Advertisement :
दुनिया का सबसे महंगा अंगूर कीमत छूती है आसमान | World Most Expensive Grapes In Hindi

Advertisement :
आज दुनिया के हर देश में अंगूर की अलग-अलग किस्में मौजूद है। बात करे भारतीयों की तो यहां अंगूर को बड़े स्वाद से खाया जाता है। बचपन में स्कूल में हम सब ने अंगूर खट्टे है वाले कई किस्सो को पढा साथ ही अंगूर पर बने मुहावरे भी हम कभी नही भूल सकते । दोस्तो आप सभी ने मार्केट से अंगूर कई बार खरीदें होगें आपके अनुमान के अनुसार ज्यादा से ज्यादा अंगूर की कीमत क्या हो सकती है? दोस्तो आप सोच रहे होगें की यह कैसा सवाल है हम ऐसा इसलिए कर रहे की आज हम आपको ऐसे अंगूर की कीमत बताने वाले है जिसको जान कर आपके होश उड़ने वाले है। दोस्तो इस अंगूर की खास बात यह है की यह बिक्री नही होता इसकी केवल नीलामी होती है। तो चलिए दोस्तो दुनिया में मौजूद इस खास अंगूर के बारे में और अधिक जानते है।
400 लताओं में हुआ 1 अंगूर
यह खास तरह की किस्म का अंगूर जापान के इशिकावा शहर में होता है जिसका नाम है “ रुबी रोमन” इस अंगूर की कहानी की शुरुआत हुई थी साल 1995 में जब इशिकावा के किसानो ने जापान की प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से अनुरोध किया की इस लाल रंग के होने वाले अंगूर की फसल विकसित करने की योजना तैयार करें। तब किसानो की इस अपील पर एग्रीकल्चर ने काम करते हुए इस अंगूर की करीब 400 लताओं का एक एक्सपेरिमेंट एरिया तैयार किया। इस एक्सपेरिमेंट एरिया पर करीब दो साल मेहनत के बाद लताओं पर फल आने शुरु हुए। आपको बता दे की पुरे 2 साल बाद इन 400 लताओ पर कुल 4 ही लाल अंगूर मिलें। इन 4 चार अंगूर में एक किस्म ऐसी थी जिन्होंने किसानो का पुरी तरह से दिल जीत लिया।
रुबी रोमन अंगूर नही खजाना है इशिकावा का
इस खास तरह के अंगूर की पेदावार के लिए इशिकावा की रिसर्च टीम बीते 14 साल से काम कर रही है। इस अंगूर की खेती का खास तौर पर ख्याल रखा जाता है इस अंगूर की पेदावार के समय इसके आकार, स्वाद को विशेष टीमो द्वारा परखा जाता है। दोस्तो आपको बता दे की रुबी रोमन इशिकावा के लिए एक अंगूर नही है बल्कि यह उनके लिए एक खजाना है
700 ग्राम अंगूर 64,800 रुपये में बिकता है रुबी रोमन अंगूर
2 साल के एक्सपेरिमेंट के बाद 400 बेलां में से एक था रुबी रोमन इस अंगूर को पहली बार साल 2008 में बाजार में बेचने के लिए रखा गया। दोस्तो रुबी रोमन के इस अंगूर के बारे मे कहा गया की केवल 700 ग्राम के रुबी रोमन के अंगूर के गुच्छे को 910 डॉलर यानी करीब 64,800 रुपयो के भाव इसे बेचा गया। दोस्तो हम गुच्छे में मौजूद हर एक अंगूर की कीमत पता करे तो 1 अंगूर करीब 800 रुपये का था।
Advertisement :
7 लाख में बिका रुबी रोमन का एक गुच्छा
रुबी रोमन अंगूर को समय के साथ लोगो के बीच लोकप्रियता प्राप्त हुई। अपने अलग तरीके की बनावट के चलते इसे दुनिया का सबसे अलग व प्रसिद्ध अंगूर की उपाधी भी प्राप्त हुई। आपको बता दे की दोस्तो वर्ष 2016 में रुबी रोमन के अंगूर के 26 अंगूरो के एक गुच्छे को करीब 11,000 डॉलर में बेचा गया जो भारतीय रुपये के अनुसार करीब 7,84,000 की कीमत में बिका।
20 से 30 ग्राम बीच होता है अंगूर का वजन
दोस्तो बता दे की रुबी अंगूर का वजन सामान्य अंगूर जितना नही होता है। रुबी अंगूर को बेचने से पहले कई तरह के मानको से गुजरना पड़ता है। इन मानकों के अनुसार इस अंगूर का वजन कम से कम 20 ग्राम हो इसमें चीनी की मात्रा करीब 18 प्रतिशत हो। रुबी अंगूर में इसका एक प्रीमियम भी तय किया गया है जिसके तहत रुबी रोमन के इस अंगूर का वजन 30 ग्राम है और इसके एक गुच्छें वजन 700 ग्राम है।
होती है नीलामी
रुबी रोमन के इस अंगूर को बेचा नही जाता है बल्कि इसे नीलाम किया जाता है। साल 2010 में पहली बार इन अंगूरो के 6 गुच्छों को “ रुबी रोमन” का टेग प्राप्त हुआ। साल 2011 के बाद इन अंगूरो को “रुबी रोमन” के टेग के साथ बेचा गया।
एक बूंद के रस से भर जाता है मुंह
रुबी रोमन अंगूर के बारे में इसकी आधिकारिक वेबसाइट ने बताया की, रुबी रोमन अंगूर एक लोवेस्ट एसिडिटी वाला अंगूर है। रुबी रोमन अंगूर में अधिक मात्रा में रस व चीनी होता है। आप यदि रुबी रोमन अंगूर की एक भी बूंद मुंह में लेते है तो आपका पुरा मुंह रस से भर जाएगा। यदि दोस्तो आप भी रुबी रोमन के अंगूर का स्वाद लेना चाहते है तो इसके लिए आपको 1 गुच्छें में से एक अंगूर के लिए करीब 1350 रुपयों तक खर्च करने होगें।
रुबी रोमन नाम लिए हुई वोटिंग
दोस्तो आपको बता दे की दुनिया के सबसे महंगे अंगूर के नामकरण की भी कहानी थोड़ी अलग है। इस अंगूर को नाम देने के लिए इशिकावा के लोगो के बीच वोटिंग हुई कुल 639 वोटों के साथ इसे “रुबी रोमन नाम मिला।
दुनिया का सबसे महंगा अंगूर कीमत छूती है आसमान | World Most Expensive Grapes In Hindi




