x

एक सच्चे दोस्त में मौजूद होते है ये 10 गुण | Virtues of true Friend In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

स्कूल के वो दिन हम सभी को याद है जब हम दोस्त पर दिए निबंध को बड़े प्यार से लिखते थें। दोस्त का रिश्ता एक भाई की तरह होता है जो हमारे हर सुख-दुख में हमारे बीच हर समय मौजूद रहता है। जीवन में बदलते दौर के साथ हमारे कई दोस्त बनते है और कई टुटते है। लेकिन इस बीच हमारा सच्चा दोस्त कौन है जो हमारी दोस्ती की अहमियत समझता हो वो नही चाहता की हम उनसे दूर हो। यह पहचानना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। दोस्तो वो भाग्यशाली लोग ही होते है जिन्हें जीवन एक सच्चा दोस्त मिलता है।

दोस्तो आज दोस्ती की इसी परीक्षा में आज हम आपको बताने वाले है कि एक सच्चें दोस्त की क्या पहचान होती है । इन गुणों को जानने के बाद आप इस बात का पता कर सकते है की आपका सच्चा मित्र कौन है ? तो चलिए दोस्तो इसकी शुरुआत करते है।

1. बुराई न करना

एक सच्चा दोस्त कभी अपने दोस्त की गैरमौजूदगी में उसकी बुराई नही करता है। वह कभी आपके सामने बनावटी व नही बनेगा जो है वो हर बात आपके साथ शेयर करेगा। यदि आपका दोस्त आपकी मजबूरी व कोई पारिवारिक बात लोगो के साथ शेयर करता है तो समझ लीजिए वो आपका सच्चा दोस्त कभी नही हो सकता । समय रहते ऐसे दोस्तो से दूरी बना लेवें।

2. आपका सम्मान खुद का सम्मान समझेगें

सच्चा मित्र हमेशा अपने मित्र के सम्मान को अपना सम्मान समझता है वो यह कभी नही चाहेगा की उसके दोस्त की उसके सामने इज्जत खराब हो उसके सम्मान को ठेस पहुंचे। हर बात को अच्छें से समझायेगा साथ ह आप क्या गलत कर रहें हो इससे भी आपको अवगत करेगा । आपकी इज्जत बनी रहे इसके लिए वो हर समय आपको सही रास्ते पर चलने की सलाह देगा।

3. सच्चा दोस्त नही करता फालतू बहस

दोस्तो में हंसी मजाक का सफर चलता है मगर एक सच्चा दोस्त कभी भी फालतू बहस नही करता। आप गरीब अमीर जैसे भी हो वो हमेशा आपको अपना दोस्त मानेगा। वो कभी भी उस जगह का हिस्सा नही होगा जहा आपकी हार हो रही है।

4. आप की हर बात को सुनना

एक सच्चा मित्र हमेशा आपकी बात को अच्छें से सुनेगा। न ही आपकी बात को बीच में काटते है। दो दोस्तो के बीच यह संतुलन एक अच्छें दोस्त का प्रमाण होती है। एक सच्चा दोस्त बनना है तो आप भी अपने जीवन में यह आदत अपना लें।

5. करते है हौसला अफजाई

आप जीवन में हर रास्ते पर सफल हो इसके लिए एक सच्चा मित्र हमेशा आपका साथ देगा व उस मंजिल तक पहुंचने के लिए आपका हौसला अफजाई करेगा। आप से क्या गलती हो रही उससे अवगत करवाते हुए दया की भावना से आपको उससे अवगत करेगा । वो हमेशा चाहेगा की आप एक सफल इंसान बनें।

6. अतीत को नही करेगा याद

एक सच्चा व अच्छा मित्र आपके जीवन के अतीत के बारे में जिक्र नही करेगा। यदि आपने बता भी दिया तो वो आपके अतीत की कमजोरियों व गलतियो से सीखकर आगे बढ़ने की सलाह देगा। साथ ही आप के अतीत के समय की बातों का मजाक बनाकर दुसरो के साथ भी शेयर नही करते। 

7. हर मुसीबत में साथी

छोटी सी बात को लेकर एक सच्चा दोस्त कभी आपसे दूरीयां नही बनाएंगा। दोस्ती में कुछ भी असमझस की स्थिति पैदा होने पर वो आपकोधैर्य व बुद्धिमत्ता  के साथ समझायेगा। एक सच्चा दोस्त ही होता है जो आपके बुरे दौर में आपके साथ खड़ा होता है।

8. आपकी सफलता में उसकी खुशी

जीवन में सच्चा दोस्ता कभी आपकी सफलता से जलेगा नही बल्कि खुश होगा की मेरा दोस्ता आज सफल हो गया। वो हमेशा आपकी सफलता के बारे में सभी को बताएगा की केसे आपने सफल होने के लिए कितनी मेहनत की। सच्चा दोस्त आपकी सफलता के बारे में कभी नही कहेगा की पता नही कैसे हो गया किस्मत के सहारे हुआा उसमे तो इतनी काबिलियत नही थी।

9. आप क्या हो क्या नही कभी नही आंकेगा

एक सच्चे दोस्त की यह सबसे बड़ी पहचान होती है वो आपको कभी भी जज नही करेगा, यानी की आपमें क्या बुराई आप गरीब हो या अमीर हो आप कपड़े कैसे पहनते हो , सच्चा दोस्त हमेशा इन बातों को नही देखता न ही कभी आंकता है । आप जैसे भी हो वो आपको एक सच्चा साथी मानते है।

10 टाइमपास व दिखावटी दोस्ती नही

सच्चा मित्र कभी भी मित्रता टाइमपास व दिखावटी नही करता है। वो एक सच्ची दोस्ती चाहता है जो जीवन भर जुड़ी रहें , दोनो हर दुख-सुख में एक दुसरे के काम आ सकें। यदि आप मुश्किल में हो तो वो आपकी मदद कर सके वो है तो आप कर सकें।

दोस्तो एक सच्चा दोस्त आपके भाई के सम्मान होता है वो हमेशा आपकी हर मुश्किल में आपके साथ खड़ा होता है जीवन में एक सच्चा दोस्त बनें।

एक सच्चे दोस्त में मौजूद होते है ये 10 गुण | Virtues of true Friend In Hindi