x

कभी सोचा है कि इन कंपनियों के Logo का रंग नीला क्यों होता है | Why Companies Logo is Blue In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

किसी भी कंपनी का Logo उसकी सबसे बड़ी पहचान होता है। इसलिए कंपनी के संस्थापक कंपनी का Logo चुनते समय बहुत भावुक हो जाते हैं। हर ब्रांड का फोकस अपने ब्रांड Logo पर रहता है, क्‍योंकि किसी भी कंपनी की पहचान उसके Logo से होती है। कंपनी के Logo की पहचान ही लोगों को कंपनी या दुकान तक खींचकर लाती हैं। किसी भी कंपनी का एक बार जो Logo बन जाता है उसे बदलना मुश्किल होता है। क्योंकि Logo में कंपनी की बहुत सी यादें जुडी होती हैं।

दोस्तों आपने एक बात जरूर नोटिस की होगा कि ज्यादातर बड़ी कंपनियों के Logo नीले रंग के होते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों हैं? अधिकतर कंपनियों के Logo नीले रंग का इसलिए होता हैं क्योंकि नीला रंग हमेशा विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक हैं। इसलिए अधिकतर कंपनिया अपने Logo में नीले रंग को शामिल करती हैं।

आइए आज देश की कुछ प्रसिद्ध कंपनियों के बारे में पता करें, जिन्होंने अपने Logo में नीले रंग को जगह दी है।

1. TATA 

TATA कंपनी भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह की कंपनी है और इसका Logo नीले रंग का हैं। TATA कंपनी 1868 में स्थापित हुई थी। TATA कंपनी ने देश विदेशों के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की हैं। 

2. Hindustan Unilever Limited 

यह एक ब्रिटिश-डच विनिर्माण कंपनी है। इस कंपनी ने अपने Logo में नीले रंग को जगह दी है। भारत में इस कंपनी की स्थापना साल 1933 में की गई थी। ये कंपनी टूथपेस्ट, खाद्य पदार्थ, वाटर प्यूरीफ़ायर्स और उपभोक्ता सामान बनाती हैं।

3. Yes Bank 

यस बैंक एक भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक है। यस बैंक की स्थापना राणा कपूर और अशोक कपूर द्वारा साल 2004 में की गई थी। इस बैंक में लोग पैसों की लेन-देने करते हैं।

4. State Bank of India

भारतीय स्टेट बैंक का Logo नीले रंग का हैं और ये देश का सबसे बड़ा बैंक हैं। स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम इंटरनेट बैंकिंग सेवा प्रदान करता हैं। इसका मुख्यालय मुंबई में हैं।

5. HDFC Bank 

एचडीएफसी बैंक एक प्राइवेट सेक्टर का बैंक हैं। इसकी स्थापना साल 1994 में की गई थी। एचडीएफसी बैंक लोगों को मोबाईलबैंकिंग की सुविधा प्रदान करता हैं। इस बैंक में 1,11,208 स्थायी कर्मचारी कार्य करते हैं। एक जारी आंकड़े के अनुसार, इस बैंक में भारत के अधिकतम वेतन खाते खुले हुए हैं।

6. HCL Technologies

यह भारत की प्रमुख सूचना और प्रौद्योगिकी कंपनी है। HCL का Logo भी नीले रंग का है। इस कंपनी का मुख्यालय उत्तर प्रदेश के नोएडा में है।

7. Bajaj 

बजाज ऑटो दोपहिया और तीन पहिया वाहन निर्माता कंपनी है। इसकी स्थापना राजस्थान में साल 1940 में जमनालाल बजाज ने की थी।

8. Infosys 

यह भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है, जिसका मुख्यालय बैंगलोर में स्थित है। यह व्यवसाय परामर्श, सूचना प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग जैसी सेवाएं प्रदान करती है।

कभी सोचा है कि इन कंपनियों के Logo का रंग नीला क्यों होता है | Why Companies Logo is Blue In Hindi