x

दुनिया के 10 सबसे सस्ते देश जहाँ भारतीय घूम सकते हैं | World's 10 Cheapest Countries

By Gourav / About :-8 years ago

यहां एक रुपए में मिलते हैं 353 रुपए, सबसे सस्ते में घूम सकते हैं ये देश | All About World's 10 Cheapest Country in Hindi

1. नेपाल ( Nepal ) 

हमारा पडोसी देश नेपाल पर्यावरण और ऊँचे ऊँचे पहाड़ो और Hill Stations के लिए प्रसिद्ध है हर तरह के टूरिस्ट के लिए यहां कुछ ना कुछ जरूर मिलेगा जैसा विशालकाय हिमालय पर्वत की दिल को छू जाने वाली हिम श्रृंखलाएं, बौद्ध मठ, मंदिर, घने जंगलों (Forests) की सैर। और भारतवासियों के लिए यहाँ जाना बहुत ही आसान है क्योंकि भारतीयों को यहाँ जाने के लिए VISA  की जरुरत नहीं पड़ती और यहाँ आप Bike और बस से भी जा सकते हैं क्योंकि नजदीक भी है और दोनों देशो को जोड़ने वाली कई सड़कें भी हैं और यहाँ Crime rate भी कम है तो बिना फ़िक्र किये भारतीय सीधे नेपाल की यात्रा पर निकल सकते हैं।

2. वियतनाम ( Vietnam )  

इंडो-चीनी सभ्यता (Civilization) से सुजज्जित यह देश बड़ा ही खुबसूरत देश है। वियतनाम दुनिया के सस्ते (Cheap) देशो के साथ दुनिया के सबसे खूबसूरत देशो में भी आता है। यह देश प्राकृतिक सुन्दरता (Beauty) के लिए जाना जाता है यहां खाना-पीना और रहना बेहद सस्ता है। यहां वांग-यांग नदी में टायर पर बैठकर सैर करने का एक अलग अनुभव है। यहां पर आप महज 700 रुपए (भारतीय मुद्रा) में आराम से साईट-सीइंग कर सकते हैं। और इस से भी अच्छी बात यह है कि भारतीयों को हाँ On arrival Visa मिल जाता है।

3. थाईलैंड ( Thailand )

जब भी कोई इंसान विदेश घुमने के बारे में सोचता है तो Thailand तो उसके दिमाग में जरुर आता है। यह देश अपने थाई मालिश,(Thai Massage), और सुन्दर दिखने वाले Beach के लिए भी प्रसिद्ध है। कई लोग यहाँ पार्टी मनाते हैं तो कई लोग Honeymoon मनाने के लिए भी जाते हैं शॉपिंग, मौज-मस्ती  के शौकीनो के लिए थाईलैंड एकदम परफैक्ट जगह है। शॉपिंग के गढ़ के रूप में  मशहूर थाईलैंड में खूबसूरत द्वीप, गुफाएं और साफ नीले रंग के समुद्र (sea) मिलेंगे। यहाँ  90 % बोद्ध धर्म (Religion) के लोग रहते हैं इसलिए यह एक शांतिप्रिय देश भी है।

4. ज़िम्बाब्वे ( Zimbabwe )

यहां आपको एक भारतीय रुपए के बदले 6 जिम्बावियन डॉलर मिलेंगे. यानी हर एक रुपया यहां जाकर छ गुना हो जाएगा. इस अनोखी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर ज़िम्बाब्वे भी घूमने के लिहाज़ से एक बेहतर प्लेस है।

5. कम्बोडिया  ( Cambodia )

कम्बोडिया की currency Riel है और एक भारतीय रुपया 64 Riel के बराबर होता है। यहां रहना खाना-पीना सब कुछ बहुत सस्ता है साथ ही ये जगह ऐतिहासिकता से परिपूर्ण है। दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर (Hindu Temple) अंकोरवाट  मंदिर यही स्थित है यह मंदिर निश्चित तौर पर आपको हिन्दू धर्म के इतिहास को समझने में और अधिक मदद करेंगे। यहाँ 97% Buddhism रहते हैं इसलिए यहाँ आप रातों को चैन की नींद सो सकते हैं।

6.  बेलारूस ( Belarus ) 

