Advertisement :
इतिहास की रहस्यमय मौतें जिनका आज तक नही हुआ खुलासा | World Mystery Death

Advertisement :
दुनिया के इन बड़े लोगो की मौतों का रहस्य आज तक नही सुलझा | World Mystery Death In Hindi, Mystery Death Information Hindi
दोस्तों इस धरती पर जिस व्यक्ति का जन्म हुआ है एक ना एक दिन उसकी मृत्यु निश्चित है और इसे टालने की ताकत किसी भी इंसान में नहीं है। दोस्तों किसी व्यक्ति की मृत्यु बुढ़ापे में या बीमारी या किसी दुर्घटना के कारण हो तो ये एक सामान्य मृत्यु मानी जाती है । लेकिन दोस्तों किसी व्यक्ति की मृत्यु किस कारण हुई कैसे हुई ये बात जब पता नहीं चलती है तब तक दुनिया के लिए एक रहस्य बन जाता है। दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको देश और दुनिया की उन रहस्यमयी मौतों के बारे में बताने वाले है जो आज भी दुनिया के लिए एक रहस्य बना हुआ है चलिए दोस्तों अब इन रहस्यमयी मौतों की जानकारी की शुरुआत करते है। जो पूरी दुनिया के लिए एक रहस्य बन कर दबी हुई है।
#1. स्वीडन के राजा अडोल्फ फैड्रिक | Adolf Frederick
18वीं सदी के स्वीडन के राजा अडोल्फ फैड्रिक की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। ऐसा इसलिए की कुछ खबरों का मानना है की अडोल्फ फैड्रिक की मौत ज्यादा खाना खाने के कारण हुई थी। लेकिन दोस्तों अब आप भी सोच रहे होंगे की ज्यादा खाना खाने से मौत कैसे हो सकती, अडोल्फ फैड्रिक कोई सामान्य व्यक्ति तो थे नहीं वो स्वीडन के राजा थे उनकी सेवा के लिए एक से बढ़कर एक वेद थे और जब भी राजा की थोड़ी तबीयत ख़राब होती तो वो तुरंत उनकी सेवा में हाजिर हो जाते थे। इसी कारण स्वीडन के राजा अडोल्फ फैड्रिक की मौत आज भी एक रहस्य बना हुआ है।
#2. एडोल्फ हिटलर | Adolf Hitler
दोस्तों जिस इंसान ने पूरी दुनिया पर राज किया उसकी उसकी खुद की मौत दुनिया के सामने राज बन गई दोस्तों उस इंसान नाम है एडोल्फ हिटलर , हिटलर को दुनिया का सबसे बड़े तानाशाह के रूप में आज भी दुनिया याद करती है। दोस्तों हिटलर की मौत भी दुनिया के सामने एक रहस्य बन गई । एक रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार हिटलर ने खुद को गोली मार ली थी। दोस्तों इस बात पर यकीन करना बहुत मुश्किल है। जिस इंसान से पूरी दुनिया खौफ खाती थी। उस इंसान को किस चीज का डर था और कैसे अपने आप को गोली मार सकता है।
#3. इजाडोरा डंकन | Isadora Duncan
Advertisement :
दोस्तों इजाडोरा डंकन का नाम दुनिया में कम ही लोग जानते है। लेकिन दोस्तों डांस करने में रूचि रखने वाले लोग इजाडोरा डंकन को अच्छी तरह जानते है। दोस्तों इजाडोरा डंकन अमेरिका की एक डांसर थी। दोस्तों इनकी मौत का रहस्य तो सबसे अलग है जिस पर किसी भी इंसान को एक बार तो यकीन नहीं होगा। ऐसा माना जाता है की इजाडोरा डंकन की मौत उनके स्कार्फ( गले में पहनने की वस्तु ) के कारण हुई वो कैसे चलो बताते है इजाडोरा अपनी कार से घूमने गई हुई थी इस दौरान उनका स्कार्फ उनकी गाड़ी में फंस गया और उनकी मौत हो गई। दोस्तों इस बात पर आपको विश्वास हो रहा है तो दुनिया को होगा.
#.4 लाल बहादुर शास्त्री | Lal Bahadur Shastri
भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की मौत भी दुनिया के लिए रहस्य बन गई थी। शास्त्री जी 1966 में पाकिस्तान से समझौते के लिए ताशकंद गए थे। दोस्तों जिस होटल में शास्त्री जी रुके थे। उस होटल में सुबह के समय शास्त्री मृत पायें गये । दोस्तों मौत किस वजह से हुई ये बात आज भी रहस्य बना हुआ है दोस्तों जब शास्त्री की बॉडी मिली तब ना तो कोई मेडिकल जांच हुई ना उनका पोस्मार्टम हुआ। ऐसा क्यों हुआ ये भी शास्त्री जी की मौत के साथ एक रहस्य जुड़ गया।
#5. श्यामा प्रसाद मुखर्जी | Syama Prasad Mukherjee
दोस्तों जनसंघ पार्टी जो आज भारतीय जनता पार्टी के नाम से जानी जाती है इस पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे. दोस्त मुखर्जी ने कश्मीर में धारा-370 के लिए लड़ाई लड़ी थी और कश्मीर को अन्य राज्य की तरह ही मानते थे। दोस्तों उस समय कश्मीर जाने के लिए एक परमिट लेना पड़ता था। इस कारण मुखर्जी इस परमिट के विरोधी थे । उनका मानना था की जब कश्मीर भारत का हिस्सा है तब ये परमिट क्यों ले इस बात को ले कर मुखर्जी बिना परमिट कश्मीर चले गए। और उन्हें वहां पकड़ कर जेल में डाल दिया और वही जेल में ही मुखर्जी की मौत हो गई। ये बात आज तक कोई नहीं समझ पाया की मुखर्जी की मौत कैसे हुई। ये मौत भी रहस्य बन गई।
#6. सुभाष चंद्र बोस | Subhas Chandra Bose
भारत देश के महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस, इनकी मौत भी दुनिया के लिए आज भी रहस्य बनी हुई है। सुभाषचंद्र बोस की मौत 18 अगस्त 1945 ताइवान जाते समय विमान में विस्फोट होने के कारण हुई। दोस्तों इनकी मौत और रहस्य इस लिए बन गई की ताइवान सरकार ने कहा की हमारे यहां कोई विमान हादसा हुआ ही नहीं । अगर सुभाषचंद्र बोस का विमान ताइवान में नहीं गिरा तो कहा गिरा।ये राज भी आज किसी को पता नहीं लग पाया है।
इतिहास की रहस्यमय मौतें जिनका आज तक नही हुआ खुलासा | World Mystery Death




