Advertisement :
दिमाग को 100 फीसदी चलाने के लिए ये तरीके अपनाएं | 100 Percent Use Brain In Hindi

Advertisement :
इंसान के मस्तिक की तुलना दुनिया की किसी भी टेक्नोलॉजी से करना अंसभव है । क्योकि मानव का मस्तिक एक कल्पना से परे हजारो लाखो चीजों को याद रख सकता है। लेकिन जीवन में हम कई बार ऐसी परिस्थितियों से गुजरते है की हम सही अवसर पर असफल हो जाते है। तब हमें ऐसा महसूस होता है की हमारा दिमाग कमजोर है यह दुसरे लोगो की तरह 100 प्रतिशत नही चलता।
दोस्तो दिमाग वो मशीन है जो दुनिया के हर बड़े से बड़े आविष्कारक व एक असफल व्यक्ति के भेजे में मौजूद है। लेकिन जो इसे समझ गया वो दुनिया में कुछ बड़ा कर जाता है। बचपन में क्लास में टीचर दोस्त माता-पिता यह बात कहकर टोकते है की तेरे में भेजा है या नही, यह तेरे बस का नही है, तेरा दिमाग कमजोर है, ज्यादा होशियार मत बन, इस भेजे को काम में लें।
बचपन से इन तानों के बीच व्यक्ति खुद के दिमाग को कमजोर समझकर दिमाग में नकारात्मक चीजें सोचने लग जाता है। यह सोच उसके दिमाग को समय के साथ और कमजारे बना देती है। इसलिए जितना हो सके अपने दिमाग में सकारात्मक सोच का विस्तार रखें। खुद के दिमाग को कमजोर न समझे। तभी हमारा दिमाग सही से कार्य कर पाएंगा। तो चलिए दोस्तो आज जानते है की हम अपने दिमाग का 100 फीसदी इस्तेमाल कैसे करें।
1. दिमाग तेज करें
बुद्धि का विस्तार हो वो काम करे इसके लिए आपको हर रोज पहेलियाँ सुलझाते रहना जरुरी है। आज ऑनलाईन ऐसे कई गेम्स मौजूद है जो हमारे दिमाग को तेज करने में मदद करते है उनसे जुड़े। जो कार्य आपको मुश्किल लगे पहले उसे चुने और जब तक वो हल नही हो जाता उसको छोड़े नही।
2. ध्यान केंद्रित करें
Advertisement :
किसी कार्य को कर रहे है तो उसे करने के लिए सबसे जरुरी है उस पर ध्यान केंद्रित करना। इससे आप उस कार्य को आसानी से समझकर पूरा कर पाएगें। ध्यान केंद्रित करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते है। साथ ही कभी ऐसा भोजन न करें जिसे खाने के बाद खुद को असहज महसूस हो।
3. ज्ञान बढ़ाएं
दिमाग को तेज करने के लिए सबसे जरुरी है आपके अंदर ज्ञान होना। अपने दिमाग के ज्ञान के स्तर को ऊंचा करने के लिए बुक्स के साथ इंटरनेट पर हर वो चीज जो आप जानना चाहते है। आपका यह प्रयास आपके ज्ञान में इजाफा कर देगा। साथ ही जब किसी मौके पर किसी सवाल का जबाब देने पर आप में अंदर से सकारात्मक सोच का भी विस्तार होगा।
4. याददाश्त को करें तेज
दिमाग के लिए सबसे जरुरी चीज है याद रखना । रात भर पढ़ने के बाद सुबह सवाल का जबाब न दे पाएं तो उस पढ़ाई का क्या मलतब। इसलिए हमें जो पढ़ा वो याद रहे और हमेशा रहें इसके लिए दिमाग को शांत रखकर पढ़े। साथ ही हम भूले न इसके लिए नोट्स बनाकर रखें।
5. सीखने में लगे रहे
दिमाग का विकास होता रहे इसके लिए सबसे जरुरी चीज है की हम लगातार नई-नई चीजों को सीखते रहे। बच्चों में सीखने की क्षमता सबसे ज्यादा होती है। वे हर चीज को आसानी से व जल्दी याद कर लेते है। कुछ नया जानने के लिए बच्चें आगे रहे इसके लिए उनके समक्ष हमेशा नई चीजें पेश करते रहें।
दिमाग को 100 फीसदी चलाने के लिए ये तरीके अपनाएं | 100 Percent Use Brain In Hindi




