x

आखिर हम नींद में कई बार गिरने क्यों लग जाते है ? | Hypnic Jerk In Hindi

By N.j / About :-6 years ago

इंसान के जीवन में दिनभर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में दिन खत्म होने के साथ कुछ बचता है वो नींद। रात को चेन की नींद में आप भी कई बार सपनों या अन्य ख्यालो से गुजरे होगें। कही बार आपको नींद में अचानक ऐसा महसूस हुआ होगा की हम गिरने वाले है बस इस घबराहट के साथ हमारी नींद खुल जाती है।

लेकिन दोस्तो आपने कभी सोचा आखिर ऐसा क्यो होता है जो हमें सपने में अचानक ऐसा महसूस होता है। जब यह सब होता है तब हम घबरा से जाते है की आखिर यह हुआ क्या ? मगर इन सब के बीच जब अचानक उठने के बाद खुद को सही पाते है तो दिल को सुकून मिलता है। मगर सवाल यही रहता है आखिर ऐसा क्यो होता है ?

सपने में हमारे साथ हुई इस घटना को Hypnic Jerk कहा जाता है। इसे एक और नाम Hypnagogic Jerk  भी कहा जाता है। Hypnic Jerk के दौरान ऐसी हरकत तो होती है मगर इसमें हमारी नींद नही खुलती जबकी Hypnagogic Jerk में नींद खुल जाती है। 

विशेषज्ञों के अनुसार यह हमें आने वाली हिचकियों  से भी जुड़ा हुआ है । साथ ही एक रिपोर्ट के दावों के अनुसार लगभग 70 प्रतिशत लोग ऐसे होते है जो Hypnic Jerk का सामना कर चुके है।

आखिर क्यो होता है ऐसा ?

दोस्ता हम Hypnic Jerk  के महसूस होने के बारे में बात करे तो इससे कई वजहो का जुड़ाव है। यह उन लोगो के साथ ज्यादा होता है जो अल्कोहोलिक या ज्यादा सोच विचार या फिर कम नींद लेते है। यह ज्यादातर फिजिकल एक्टिविटी रहने के कारण भी होता है।

नही होता बुरा प्रभाव

दोस्तो Hypnic Jerk वैसे कोई बड़ी चिंता करने वाली चीज नही है। वो भी तब तक जब तक यह आपकी नींद में खलल ने डालें। यदि यह आपके साथ रेगुलर हो रहा है तो इसके लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी जरुरी है।

आखिर हम नींद में कई बार गिरने क्यों लग जाते है ? | Hypnic Jerk In Hindi