्चों को खेलने की उचित व्यवस्था है। इसके अलावा यहां के सुंदर झरने और झीलें पयर्टकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां की खासियत यह है कि यहां एक ही छत के नीचे कला, वास्तुकला, शिक्षा, अनुसंधान और प्रदर्शनियों के विभिन्न पहलुओं को एक साथ देखा जा सकता है।
चंदोला झील
चंदोला झील भी यहां के ऐतिहासिक स्थलों में ही गिनी जाती है। यह झील देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इसका निर्माण मुगल सुल्तान अहमदाबाद ताज खान नारी अली की पत्नी ने कराया था। यह उस समय एक जलाशय के रूप में बनाया गया था, जबकि आज यह एक झील में परिवर्तित हो गया।
Advertisement :
अहमद शाह मस्जिद
अहमदाबाद की "अहमद शाह मस्जिद" भी घूमने की बहुत अच्छी जगह है । इस पुरानी मस्जिद का नाम अहमदाबाद के संस्थापक "सुल्तान अहमद शाह" के नाम पर रखा गया है। शहर में सबसे पुरानी मस्जिदों में से गिनी जाने वाली यह मस्जिद अपनी शानदार वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। "1414 ई.पू. में बनी इस मस्जिद को "काले तथा सफेद संगमरमर" से बहुत ही सुन्दर बनाया गया है।"
दादा हरीर वाव
दादा हरीर वाव अहमदाबाद का एक कुंआ है। इसकी बनावट जबरदस्त है। 1501 में महमूद बेगडा के शासनकाल के दौरान बनाया गया यह स्थल दादा हरि की कब्र के पीछे है। इस संरचना को देखकर लगता है कि इसका निर्माण कितना जटिल रहा होगा। यहां बनी पत्थरों पर बनी सीढ़ियां पयर्टकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
साबरमती आश्रम
गांधीनगर में साबरमती नदी के तट पर स्थित, "साबरमती आश्रम" भी सैर करने की जगह है। इसकी स्थापना महात्मा गांधी जी ने 1915 में की थी। आज यह आश्रम एक संग्रहालय, पुस्तकालय, ऐतिहासिक सभागार के रूप में देखा जाता है। यहां बड़ी संख्या में लोग इनको देखने को आते हैं।
टीन दरवाजा
अहमदाबाद में ही एक टीन दरवाजा यानी कि किशोर दरवाजा बना है। यह दरवाजा यहां के ऐतिहासिक स्थलों में गिना जाता है। यह अहमदाबाद का सबसे पुराना और सबसे लंबा प्रवेश द्वार है। इसको 141 ईस्वी में अहमदाबाद के संस्थापक "सुल्तान अहमद शाह" ने बनवाया गया था। इस दरवाजे की पुरानी दीवारों और खंभों पर बनी नक्काशी उस दौर की कठिन कला को प्रदर्शित करती है।
कमला नेहरू प्राणी उद्यान
अहमदाबाद का कमला नेहरू प्राणी उद्यान भी यहां घूमने की खास जगहों में है। इसे कांकरिया चिड़ियाघर के रूप में भी जाना जाता है। 31 एकड़ क्षेत्र में फैले इस उद्यान में "एनाकोंडा, बाघ, हाथी , नीलगाई, स्पॉट डियर, इंडियन स्टार कछुए, बीयर, सिल्वर पियिएन्ट्स, निकोबार कबूतर, व्हाइट पीकॉक्स" की दुर्लभ प्रजातियां देखे को मिलती हैं। यहां खिलौना ट्रेन भी चलती हैं।
मानेक चौक
अहमदाबाद में जाने के बाद अगर यहां के प्रसिद्ध बाजार "मानेक चौक" न घूमा जाए तो फिर यात्रा का मजा अधूरा रह जाएगा। यह चमकदार गहने और वस्त्रों के लिए शहर का सबसे बड़ा बाजार है। इस बाजार की दिन में तीन बार तस्वीर बदलती है। सुबह यह बाजार "वनस्पति बाजार" के रूप में दिखता है। दोपहर में "आभूषणो और वस्त्रो " के मार्केट के रूप में और शाम को "स्वादिष्ट खाने का मार्केट" के रूप दिखाई देता है।
Advertisement :
नाइट लाइट
अहमदाबाद की रात्रि लाइट भी काफी चर्चित है। यहां पर कई प्रसिद्ध लाउंज है जहां पर शाम के समय पूरे दिन की थकान को मिटाया जा सकता है। इन लाउंज में लाइव संगीत के साथ धीमी रोशनी में समय बिताने का एक अलग ही मजा है।
अहमदाबाद के प्रसिद्ध घूमने वाले स्थान जाने -!!!!




