x

जीवन में होना है सफल तो ये 8 स्टेप अपना लें | Best Success Tips In Hindi

By N.j / About :-6 years ago

हम सब जीवन में चाहते है कि हम जीवन में आगे बढ़े और लोगो से बेहतर बनें। इसके लिए हम हर वो प्रयास करते है जो हमें एक सफल इंसान बना सकें। लेकिन इन प्रयासों के बीच हम उन छोटी-छोटी गलतियों को दरकिनार कर देते है जो हमें हमेशा आगे बढ़ने से रोकती है। अगर हम इन आदतों पर विचार कर आगे बढ़े तो हमें आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता।

बदलाव भरे यह कदम

1. सोने से पहले मेकअप हटा लेवें

अक्सर यह गलती कई महिलाएं करती है। इस बात का खास तौर पर ध्यान रखे भले ही आप रात को कितने भी घर लेट पहुंचे हो आप अपना मेकअप हटा कर ही सोने जाएं। मेकअप की वजह से चहरे में झुर्रियां व कील मुंहासे होने के आसार बढ़ जाते है।

2. डाइट पर हो फिर भी मिठाई खा लेना

आज कई लोग है जो फिट होने के लिए डाइटिंग को अपनाते है। लेकिन एक समय के साथ वो अपनी डायटिंग को भूल फिर से मीठा खाने लग जाते है। जब आपने एक महीने डाईटिंग की और अब आप फिर से मीठा खा रहें हो तो फिर यह समझों आपका वो एक महीना खराब हो गया।

3. सिगरेट पीने का बहाना

सिगरेट का हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है इसके बावजूद इन सब बातों को जानते हुए भी हम कोई न कोई बहाना मार कर सिगरेट पी लेते है। 1 मिनट विचार करे और इससे दूरी बनाएं।

4.  खाना खाते ही सोने चले जाना

कुछ लोग होते है जो डायनिंग टेबल से खाना खाते ही सीधा बिस्तर में घूस जाते है। अपनी यह आदत बदले यह आपको बदहजमी का शिकार बना सकती है। साथ ही पेट भी निकल सकता है।

5. ब्रश करे बिना खाना खा लेना

यदि आप बिना ब्रश किये खाना खाते है तो अपनी यह आदत बदल ले क्योंकि यह आपके दांत जल्द खराब कर सकती है।

6.  एक दिन में कुछ नहीं होता

यह सोच कर की एक दिन में क्या होता है कोई कार्य करना हमें गलतियों की और ले जाता है। एक दिन करते-करते वो लत का रुप लेकर हमें उसका आदि बना देती है। जीवन में कभी भी सिगरेट व शराब को एक दिन या किसी के कहने पर न पीएं।

7. हर रोज जंक फूड खाने का आदत

कभी घर का खाना खाने की इच्छा न हो तो कभी-कभी बाहर का जंक फूड का टेस्ट ले लेना बुरा नही है। मगर यह हर रोज करना आपकी  पाचन क्रिया को खराब कर सकता है।

8. बीच में बोल कर बात काटना

कुछ लोगो की आदत होती है की जब दो लोग आपस में बात करते है तब वो उनके बीच अपनी बातें शुरु कर देना उनसे  फालतू सवाल जबाब करने लग जाना । इस आदत को सुधारे और जब तक उनकी बात खत्म न हो बीच में टोके नही ।

जीवन में होना है सफल तो ये 8 स्टेप अपना लें | Best Success Tips In Hindi