Advertisement :
भारतीय इतिहास के वो रहस्य जो आज तक नहीं सुलझे | Unsolved History of India In Hindi

Advertisement :
दुनिया के हर देश के इतिहास के एक अलग कहानी है। जिस इतिहास की वजह से उन्हें पहचाना जाता है उनका उससे वजूद जुड़ा होता है। इतिहास को जानने की उत्सुकता हम सब के भीतर होती है लेकिन कुछ इतिहास हम जान-जाते है तो कुछ इतिहास के पन्नों में भी अधुरा पड़ा होता है। जी दोस्तो इतिहास के उन रहस्यों के खुलासे के पन्नें आज भी अधुरे है इनको आज तक सुलझाना किसी के बस का नही रहा। दोस्तो आज हम अपने प्यारे देश से जुड़े इतिहास के उन तथ्यों के बारे में जानने वाले है जो आज तक अनसुलझे ही रहे।
1. सिंधु घाटी सभ्यता
8 हजार साल पूरानी माने जाने वाली सिंधु घाटी सभ्यता की विलुप्ता को आज हजारो साल गुजर चुके है। हजारो सालो की विलुप्ता के बावजूद इस घाटी के अवशेष आज भी मौजूद है। सिंधु घाटी सभ्यता विलुप्त हो चुकी इसको हजारो साल बीत चुके है मगर आज तक इस बात का पता नही लग पाया है इस सभ्यता का अंत किन कारणों से व कैसे हुआ। कई इतिहासकारों ने इसके जबाब भी दिए मगर वो इस घाटी के अंत से बिलकुल मेल नही बैठे।
2. रॉक पेंटिंग छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य के चारामा में करीब 10 हजार पुरानी एक रॉक पेंटिंग मिली। चारामा में मिली इस पेंटिंग में एलियंस व यूएफओ ( हवा में उड़ने वाला यान ) बना हुआ है। रॉक पेंटिंग को लेकर चारामा के लोगो में मान्यता भी जुड़ी है साथ में वो इन पेंटिंग की पूजा करने के साथ कहानियां भी सुनते है। अब सच कहानी क्या है यह एलियन की तस्वीरे क्यो बनी हुई है ? क्या एलियन धरती पर आये थे ? लेकिन इन सवालो का जवाब अब तक नासा व इसरो विभाग भी नही दे पाया है।
3. बिहार में स्थित सोन भंडार गुफा
Advertisement :
सोन भंडार गुफा जो बिहार के राजगीर में स्थित है। इस गुफा के बारे में कहा जाता है इस गुफा के अंदर 2 अलग-अलग कक्ष बने हुए है। इनमे एक कक्ष जिसमें राजा बिंबिसार ने अपनी हजारो टन सोने की सम्पति छुपा दी थी। मगर आज तक यह सोना यहां से मिला नही है। अग्रेंजी शासन के दौरान भी इस कक्ष इस खजाना निकालने के कई प्रयास किये गए मगर आज तक सोन गुफा से खजाना नही निकल पाया है।
4. सम्राट अशोक के नवरत्न
मुगल काल में जिस तरह अकबर के नवरत्न थें उसी तरह पाटलीपुत्र के सम्राट अशोक के भी नवरत्न थें। पृथ्वी पर महान व्यक्तियों में एक गिने जाने वाले सम्राट अशोक राज्य विस्तार काफी लंबा था। मगर सम्राट अशोक का जीवन मार्ग कंलिग यु़द्ध के बाद एक अलग दिशा में मुड़ गया। तब उन्होंने संन्यास का रास्ता चुनने से पहले अपने राज्य को संभालने के लिए 9 नवरत्नों की स्थापना की। लेकिन दोस्तो सम्राट अशोक के द्वारा नियुक्त यह नवरत्न कौन थें इतिहास में आज तक इस बात का जबाब नही है।
5. जयगढ़ किले में छुपा खजाने का भंडार
अकबर के नवरत्नों में एक व जयपुर के राजा महाराज सवाई जयसिंह के बारे में कहा जाता है की अकबर के सेनापती रहते हुए उन्होंने अफगानिस्तान से कई टन सोना लूट कर जयपुर जयगढ़ किले में छिपा दिया था। इस खजाने को ढुंढने पर भी एक कहानी जुड़ी है तब भारत सरकार ने पूरे किले को 1 महीने तक सेना की मदद से पूरे किले को खोद दिया था। लेकिन यह खजाना आज तक एक रहस्य बना हुआ है।
6. राजस्थान का कुलधरा गांव
कुलधरा गांव जिसका आस्तिव करीब 200 साल पहले राजस्थान के जैसलमेर जिले में था। यह आज बस नाम मात्र गांव बचा है । कुलधरा गांव में आज एक भी व्यक्ति नही रहता है। यह पूरी तरह खंडर में तब्दील हो चुका है। आखिर इस गांव में ऐसा क्या हुआ था की लोग इस गांव को अचानक खाली कर गए । जो आज तक यह खंडर ही है। आखिर इस गांव की इस रहस्य भरी कहानी का सच क्या है ? आखिर यह कैसे हुआ की पूरा गांव ही खाली हो गया ।
7. शांति देवी के पुनर्जन्म की कहानी
फिल्मों मे हम सब दोबारा जन्म लेने की कई फिल्मों देख चुके है मगर असल जीवन में भी हमारे सामने एक ऐसी कहानी देखने को मिली शांति देवी की। जब शांति देवी महज 6 साल की थी तब वो अपने पिछलें जन्म की सारी बातें अपने माता-पिता को बताने लगी । यह मामला दुनिया भर के अखबारों की सुर्खियां बनने के साथ लोगो को पुर्नजन्म पर विश्वास करने पर मजबूर कर दिया। जब यह खबर गांधी जी तक पहुंची तब उन्होंने इसके लिए एक जांच टीम बनाई, मगर इस बात का आज तक खुलासा नही हुआ की क्या सच में शांति देवी का पुर्नजन्म हुआ था। ?
Advertisement :
8. प्रहलाद जानी
प्रहलाद जानी जो गुजरात के महसाणा में रहते है। 83 साल के प्रहलाद जानी इस बात का दावा करते है की उन्होंने अपने जीवन के करीब 80 साल लगतार बिना अन्न जल ग्रहण किए बिताएं है। खास बात प्रहलाद जानी आज भी जिंदा है। अब इस रहस्य के पीछें क्या सच कहानी है इस का पता अब तक पूरी तरह नही लग पाया है।
भारतीय इतिहास के वो रहस्य जो आज तक नहीं सुलझे | Unsolved History of India In Hindi




