x

दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत और मनमोहक फूल | Most Beautiful Flowers In The World In Hindi

By Ravi / About :-2 years ago

दुनिया में फूलों की कई प्रजातियॉ है। हर तरह के रंग बिरंगे फूल घरों और बगीचों की शोभा बढ़ाते है। फूलों की सुंदरता और खुशबू हर किसी को अपनी ओर खींच लाती है। फूल अपने चमकीले रंगों और सुंदर आकृति के कारण बहुत खूबसूरत लगते है। फूलों को हमारे जीवन में बहुत महत्व दिया जाता है। फूलों का इस्तेमाल किसी शुभ कार्य और मंदिरों में किया जाता है। फूलों की खूबसूरती को देखकर हमारे मन को बहुत सुकून मिलता है। आइये जानते है दुनिया के खूबसूरत फूलों के बारे में जिन्हें देखते ही मन को सुकून मिलता है।

ये रहे दुनिया के खूबसूरत फूल

1. ब्लीडिंग हार्ट (Bleeding heart)

इस फूल की बनावट बिलकुल दिल की तरह है इस अनोखी बनावट के कारण यह फूल बगीचों का बहुत प्रसिद्ध फूल माना जाता है। इस फूल की आकृति दिल की तरह होने के कारण इसका नाम 'ब्लीडिंग हार्ट' दें दिया गया। ब्लीडिंग हार्ट फूलों का रंग गुलाबी, लाल और सफेद होता है। यह फूल दिखने में जितने खूबसूरत होते है उतने जहरीले भी होते है इसलिए इनसे दूर रहना चाहिए।

2. चेरी ब्लॉसम (Cherry Blossom)

चेरी ब्लॉसम फूल भारत,पाकिस्तान, साइबेरिया, अमेरिका, जापान और चीन में पाए जाते है। बसंत ऋतु में खिलने वाले चेरी ब्लॉसम के फूल इतने खूबसूरत होते है कि यहां घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को अपने ओर आकर्षित करते है। बसंत ऋतु में जब यह फूल खिलते है, तो जापान और अमेरिका के लोगों में उत्सव की तरह माहौल बन जाता है। चेरी ब्लॉसम के फूलों का रंग गुलाबी और सफेद होता है।

3. गुलाब फूल (Rose)

गुलाब के फूल को फूलों का राजा कहाँ जाता है यह एक बहुत ही खूबसूरत फूल है। गुलाब के फूल को प्यार का प्रतीक माना जाता है। गुलाब को घरों और बगीचों का सबसे खूबसरत सजावटी पौधा माना जाता है। गुलाब के फूल की पंखुड़ियों का इस्तेमाल स्किन प्रोटेक्ट बनाने और गुलकंद बनाने में किया जाता है। गुलाब का पौधा पुरे विश्व में पाया जाता है।

4. ट्यूलिप (Tulip)

पूरी दुनिया में पाया जाने वाला यह फूल बहुत सुंदर है। यह फूल बसंत ऋतु में खिलते है। ट्यूलिप के फूलों की पत्तियों के ऊपर गुलाब बैगनी धारिया बनी रहती है। ट्यूलिप देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करते है।

5. प्लूमेरिया (Plumeria)

प्लूमेरिया के पीले और सफेद फूल सबसे सुंदर फूलों में से एक है। इस फूल को चम्पा के नाम से भी जाना जाता है। प्लूमेरिया के खूबसूरत फूलों का उपयोग पूजा में किया जाता है। इन प्लूमेरिया का उपयोग घरों, पार्कों और बगीचों की सजावट के लिए किया जाता है।

दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत और मनमोहक फूल | Most Beautiful Flowers In The World In Hindi