x

दुनिया के ये 5 लुप्त आविष्कार जिन्हें पृथ्वी पर दोबारा नहीं बनाया जा सकता | Extinct Inventions World

By N.j / About :-7 years ago

नमस्कार दोस्तों आज बदलते समय के साथ हर रोज हमारे जीवन में एक नई टेक्निक आ रही है एवं रोज कुछ ऐसे आविष्कार होते है जो सभी देशो को प्रगतिशील बनाते जा रहे है और आज के जीवन को देखने के बाद कई बार हम अपनी पुरानी सभ्यता के बारे में सोचने लग जाते है जहां लोग अपना जीवन बिना तकनीक और एक सरल जीवन जीते थे तब हमें ऐसा लगता है कि हमारी सभ्यता उस दौर में विज्ञान के क्षेत्र में काफी पीछे थी और जो भी आविष्कार हुए इन कुछ सालो में ही हुए है लेकिन दोस्तों कहानी कुछ और है प्राचीन काल में भी ऐसे कई आविष्कार हुए थे जिन्हें आज दोबारा निर्मित करना काफी कठिन है दोस्तों आज हम इस लेख में आपको हमारी प्राचीन सभ्यता के ऐसे 5 आविष्कारों के बारे में बताने वाले है जो बदलते समय के साथ हमारे जीवन से लुप्त हो गए है जिन्हें आज हम हमारे पास इतनी स्मार्ट टेक्निक होने के बावजूद फिर से निर्मित करने में कामयाब नहीं है तो चलिए दोस्तों इसकी शुरुआत करती है 

5. Greek Fire - ग्रीक फायर

दोस्तों 7 वी और12 वीं शताब्दी के बीच पूर्वी रोमन जो  Byzantine Empire के नाम से जाना जाता था जो एक रहस्यमयी हथियार का उपयोग करती थी Byzantine Empire साम्राज्य के सैनिक युद्ध के दौरान अपने दुश्मनो पर एक ऐसा रहस्यमयी तरल पदार्थ फेंकती थी जो आग के गोले कि तरह होती थी जिसे ग्रीक फायर के नाम से भी जाना जाता है दोस्तों इस तरल पदार्थ कि खास बात थी कि ये एक बार फेंकने बाद पानी पर भी काफी समय तक चलता था इस तरल पदार्थ को केवल मिट्ठी या सिरके से ही बुझाया जा सकता था इस तरल पदार्थ को निर्मित करने कि विधि Byzantine Empire के कुछ खास लोगो को ही पता थी और इस विधि को Byzantine Empire काफी सुरक्षित रखती थी दोस्तों यही कारण है कि समय बीतने के साथ यह विधि आज बिलकुल लुप्त हो गई है आज कई देशो ने इस विधि को एक बार फिर बनाने का प्रयास किया लेकिन उनके हर प्रयास विफल गए है

4. कभी न टूटने वाला कांच  - Vitrum Flexile

हमने आज तक कांच के दो प्रकारो के बारे में जाना है पहला ये पारदर्शी होता है  दूसरा ये आसानी से टूट जाता है वर्तमान में ऐसे कांच का आविष्कार किया गया जो आसानी से नहीं टूटते जिनका प्रयोग आज मोबाइल फोन कि स्क्रीन कि मजबूती के लिए किया जाता है लेकिन दोस्तों आज भी हमारी आज कि तकनीक कभी न टूटने वाले कांच के निर्माण से काफी दूर है लेकिन दोस्तों कुछ इतिहासकारो का मानना है कि हमने यह तकनीक हजारो साल पहले ही पा ली थी रोमन के पौराणिक इतिहास में तीन बार ऐसे पर्दाथ का जिक्र किया गया है जिसे  Vitrum Flexile के नाम से जाना जाता है इसके इतिहास के अनुसार 14 से 37 वी शताब्दी में सम्राट टैबीरियस के शासन के दौरान उनके दरबार में एक अपरिचित व्यक्ति एक कांच का मटका ले कर आया और उसने पुरे दरबार में दावा किया कि यह कांच का मटका नहीं टूटता तब इस बात कि सच्चाई को परखने के लिए इस मटके को पटककर परखा गया मटका जमीन पर गिरने के बाद टुटा तो नहीं लेकिन एक तरफ से थोड़ा मुड़ गया जिसे उस व्यक्ति ने उठाकर हथोड़े कि सहायता से चोट मारकर सही कर दिया ये पूरा नजारा देख सम्राट टैबीरियस काफी हैरान हो गए तब उन्होंने उस व्यक्ति को पूछा कि इस कांच को बनाने कि विधि को और कौन जानता है तब उस व्यक्ति ने जबाब दिया कि ऐसी विधि उसके अलावा इस दुनिया में और कोई नहीं जानता ये केवल मुझे ही पता है यह बात सुनते ही सम्राट टैबीरियस ने उस व्यक्ति का सिर काटने का आदेश दे दिया सम्राट टैबीरियस ने यह कदम इस लिए उठाया कि वो इस बात से भयभीत थे कि इस विधि से सोने चांदी के मूल्य कम हो जाएंगे और दोस्तों उस व्यक्ति के साथ वो विधि भी हमेशा के लिए लुप्त हो गई

