x

दुनिया के 5 सबसे महंगे और आलीशान होटल | Top Expensive Hotel In World In Hindi

By Ravi / About :-2 years ago

दोस्तों, जब भी कोई व्यक्ति घूमने के लिए किसी जगह जाता है, तो वह सबसे पहले रुकने के लिए एक अच्छा होटल देखता है, जो लोग घूमने फिरने के शौकीन होते है वो लोग हमेशा अच्छी सुविधा वाला और शानदार होटल देखते है। आपको बता दें कि शानदार होटल महंगे जरूर होते है लेकिन उन होटलों में सस्ते होटलों से अच्छी सुविधा होती है। दोस्तों, अगर आप भी महंगे और शानदार होटलों में रुकना चाहते है, तो आज हम आपको कुछ शानदार और महंगे होटलों के बारे में बतायेंगे।

1. द अपार्टमेंट, द कनॉट होटल, लंदन

लंदन में स्थित द अपार्टमेंट, द कनॉट होटल दुनियाभर में बहुत प्रसिद्ध है। इस होटल में आपको कई प्रकार की खूबसूरत पेंटिग देखने को मिलेगी। लंदन में स्थित इस होटल की एक खास बात ये है कि यहां आपको हर समय गर्म खाना मिलेगा। अगर आपको अलग - अलग तरह का गर्म खाना चाहिए, तो आपके लिए 'द अपार्टमेंट, द कनॉट होटल' सबसे बेस्ट रहेंगा। इस होटल में एक रात रुकने का किराया 24,600 डॉलर है।

2. रॉयल स्वीट, होटल प्लाजा एथन, पैरिस

450 स्क्वायर मीटर में फैला यह रॉयल स्वीट, होटल प्लाजा एथन पैरिस का सबसे बड़ा और शानदार होटल है। इस होटल में 4 बैडरूम, 4 बाथरूम, डाइनिंग रूम और किचन है। इस होटल में एक रात ठहरने का किराया 27,000 डॉलर है।

3. द स्काई विला, पाम्स कैसिनो रिसॉर्ट, लास वेगास

अमेरिका में स्थित द स्काई विला होटल के आस - पास का नजारा इतना खूबसूरत है कि कैमरे में कैद करने का मन करता है। इस होटल में आपको शिविंग पूल, पर्सनल लिफ्ट और मसाज रूम की सुविधा मिलेगी। लेकिन इस होटल में एक रात रुकने के लिए 40,000 डॉलर किराया देना पड़ता है।

4. पैंटहाउस स्वीट, होटल मार्टिनेज, कांस, फ्रांस

7वें फ्लोर पर स्थित फ्रांस का यह होटल बहुत खूबसूरत है। इस होटल के कमरे इतने खूबसूरत है कि खूबसूरती को देखकर साउदी शेख ने यहां 5 साल रुकने की पेशकश की थी। यहां एक रात ठहरने की कीमत 41,300 डॉलर है।

5. महाराजा पवेलियन, राज पैलेस होटल, जयपुर

जयपुर में स्थित यह होटल भारत का प्रसिद्ध और सबसे महंगा होटल है। राज पैलेस होटल को ठाकुर मोहन सिंह ने वर्ष 1727 में बनवाया था। इस होटल के बेडरूम में चांदी के बेड हैं। आप इस होटल में 45,000 डॉलर में एक रात रुक सकते हैं।

दुनिया के 5 सबसे महंगे और आलीशान होटल | Top Expensive Hotel In World In Hindi