x

क्यों उलझ जाते है हेडफोन के तार जाने पीछे की वजह | Why Headphone Wires Get Tangled

By N.j / About :-2 years ago

हम सभी के पास मोबाइल फोन है और उसके साथ है ईयरफोन या हेडफोन जिनके बार-बार उलझ जाने से हम कई बार परेशान हो जाते है. इससे बचने के लिए हम कई तरह के प्रयास करते है और इन्हें संभाल कर भी रखते है बावजूद हमें उलझे हुए ही मिलते है. इनमें उलझन के बाद गांठ लग जाने के बाद सुलझाने के लिए कई देर तक मशक्कत करनी पड़ती है फिर सुलझे तो ठीक नही तो इन्हें कचरे में डालना पड़ता है. हद तो तब हो जाती है जब हम रनिंग करते हुए या फिर चलते - चलते इनका इस्तेमाल करते है तब भी अचनाक आपस में अलझ जाते है. लेकिन दोस्तो  क्या आपने कभी इस बात को जानने की कोशिश की है क्या आखिर ऐसा क्यों होता है?

पीछे है विज्ञान की गलती

दोस्तो हम कई बार सोचते है की कितना संभालकर रखने के बावजूद आखिर यह उलझ कैसे जाते है. तो दोस्तो जान लो की यह हमारी गलती नही विज्ञान की  गलती है इनके अलझ जाने के पीछेविज्ञान है. इनका उलझना लगभग तय है. वर्ष 2012 में अमेरिका के शहर में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के दो वैज्ञानिको ने इस उलझन को समझने के लिए इस पर अध्यन किया. इन्होंने अपने इस अध्यन में अलग-अलग तरह और लंबाई के तार लिए और इन्हें एक प्लास्टिस से बने बक्से में रख दिया.

10 सेकेंड में बक्से में बंद तार उलझ गए

बक्से के अंदर अलग-अलग तरह के तार डालने के बाद वो रुक-रुक कर इस बक्सें को घुमाते रहे. जब कुछ समय बाद दोनो ने बक्से को खोल कर देखा तो पाया की सभी तार आपस में उलझ गए है. इस बात से भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात थी की बॉक्स को महज 5से 10 सेकेंड घुमाने पर ही तार आपस में उलझ गए. यानी उदारण के तौर पर आप बैग में इन्हें डाल कर निकलते है तो 5 से 10 सेकेंड में यह आपस में उलझ जाएगें और इनमें आपस में गांठ लग जाएगी.

लंबाई और कठोरता से पड़ता है फर्क

तारो के इस तरह आपस में अलझ जाने के पीछें तार की लंबाई यदि ज्यादा है तो इसके उलझने के चांस ज्यादा रहते है साथ ही तार मुलायम है तो इनमे गांठ लगने के आसार ज्यादा रहते है. दोस्तो इन सब के बीच वैज्ञानिको ने हमें इन्हें उलझने की समस्या से बचाने के बारे में भी बताया है. 

तरीका नंबर -1

अपने हेडफोन व ईयरफोन को उलझने की समस्या से बचाने के लिए इन्हें अच्छें से घुमा कर बक्सें या किसी पाउच में इस तरह रख दे की इन तारो को हिलने को स्पेस न मिल सकें. यानी जब तक तार हिलेगे नही तब तक वो आपस में उलझेगे नही.

इस तरह भी रख सकते है सुरक्षित

लिस्ट में इन्हें उलझने की समस्या से बचाने का बेस्ट तरीका यह है की इन्हें या तो किसी पेपर के चारो तरफ घुमा कर रख दे या अपने हाथ से इन्हें 8 का आकार देकर अंत में बीच में थोड़ा सा तार लपेट दे. ऐसा करने पर तार उलझने के आसार काफी कम हो जाएगें. यदि दोस्तो आप इन ट्रिक्स को नही भी अपनाना चाहते है तो आजकल मार्केट में मिलने वाले वायरलेस ईयरफोन या हेडफोन खरीद लें यह आपको मार्केट में सस्ती किमत में उपलब्ध हो जाएँगे. रोज-रोज ईयरफोन या हेडफोन के तारो के उलझन से होने वाले चिड़चिड़ेपन से बचें . यह हमारी गलती नही है विज्ञान की गलती है.

क्यों उलझ जाते है हेडफोन के तार जाने पीछे की वजह | Why Headphone Wires Get Tangled