देश के लोग अच्छे, मैत्रीपूर्ण और दयालु (compassionate) होने के लिए जाने जाते हैं। देश ने धैर्यपूर्वक अंतहीन युद्ध का सामना किया है। लेकिन यह शांति को महत्व देता है, यह एक बहुत ही सुंदर देश है।  और हाँ, इसकी समान भाषा (स्लाव की शाखा) से लेकर सांस्कृतिक ( Culture ), धार्मिक( Religious), वास्तुशिल्प और समान पहलुओं तक रूस से बहुत सारे कनेक्शन हैं। अगर आप पूर्वी यूरोप के किसी देश की यात्रा करना चाहते हैं तो बेलारुस आपके लिए सही विकल्प है क्योंकि यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी आपको मोह लेगी। यहां की झीलें (Lakes) और जंगल सैलानियों को हमेशा से आकर्षित करती रही हैं।

7. पैरागुए ( Paraguay ) 

मर्सर के एक सर्वे में ये बात सामने आई है की पैरागुए दुनिया का सबसे सस्ता देश है। 1 पैरागुएन गुएरानी की कीमत 0.014 भारतीय है इसके संगीत में पोल्का, गैलोपा और गुआरानी शामिल हैं, ग्रामीण (Rural) इलाकों में पसंदीदा संगीत (Music) पोल्का या पुरीहे जाहे नामक संगीत शैली है।। गुरानिया शहर बहुत लोकप्रिय व सस्ता है।

8. यूक्रेन ( Ukraine )

यूक्रेन पूर्वी यूरोप में एक देश है। यहां पर भी आप सस्ते में घूम सकते हैं। मैट्रो में घूमने के लिए आपको 10 सेंट और 1.55 डॉलर में खाना खा सकते हैं। यहाँ residence India से लगभग 50 % ज्यादा है। सामान्य Hotel में प्रतिदिन का खर्च 1500 से 2000 है। Kiev को व्यापक रूप से Ukraine की आध्यात्मिक Capital City और सबसे सुंदर महिलाओं का घर माना जाता है। दुनिया का सबसे लंबा संगीत वाद्ययंत्र Trembita  यूक्रेन में ही बनता है। दुनिया में Ukraine की 4थी सबसे High Literacy Rate यानि साक्षरता दर है।

9. मालदीव ( Maldives )

प्राकृतिक सौंदर्य के लिहाज से मालदीव बेहद खूबसूरत जगह है।यहां के लिए भारतीयों को पहले से वीजा लेने की कोई जरूरत नहीं है।  होटल बुकिंग, बैंक अकाउंट की कुछ जानकारी जमा करवा कर इश देश की यात्रा शुरू की जा सकती है। मालदीव (Maldives) के सबसे अच्छे पर्यटकों के आकर्षण में से एक सुल्तान पार्क है, जो अब 16 वीं शताब्दी में निर्मित एक सार्वजनिक पार्क है, जो माले में शाही महल (Royal Palace) के मैदानों के दक्षिणी हिस्से पर है। यह सुल्तान के युग की महिमा का साक्षी है। मालदीव की आधिकारिक भाषा है धीवेही।

10. हांगकांग ( Hong kong )

हॉगकॉग नाम से तो यह बहुत महँगी लगती है. लेकिन ऐसा नहीं है, मात्र Rs. 50,000 (Fifty Thousand Only) में आप हॉगकॉग घूम सकते हो. Disney Land नाम से आप जरूर परिचित (Familiar) होंगे यहाँ हॉगकॉग में विश्व प्रसिद्ध डिज़नीलैंड (World Famous Disney Land) है. जिसका किराया सिर्फ 120 रुपया है। यहाँ पर Adventure Tour करना बेहद रोमांचक होता है.

यहाँ पर  डिज्नीलैंड (Disney Land) जो कि थीम बेस्ड पार्क है इस में से परेड (Parade) निकलती है जो कि bacho के cartoon Character से प्रेरित होती है। यहां पर अंग्रेजी बोली जाती है यहाँ घुमने के लिए आप Lantau Island, Central District, Stanley Market, Nathan Road, Happy Valley, Victoria’s Peak, Cheung Chau Island जगहों पर जा सकते हैं ।
 

दुनिया के 10 सबसे सस्ते देश जहाँ भारतीय घूम सकते हैं | World's 10 Cheapest Countries