Advertisement :
हनुमान बेनीवाल का सम्पूर्ण जीवन परिचय | Hanuman beniwal Biography in Hindi

Advertisement :
हनुमान बेनीवाल की जीवनी व राजनीतिक करियर | Hanuman beniwal Biography in Hindi
नाम - हनुमान बेनीवाल
जन्म - 2 मार्च 1972 (उम्र - 46)
जन्म स्थान - बरणगांव, जिला नागौर, राजस्थान
शिक्षा - एलएलबी व को-ओपरेटिव में डिप्लोमा राजस्थान विश्वविद्यालय से
पिता - स्वर्गीय श्री रामदेव बेनीवाल
माता - मोहनी देवी
Advertisement :
पत्नी - श्रीमती कनिका बेनीवाल
पुत्र और पुत्री - आशुतोष, दिया
ननिहाल - पिण्डेल गौत्री जाट, सिलगांव, मुंडवा
ससुराल - श्री कृष्ण जी गोदारा , सरदारपुरा जीवन (श्री गंगानगर)
परिचय -
Hanuman Beniwal Biography in Hindi - हनुमान बेनीवाल का जन्म मध्यम वर्ग के किसान परिवार में हुआ था | इनके परिवार का मुख्य व्यवसाय कृषि था | इनके पिता श्री रामदेव बेनीवाल 3 बार मुंडवा (नागौर) विधानसभा से विधायक रहे| आज हनुमान बेनीवाल के चर्चे राजस्थान में ही नहीं अपितु पुरे देश में है| हनुमान बेनीवाल ने किसान कौम के हक़ के प्रति सच्चे दिल से लड़ाई लड़ी है और अपनी दबंग आवाज व निडरता से अपनी जीत का परचम हर जगह लहराया है| इनकी इसी विशेषता के कारण राजस्थान के युवा दिलो पे इनका राज चलता है| इनकी इस प्रसिद्धि से जल कर कुछ समाज के अपवादों ने इन पर जानलेवा हमला किया था लेकिन वो इस हमले से बच निकले थे|
हनुमान बेनीवाल का राजनीतिक करियर -
Hanuman Beniwal Biography in Hindi - हनुमान बेनीवाल बरणगांव, जिला नागौर, राजस्थान के रहने वाले है इन्होने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1994 में राजस्थान कॉलेज के अध्यक्ष बन के की | इसके बाद इन्होने 1995 में राजस्थान कॉलेज से दुबारा चुनाव लड़ा और अध्यक्ष पद के लिए विजयी हुए | 1996 में इन्होने राजस्थान विधि कॉलेज से चुनाव लड़ा और अध्यक्ष रहे | इसके बाद 1997 में इन्होने राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष का पद हासिल किया | इसके बाद इन्होने 2003 में मुंडवा विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे चुनाव लड़ा मगर 2000 वोटों से हार गए| लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और 2008 मे बीजेपी के टिकट पर नवगठित खींवसर विधानसभा से चुनाव लड़ा और नागौर जिले की सभी सीटो मे सबसे बड़ी जीत हासिल की | इसके बाद हनुमान बेनीवाल ने 2013 में बीजेपी नेताओं वह वसुंधरा राजे के खिलाफ भ्रष्टाचार की टिप्पणी की जिस कारण उनको बीजेपी पार्टी से निलंबित कर दिया गया था| इसके बाद आप ने 14 वी विधान सभा में खींवसर से निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा नेता दुर्गसिंह चौहान को 23020 वोटो से हराकर विजयी बने|
Advertisement :
