x

संसार के सबसे महंगे 5 फल | World's Most Expensive Fruits

By sanjay / About :-8 years ago

संसार के सबसे महंगे 5 फल के फायदे | World's Most Expensive 5 Fruits

आप सभी ने आज तक महंगे मकान,मोबाईल,कार,कपड़े,आभूषण,के बारे में सूना होगा। आज हम आप को दुनिया के सबसे महंगे फलों के बारे में बताएंगे। ये महंगे फल दुनिया के अलग - अलग स्थानों पर पाए जाते है इन फलों में  अमरूद,अनोखे आम,तरबूज,अनानास शामिल है।

लॉस्ट गार्डन ऑफ हेलन पाइनएप्पल :-

पाइनएप्पल दुनिया के सबसे महगे फलों में से एक है। इस पाइनएप्पल की कीमत 96 हजार रुपए है इस पाइनएप्पल की खेती इंग्लैंड में की जाती है। और पाइनएप्पल की सावधानी से खेती की जाती है। इस पाइनएप्पल को ग्रीन हॉउस में घोड़े की खाद और भूसे से उगाया जाता है। और इस पाइनएप्पल की खेती इंग्लैंड में 50 से भी ज्यादा किसान करते है।

अनानास के सेवन से फायदे :-

अनानास में औषधीय के गुण भी पाए जाते है अनानास एक औषधीय के रूप में भी काम करता है। अनानास में क्लोरीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही पित्त विकारों और पीलिया यानि पांडु के बहुत ज्यादा लाभकारी होती है अनानास इस रोग को जल्दी ही ठीक कर देता है। अनानास गले और मूत्र के रोगीयों के लिए सब से ज्यादा लाभकारी है। इसके अलावा शरीर की सभी हड्डियों को मजबूत बनता है। अनानास शरीर में मैग्नीशियम की पूर्ति करता है। तथा शरीर में ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। और अनानास के बारे में ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने कहा है की अनानास कैंसर की बीमारी से भी सुरक्षा करता है। अनानास में विटामिन सी भी पाया जाता है। जिस से की मनुष्य के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। और ये मानव को अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाता है 

रूबी रोमन अंगूर :-

रूबी रोमन अंगूर का आकार क्रेजी बॉल के समान होता है। रूबी रोमन अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 2 लाख 66 हजार रुपए है और रूबी रोमन अंगूर की खेती जापान में की जाती है। अगर किसी का भी रूबी रोमन अंगूर का एक अंगूर खाना है तो उसके लिए उस अंगूर की कीमत चुकानी होगी। वो कीमत 60 हजार रुपए है इस अंगूर का सामान्य लोग तो खा ही नहीं सकते है क्योंकि ये अंगूर बहुत ज्यादा महंगे है और रुबी रोमन अंगूर के एक गुच्छे में 30 अंगूर होते है। इस गुच्छे के एक अंगूर का वजन 20 ग्राम होता है।

रूबी रोमन अंगूर के लाभ :-

अंगूर एक बलवर्द्धक एवं सौन्दर्यवर्धक फल माना जाता है| फलो में अंगूर को सबसे सर्वोत्तम माना जाता है और कुछ बीमारियों में कुछ भी खाने को नहीं दिया जाता है तो उस बीमारी में अंगूर खिलाया जा सकता है।

स्कवायर तरबूजस्कवायर तरबूज:-

आप सभी ने तरबूज तो खाया होगा। पर वो गोल तरबूज खाया होगा। आप ने कभी चौकोर तरबूज नहीं देखा होगा। चौकोर तरबूज दुनिया के सबसे ज्यादा महंगे तरबूज में आता है ये तरबूज जापान में पाये जाते है। जापान में इन तरबूजो की खेती की जाती है। इस एक तरबूज की कीमत 53 हजार रुपए है। तथा इस तरबूज का वजन 5 किलो से भी ज्यादा होता है। इस तरबूज का चौकोर कंटेनर में इस की खेती की जाती है। कंटेनर के कारण ही ये तरबूज चौकोर होता है।

खरबूजा:-

आप सभी ने गर्मियों में खरबूजे तो खाए होगे लेकिन आप ने एक खरबूजे के लिए कभी 15 लाख रुपए नहीं खर्चा नहीं किया होगे। जापान में युबरी खरबूजा नाम की खेती की जाती है। ये अकेला खरबूजा ही 15 लाख का होता है और इस खरबूजे की खेती बहुत ज्यादा सुरक्षा से की जाती है। ये युबरी खरबूजा देखने में साधारण दिखाई देता है। पर खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। और सिर्फ ये खरबूजा जापान में ही उगाया जाता है। जापान द्वारा विदेशों में इसका निर्यात बहुत काम किया है 

तइयो नो तमागो आम :-

भारत में आमो की कई प्रकार की प्रजातिया पाई जाती है अल्फांसो हमारे देश का सबसे प्रसिद्ध आमो में से एक है।लेकिन इस आम की कीमत भी 2 लाख रुपए नहीं होगी। एक आम ऎसा आम है उसकी कीमत 2 लाख रुपए है ये आम किसी बढे अण्डे की तरह का होता है। और जापान में बहुत कम मात्रा में इनकी खेती की जाती है इस आम का सूरज का अण्डा भी कहा जाता है ।    

आम का सेवन करने के फायदे :- 

आखों की रोशनी बढ़ाना 

पाचन क्रिया का मजबूत करना 

याद रखने की क्षमता बढ़ना 

कैंसर की बीमारी से लड़ने में सहायता करना 

शरीर में रोगो से लड़ने के लिय शक्ति प्रदान करना 

संसार के सबसे महंगे 5 फल | World's Most Expensive Fruits