x

भारत में मौजूद माता रानी के 7 अनोखे मंदिर | 7 Unique Temples of Mata Rani in India

By N.j / About :-2 years ago

नवरात्रा की शुरुआत हो चुकी है देश के हर कोने में 9 दिन हर भक्त माता की भक्ति में लीन रहेगा। आज भारत देश अपने मंदिरो की भव्यता व उनकी मान्यताओं की वजह से पुरी दुनिया में जाना जाता है। यही सबसे बड़ा कारण है की कोई भारतीय दुनिया भले ही न घुमा हो लेकिन वो हर मंदिर के दर्शन करने के लिए जरुर इस पार से उस पार चले जाते है। अब नवरात्रा आंरम्भ हो चुका है तो हमने सोचा क्यो न आज माता के भक्तों को माता के कुछ ऐसे मंदिरो के बारे में बताते है जो आज पुरे भारत में अपनी खास विचित्र प्रथाओं के लिए जाने जाते है,  तो चलिए दोस्तो माता के माता के जयकारे के साथ इसकी शुरुआत करते है।

1. मुंडेश्वरी माता मंदिर

मुंडेश्वरी माता का यह मंदिर बिहार जिले के कैमूर जिले में स्थित है। दोस्तो मुंडेश्वरी माता के इस मंदिर की ऐसी मान्यता है की माता के मंदिर में बलि तो दी जाती है लेकिन किसी जीव की जान नही ली जाती। भक्तों के अनुसार यहां सभी लोग बलि के लिए बकरे लाते है मंदिर में बलि की सम्पुर्ण प्रक्रियाएं भी पुर्ण की जाती है, लेकिन ऐसा कहा जाता है की माता की पूजा होने के बाद बलि दिया गया जीव फिर से जीवित हो जाता है।

2. मां भद्रकाली मंदिर

माता भद्रकाली का मंदिर हरियाणा राज्य में स्थित जो यहां का एकमात्र शक्तिपीठ है। मां भद्रकाली  के इस मंदिर के मान्यता है की यहां आने वाले माता के भक्त घोड़े दान करके जाते है। ऐसा माना जाता है की महाभारत काल में भी माता के मंदिर में पांडव आए और माता के मंदिर में घोड़े दान करके गए थे। इस प्रथा की शुरुआत वही से हुई थी।

3. श्राई कोटि माता मंदिर

दोस्तो दुर्गा माता का यह मंदिर भारत के शिमला शहर के रामपुर में स्थित है। दुर्गा माता के इस मंदिर अनोखी प्रथा है इस मंदिर में पति-पत्नी एक साथ मंदिर में जाकर माता के दर्शन नही कर सकते और यदि कोई इस प्रथा को तोड़कर माता के मंदिर में जाता है उसे इसका दंण्ड भुगतना पड़ता है।

4. दुर्गा परमेश्वरी

मां दुर्गा का यह लोकप्रिय मंदिर कर्नाटक राज्य के कातील में स्थित है। मां दुर्गा के इस मंदिर की एक अनोखी पंरमपरा है की नवरात्रा के समय यहां भक्त एक दुसरे पर आग फेंकते है लेकिन मां की ऐसी कृपा होती है की भक्त हल्की सी भी आंच नही आती।

5. कोट्टनकुलंगरा श्रीदेवी मंदिर

दोस्तो केरल में स्थित कोट्टनकुलंगरा श्रीदेवी माता के मंदिर की एक अनोखी  मान्यता है की इस मंदिर में पुरुष अपनी पत्नी के साथ तभी प्रवेश कर सकता है जो जब पत्नी पुरे 16 श्रृगांर के साथ तैयार हो। मान्यता के अनुसार यदि कोई जोड़ा यह प्रथा अपनाता है तो उसकी हर मुराद मां पुरी करती है।

6. मां भुवाल काली माता

मां काली का यह मंदिर राजस्थान के नागौर जिलें में स्थित है। मां काली के मंदिर की मान्यता है की इस मंदिर में आने वाला हर माता का भक्त माता के दरबार में शराब चढ़ाता है जिसमें से ढाई प्याला माता के चढ़ता है बाकी मंदिर के भेंरु बाबा को भेट कर दी जाती है।

7. माता का चमत्कारी मंदिर

माता का यह मंदिर भारत के बिहार राज्य के बक्सर में स्थित है। इस मंदिर के बारें में मां के भक्तों का कहना है की इस मंदिर में लगी मां दुर्गा की मुर्तिया आपस में बात करती है, मां दुर्गा के इस चमत्कार का अहसास मंदिर में मौजूद सभी भक्तो को होता है।

पोस्ट के अंत में बताना चाहते है की इस आर्टिकल का अधंविश्वास को फैलावा व बढ़ाने का मकसद बिलकुल नही है। हमारा यही कहना है की एक बार माता के मंदिर के दर्शन करे और इन अनुभवो को महसूस करें। धन्यवाद

भारत में मौजूद माता रानी के 7 अनोखे मंदिर | 7 Unique Temples of Mata Rani in India