Hanuman Beniwal Biography in Hindi - हनुमान बेनीवाल ने दिसंबर 2016 में नागौर जिले से 'किसान हुंकार रैली’ के साथ राजस्थान की सरकार और विपक्षी दल कांग्रेस के खिलाफ मजबूत विरोध का शुभारंभ किया इस हुंकार रैली में 5 लाख से अधिक लोगो ने भाग लिया | इसके बाद आप ने बाड़मेर में दूसरी हुंकार रैली का आयोजन किया इस रैली में सारे रिकॉर्ड टूटे और 7 लाख से अधिक लोगो को इकट्ठा किया गया | इसके बाद आप ने फरवरी 2018 में तीसरी हुंकार रैली बीकानेर में आयोजित की गयी थी लेकिन प्रमुख मीणा नेता और राजस्थान विधानसभा में विधायक किरोड़ी लाल मीणा तीसरी रैली के बाद अलग हो गए | इसके बाद राजस्थान की जनता को लगा की तीसरा मोर्चा एक सपना बन के रह जायेगा लेकिन हनुमान बेनीवाल ने युवाओ व किसानो में उत्साह जगाया और जून 2018 में चौथी युवा व किसान हुंकार रैली आयोजित की और इस रैली में 5 से 6 लाख युवा एकत्रित हुए| इसके बाद हनुमान बेनीवाल द्वारा पुष्टि की गयी की अगली पाँचवी हुंकार रैली रैली जयपुर में की जाएगी|
जयपुर - नागौर हाईवे पर हनुमान बेनीवाल पर हमला –
Hanuman Beniwal Biography in Hindi - कथित तौर पर ये कहा जाता है की हनुमान बेनीवाल पर राजपूत करणी सेना ने हमला किया था लेकिन मिडिया की बात की जाये तो मिडिया का ये कहना है की कुछ अज्ञात लोगो ने उन पर हमला किया था| मामला कुछ इस प्रकार है की जब हनुमान बेनीवाल जयपुर - नागौर हाईवे पर अपने निजी वाहन से कहीं जा रहे थे तब उनकी कार राजपूत करणी सेना के जुलुस के कारण जाम में फ़स गयी थी| जिस कारण मोके का फायदा पा कर 30 से 40 युवको ने इनके वाहन पर हमला बोल दिया | जोबनेर-कालवाड़ रोड के पास होने वाली इस घटना में इनके वाहन की खिड़की तोड़ दी गयी | शायद हमलावर इस जुलुस का हिस्सा थे और कुछ नेताओ के आदेश पर उन पर हमला हुआ था | उनकी कार बहुत क्षतिग्रस्त हो गयी थी सौभाग्य से जाम में जगह मिलते ही उनके ड्राईवर ने उनको वहाँ से निकाला और वो भाग निकले | इस हमले में जो दो लोग उनके साथ थे उनको थोडी चोटे आयी |
हनुमान बेनीवाल द्वारा यूनुस खान पर आरोप –
Hanuman Beniwal Biography in Hindi - हनुमान बेनीवाल ने कैबिनेट मंत्री यूनुस खान पर आरोप लगाते हुए कहा की कुख्यात गैंगस्टर आनंद पाल को पुलिस हिरासत से भगाने में उनका हाथ था | नागौर में खींवसर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले हनुमान बेनीवाल ने आरोप में कहा की कुख्यात गैंगस्टर आनंद पाल ने 2013 में कैबिनेट मंत्री यूनुस खान की चुनाव जीतने में मदद की जिस कारण यूनुस खान ने आनंदपाल को पुलिस हिरासत से भागने में मदद की |
राजस्थान में किसान पुत्र को मुख्यमंत्री बनाने का मिशन -
Hanuman Beniwal Biography in Hindi - आज खिंवसर विधायक हनुमान बेनीवाल राजस्थान प्रदेश के सर्वमान्य नेता बन चुके हैं । हनुमान बेनिवाला का मिशन है की राजस्थान का मुख्यमंत्री एक किसान का पुत्र हो और वो इस मिशन को लेके चल रहे है | जिस कारण उन्होंने इस बात को बड़ी बड़ी सभाओ व काफिलो में संकल्पबद्ध किया है | जिस कारण देश की सबसे बड़ी दो राजनेतिक पार्टिया चिंता में पड़ गयी है | अब हनुमान बेनीवाल तीसरे मोर्चे को लेकर जयपुर में युवा व किसान हुंकार रैली का आयोजन करने वाले है प्रभावित करने वाले है|
हनुमान बेनीवाल का सम्पूर्ण जीवन परिचय | Hanuman beniwal Biography in Hindi




