x

दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल जहां पढ़ते है 55 हजार बच्चे | World Largest School In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

दोस्तों, दुनिया में लाखों करोड़ो स्कूल है लेकिन हर माता - पिता का एक सपना होता है कि उनके बच्चे एक अच्छी और बड़ी स्कूल में पढ़े। लेकिन क्या आप में से कोई यह जनता है कि दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल कौनसा है? नहीं जानते है, तो आइए आज हम आपको बताते है कि दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल कहां है और कौनसा है।

दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल भारत के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित है। लखनऊ में बना 'सिटी मॉन्टेसरी स्कूल' लखनऊ में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। इस स्कूल को साल 1959 में लखनऊ में खोला गया था। नर्सरी से लेकर 12वीं तक का ये स्कूल भारत का ही नहीं बल्कि पुरे विश्व का सबसे बड़ा स्कूल है।

इस स्कूल की शुरुआत साल 1959 में पांच बच्चों से की गई थी। इस स्कूल को डॉ. जगदीश गांधी और डॉ. भारती गांधी ने बनवाया था। लखनऊ के इस स्कूल के निर्माण में उस समय मात्र 300 रुपए खर्च हुए थे। इस स्कूल को ICSC बोर्ड से मान्यता प्राप्त है और साल 2013 में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल का नाम गिनीज बुक ऑफर रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था।

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में साल 2019 में की गई गणना के अनुसार 55,547 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहें है। लखनऊ में स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल साल 2005 में फ़िलिपीन्स के मनीला स्थित 'रिज़ाल हाई स्कूल के 19,738 छात्रों का रिकॉर्ड तोड़, सबसे ज्यादा 29,212 छात्रों का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

दुनिया का सबसे बड़ा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में साल 2005 में बच्चों को पढ़ाने के लिए 2500 शिक्षक थे। बच्चों की सुविधा के लिए 3,700 कंप्यूटर और 1,000 क्लासरूम थे।

दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल जहां पढ़ते है 55 हजार बच्चे | World Largest School In Hindi