x

महिलाएं जाने ब्रा से जुड़ी कुछ ऐसी बहुत सी गलतफहमियां

By pooja / About :-8 years ago

Women have some such misconceptions related to bra

ब्रा लड़कियों के लिए एक ज़रूरी वस्त्र है जिससे उनके स्तनों को सहारा मिलता है लेकिन आज के समय में भी ब्रा को लेकर लड़कियों में कई तरह की गलतफहमियां हैं। किसी का मानना है कि सोते समय ब्रा नहीं पहनना चाहिए वहीँ कुछ का ये भी मानना है कि ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से स्तनों का आकार सही रहता है|

ब्रा ना पहनने से स्तन लटक जाते हैं:

कई महिलाओं का ऐसा मानना है कि ब्रा ना पहनने से उनके स्तन नीचे लटक जायेंगे जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। वास्तव में ब्रा ना पहनने से स्तन बिल्कुल तरीके से बड़े होते हैं| और वे कभी भी लटकते नहीं हैं। 

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा :

वायर वाली ब्रा पहनने से एक ख़ास तरह का टॉक्सीन ब्रेस्ट कोशिकाओं में प्रवेश कर जाता है| जिससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। जबकि वास्तविकता में ऐसा कुछ भी नहीं होता है और अभी भी महिलायें आराम से ऐसी ब्रा को पहनती हैं।

 

बड़े ब्रेस्ट के लिए स्पोर्ट्स ब्रा :

स्तनों का साइज़ बढ़ाना हो तो स्पोर्ट्स ब्रा पहननी चाहिए। जबकि सच्चाई यह है कि स्पोर्ट्स ब्रा बाकि कि तुलना में ज्यादा आरामदायक होती है और साइज़ बढ़ाने में उसका कोई योगदान नहीं है।

ब्रा का साइज़ फिक्स होता है:

एक ब्रांड के हिसाब से उसके ब्रा का साइज़ अलग हो सकता है। इसलिए कभी भी इस ग़लतफ़हमी में ना रहें कि सभी ब्रांड की ब्रा साइज़ एक जैसी होती है। इसलिए खरीदते समय ब्रांड के अलावा सही साइज़ का भी विशेष ध्यान रखें।

ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर :

अभी तक इस बात के एक भी प्रमाण नहीं मिले हैं कि ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। यह बात भी पूरी तरह से एक मिथक ही है। अगर आपको ब्रा पहनकर सोने में किसी तरह की असुविधा नहीं हो रही है तो आप उसे पहनकर सो सकती हैं। वैसे आमतौर पर सोते समय ब्रा नहीं पहननी चाहिए। 

वाशिंग मशीन में धोना :

ब्रा का फैब्रिक और हुक खराब हो जाते हैं| इसलिए ब्रा को हमेशा हाथो से धोएं। इससे ये काफी दिनों तक खराब नहीं होते हैं।

ब्रा बैंड और साइज़ का कोई महत्व नहीं है:

यह भी एक मिथक ही है जबकि ब्रा बैंड का बहुत महत्व है और परफेक्ट बैंड साइज़ वही है जब पहले ही हुक में वो आपको एकदम फिट हो जाये।

लगातार दो दिन ब्रा पहनना :

कई लड़कियां ऐसा करती हैं कि वे लगातार 2 दिनों तक एक ही ब्रा पहनती हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे उसकी इलास्टिक खराब नहीं होती है। 

महिलाएं जाने ब्रा से जुड़ी कुछ ऐसी बहुत सी गलतफहमियां