3. रोमन इमारतों कि कंक्रीट  - Roman Concrete

दोस्तों प्राचीन रोमन साम्राज्य में ऐसी इमारतों का निर्माण किया गया जो आज भी उसी स्थिति में खड़ी है जैसे उन्हें बनाया गया था और इसकी वास्तुकला में जो सबसे अलग था वो थी निर्माण के दौरान काम में ली गई कंक्रीट यह कंक्रीट  आज कि कंक्रीट से काफी अलग किस्म कि थी जो हजारो सालो तक चलती थी और यही कारण है कि आज भी ये इमारतें ऐसे ही खड़ी है दोस्तों ऐसा माना जाता है कि रोमन कंक्रीट में ज्वालामुखी के  खास राख बनाया जाता था जो दीवार में फैलने वाली दरारों को रोकता था समय के साथ रोमन कंक्रीट बनाने कि विधि भी इतिहास से लुप्त हो गई

4. सभी खतरनाक विष का एक दवा में इलाज - Mithridatium

दोस्तों आज के समय में व्यक्ति को किसी भी जहरीले सांप के काटने के बाद सबसे पहले इस बात का पता लगाया जाता है कि व्यक्ति के शरीर में कौनसे जहर का प्रभाव हुआ है इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगता जिस वजह से कई बार सांप काटने से पीड़ित व्यक्ति कि मौत हो जाती है अगर दोस्तों ऐसी कोई दवा का निर्माण किया जा सकें जिससे किसी भी प्रकार के जहर इलाज एक दवा से हो जाएं तो रोज लाखों जाने बच सकती है दोस्तों ऐसा माना जाता है कि 120 वी सदी में Pontos Euxeinos के किंग मिथलिडेटलिक्स ने एक ऐसी दवा का निर्माण किया था जो किसी भी तरह के जहर को आसानी से काट सकता था राजा के दरबारी चिकित्स्कों ने इस दवा और बेहतरीन बनाया लेकिन दोस्तों समय के साथ यह दवा और इसको बनाने कि विधि धरती से लुप्त हो गई वर्तमान समय में कई देशो के वैज्ञानिको ने इस दवा को बनाने के प्रयास किये थे लेकिन कोई भी इसमें सफल नहीं हो पाएं

5.  कुतुब मीनार का लोहे का खंभा - Rust Proof Iron

राजधानी दिल्ली में कुतुब मीनार काम्प्लेक्स  में एक लौहे का खंबा खड़ा है जो दोस्तों भारत देश के प्राचीन धातु विज्ञान कि विशेषता का सबूत है ऐसा माना जाता है कि ये धातु का खंबा 1500 सो साल या इससे भी पुराना है इस खंबे में खास बात यह है कि हजारो सालो तक खुले में होने के बाद भी हर मौसम का सामना करने के बावजूद आज तक इस खंबे के धातु में जंग नहीं लगी इस खंबे कि कुल ऊंचाई 24 फिट है और इसका निर्माण 99 .72 के शुद्ध धातु से किया गया है साथ ही इस पोल पर ऑक्ससाइट का सुरक्षा कवर भी चढ़ा हुआ जो इसे जंग लगने से बचाता है दोस्तों ये प्राचीन भारत का एक आधुनिक विज्ञान का एक नमूना है जो समय के साथ लुप्त हो चूका है और इस धातु का मुकाबला हम आज भी नहीं कर सकते आज हम पूर्ण जंगरोधक लौहे का निर्माण नहीं कर पाते ऐसा माना जाता है कि ये खंबा दिल्ली लाने से पहले उदयगिरि में स्थापित था जिसे गुप्ता साम्राज्य ने स्थापित किया था.

दुनिया के ये 5 लुप्त आविष्कार जिन्हें पृथ्वी पर दोबारा नहीं बनाया जा सकता | Extinct Inventions World