x

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक और डरावने पक्षी | Most Dangerous Birds World In Hindi

By Ravi / About :-2 years ago

दुनिया में कई तरह के पक्षी पाए जाते है। आमतौर पर पक्षियों को शांति का प्रतीक माना जाता है।  आज धरती पर कई आकार और अलग - अलग रंगों के पक्षी मौजूद हैं, जो दिखने में बहुत खूबसूरत  लगते है। जिन्हें हम पालतू जानवर के रूप में पाल सकते है। लेकिन कुछ पक्षी बहुत खतरनाक और डरावने होते है। आज हम आपको दुनिया के ऐसे पक्षियों के बारे में बताने जा रहे है, जो बहुत खतरनाक होते है।

5. दक्षिणी कैसोवरी

दक्षिणी कैसोवरी पक्षी दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी है। इस खतरनाक पक्षी का वजन लगभग 60 से 80 किलोग्राम और ऊंचाई करीब 6 फिट होती है। सिर पर कलगी वाले इस पक्षी के पंजे करीब 5 इंच लंबे और चाकू की तरह नुकीले होते है। साल 2007 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कैसोवरी को दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी भी घोषित किया गया है।

4. अफ्रीकी शुतुरमुर्ग

मुख्य रूप से अफ्रीका में पाया जाने वाला यह शुतुरमुर्ग पक्षी बिना उड़ने वाला पक्षी है। यह पक्षी दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज दौड़ने वाला पक्षी है। शुतुरमुर्ग पक्षी के पैर लंबे होते है। यह अपने इन लंबे पैरों से एक घंटे में 60 से 70 किलोमीटर दौड़ सकता है। शुतुरमुर्ग की ऊंचाई 8 से 9 फिट होती है। यह पक्षी अपना संतुलन बनाए रखने के लिए अपने पंखों का इस्तेमाल करते है।

3. यूरोपीय हेरिंग गुल

खूबसूरत दिखने वाला यह पक्षी बहुत खतरनाक है। यह पक्षी सबसे ज्यादा इंसानों पर हमला करता है। यूरोपीय हेरिंग गुल पक्षी इतना खतरनाक होता है कि दूसरे पक्षियों और जानवरों से लड़ने की हिमत रखता है। इस पक्षी के पंजे और चोंच बहुत पैने होते है, जो किसी को भी जान से मार सकते है।

2. म्यूट हंस

सफेद रंग का यह खूबसूरत पक्षी दुनिया के कई हिस्सों में पाया जाता है। इस हंस के पंख इतने बड़े हैं कि यह अपने पंखो को 7 फीट तक फैला सकता है। इस हंस के पंख इतने मजबूत हैं कि यह किसी की भी हड्डियों को तोड़ सकता है।

1. बाज

बाज एक खतरनाक पक्षी है जो आसमान में ऊंची उड़ान भरता है। बाज को सबसे बुद्धिमान पक्षी माना जाता है। बाज की आंखें बहुत तेज होती हैं, यह हवा में शिकार करने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इस पक्षी के पंजे और चोंच चाकू की तरह नुकीले होते हैं। जिससे यह तेजी से हमला करता है।

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक और डरावने पक्षी | Most Dangerous Birds World In Hindi