Advertisement :
दुनिया के 5 खतरनाक नस्ल के कुत्ते | World's Most Dangerous Dogs In Hindi

Advertisement :
दुनिया के सबसे खतरनाक 5 कुत्तों की प्रजाति | World's Most Dangerous Dogs In Hindi
हम सभी जानते है कि कुत्ते इंसान के सबसे वफादार साथी होते है इसलिए बहुत से लोग अपने घरो में कुत्ते पालना पसंद करते है। कुत्तों की अनेक प्रकार की नस्ल पाई जाती है इन नस्लों में कुछ नस्लों के कुत्ते बहुत खतरनाक होते है ये कुत्ते इतने खतरनाक होते है की ये पल भर में किसी भी जान ले सकते है। आज आपको 5 ऐसे कुत्तों के बारे में बताएंगे जो किसी भी इंसान की पल बार में जान ले सकते है इनमे से कुछ कुत्तों को पालने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
1 - पिटबुल (Pitbull) -
यह कुत्ते बहुत खतरनाक स्वभाव के होते है दुनिया के कुछ देशो में तो पिटबुल प्रजाति के कुत्तों को पालने के लिए मना किया गया है | पिटबुल प्रजाति के कुत्ते को आज्ञाकरी बनाने के लिए बहुत प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है | पिटबुल प्रजाति एक मजबूत नस्ल है जो अपने मालिक की सुरक्षा के लिए अपनी जान भी दे सकते है | अगर पिटबुल प्रजाति के कुत्तों को काबू नहीं किया गया तो ये जानलेवा साबित हो सकते है । केवल अमेरिका में पिट बुल के हमले से वर्ष 2014 मे 24 तथा वर्ष 2015 में 28 लोगो की मौत हुई इसलिए यह बहुत खतरनाक कुत्ते माने जाते है।
2.- बॉक्सर (Boxer) -
बॉक्सर कुत्तों को शिकारी प्रजाति का वंशज माना जाता है। बॉक्सर नस्ल के कुत्ते बहुत जल्दी सीख जाते है। बॉक्सर नस्ल के कुत्ते का वजन कम से कम 30 से 32 किलो होता है | इन कुत्तों का जबड़ा बहुत मजबूत होता है ये अपने मजबूत जबड़े से किसी भी इंसान की जान ले सकते है और बॉक्सर कुत्तों के जबड़ो के हमले से बचाना बहुत मुश्किल है | ये कुत्ते सुरक्षात्मक नस्ल के होते है इन कुत्तों को लोग ज्यादातर अपने घर की सुरक्षा के लिए पालते है। ये कुत्ते अड़ियल स्वभाव के कारण भी जाने जाते है।
3.- डोबर्मन पिंसर (Doberman Pinscher) -
डोबर्मन प्रजाति के कुत्ते अपने मालिक के वफादार होते है। डोबर्मन प्रजाति के कुत्ते बहुत अधिक बुद्धिमान भी होते है ये कुत्ते ध्वनि के प्रति बहुत अधिक सवेदनशील होते है और ये कुत्ते आर्मी और पुलिस में आप को मिल जाएगे अजनबियों के लिए डोबर्मन पिन्स्चर डॉग खतरनाक हो सकते है और इनकी कद गाठी भी बहुत बड़ी होती है जिससे ये बहुत खतरनाक दिखते है। अगर आप इन कुत्तों को पालना चाहते हो तो आप को इन कुत्तों को बहुत अधिक शिक्षित करना होगा और आप को डोबर्मन प्रजाति के कुत्ते को आज्ञाकरी बनाना होगा नहीं तो ये कुत्ते आपके के लिए बहुत खतरनाक हो सकते है।
Advertisement :
4.- मालाम्यूट (Malamute) -
मालाम्यूट प्रजाति के कुत्ते लोमड़ी प्रजाति के कुत्ते होते है और ये उत्तरी अमेरिका में पाए जाने वाले कुत्ते है। इन कुत्तों का वजन लगभग 34 से 50 किलो होता है ये Malamute Dog समझदार होने के साथ ही ऊर्जाशील और आक्रामक होते है। Malamute Dog के बारे में एक महत्वपूर्ण बात यह है की यह Slowleaners होते है ये कुत्ते कोई भी आदेश बहुत धीरे - धीरे मानते है|
5.- रॉटविलर (Rottweiler) -
रॉटविलर प्रजाति के कुत्तों का स्वभाव बहुत अधिक आक्रामक होता है | यह बहुत ताकतवर और फुर्तीली कुत्ते होते है अगर रॉटवेलर प्रजाति के कुत्ते अपनी पूरी ताकत से किसी इंसान को काट ले तो उस इंसान की जान भी जा सकती है | इसकी ताकत का अंदाज इस बात से लगा सकते है जब रॉटवेलर प्रजाति के कुत्ते काटते है तो 148 kg Pressure से काटते है। रॉटवेलर प्रजाति के कुत्ते की कीमत 65 हजार से लेकर 4 लाख रूपये तक होती है |
दुनिया के 5 खतरनाक नस्ल के कुत्ते | World's Most Dangerous Dogs In Hindi




