x

वाहियात खाने का मेन्यू -पता नहीं दुनिया में लोग क्या क्या खा जाते है | Bizarre Food List All world

By N.j / About :-7 years ago

दुनिया में आज हम स्वादिष्ट पकवानो की बात करें तो आज दुनिया भर में ऐसे कई पकवान बनते है जो अपने स्वाद के चलते सबका मन मोह लेते है। यह पकवान अपने स्वाद के साथ इंसान की शरीर की आम जरुरतो को भी पुरा करते है। अब भाई यह इंसान प्रजाती यहां तक कहा रुकने वाली है इनकी तो इच्छाएं केवल शुरु होती है खत्म नही। इंसान कभी मजबुरी में, कभी शौक, तो कई बार थ्रिल को बनाए रखने के लिए इंसान अपनी खाने की सारी हदें पार कर जाते है। आज हम दुनिया की उन अजीबोगरीब डिशेज के बारे में बताने वाले जिन्हें देख आप उल्टी कर देगे फिर कहेगें “ है भगवान इंसान यह चीजें भी खा जाता है”

पहले दोस्तो इस खाने का मेन्यू जान लेते है

1. जिंदा और उछलता-कूदता 
2. सड़ा व गला हुआ खाना
3. फफूद
4. जानवर
5. मानव शरीर के अजीब भाग

1. जिंदा व  उछलता-कूदता

नंबर 1 की हेडिग पढ़ कर चौंक गए होगें  तो दोस्तो जान लीजिए दुनिया के Oysters ओर Sea Urchin को जिंदा खाया जाता है। इस खाने को आपके टेबल पर बैठने के बाद प्लेट में परोस दिया जाता है। प्लेट की स्थिति कुछ ऐसी होगी  की आपका खाना बचने के लिए उछल कूद करेगा क्योंकि वो जिंदा है। इस खाने को जापानी पाक विधि Ikizukuri  के अनुसार खाया जाता है। जिसका नियम है की समुद्री जीव को बिना पकाए ही खाना चाहीए। इस विधि में ऑक्टोपस मछली को जिंदा ही प्लेट में खाने के लिए परोस दिया जाता है। आपको बता दे की दोस्तो पाक विधि पर जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में पुर्ण रुप से प्रतिबंध है। वियतमान के लोगो की जो कोबरा के दिल को निकाल कर जिंदा धड़कता दिल खा जाते है। इस डिश के साथ वियतमान के लों वोडका शॉट्स भी खाना पसंद करते है।

आज दुनिया के ऐसे कई देश है जहां लोगो में कीड़ा खाने की एक प्रथा है, लेकिन रेंगते हुए कीड़े कम मात्रा में पाएं जाते है। ऑस्ट्रेलिया में इन्हीं कीड़े की डिश बनती है Witchetty Grubs जो यहां के लोगो की लोकप्रिय डिश इस डिश का स्वाद भुने हुए अंडो के समान होता है।

2. सड़ा हुआ खाना -

जी हां दोस्तो सड़ा हुआ खाना जो यूरोप व अमेरिका के इलाको में सड़ी मछलियों को खाने के प्रती अधिक रुची है।

दोस्तो जो आप उपर तस्वीर देख रहे है वो एक सैल्मन मछली का सिर है। इसे खाने योग्य बनाने के लिए पहले इसे कई दिनो तक जमीन में गाड़ दिया जाता है,  जब इसे बाहर निकाला जाता है तब तक यह पुरी सड़ चूका होता है।
यूरोप व अमेरिका के साथ आइसलैंड में भी इस डिश को खाया जाता है। आइसलैंड में इसके लिए ग्रीनलैंड शार्क को प्रयोग में लेते है। ग्रीनलैंड शार्क का कच्चा मांस जहरीला माना जाता है इस वजह से इस शार्क को कुछ दिनो के लिए जमीन में दफना दिया जाता है।

3. फफूंद -

यदि हमें खाने में फफूंद नजर आ जाती है हम उस खाने को नही खाते लेकिन इससे उलट ऐसे भी लोग है जिन्हें खाने में फफूंद नजर आने पर उनके मुंह से लार लपकने लग जाती है।

दोस्तो आपको बता दे की आज कई तरह की पनीर होती है जिनसे फफूंद तैयार की जाती है। लेकिन यहां हम उनकी बात नही कर रहे है। नीचे दी गई तस्वीर में आप Cheese  को देख सकते है। दुनिया के यूरोपीय देशो में इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक करार देने हुए इस पर प्रतिबंध लगा रखा है।

सर्दीयो की शुरुआत होते ही भुट्टा खाना हमारे लिए एक आम बात है, लेकिन मैक्सिकन स्टाइल में नही दोस्तो बता की की जब मैक्सिको में भुट्टे को पुरी तरह फफुंद लग जाती है तब इसे Huitlacoche  कहां जाता है। भुट्टे के पुरे दाने नीले रगं में दिखने लग जाते है। इस भुट्टे के स्वाद कें बारे में बताया की यह सोंधा सा लगता है।

4. जानवर

आज लगभग पुरी दुनिया में जानवर को खाने में सेवन किया जाता है। यह स्वादिष्ट व पौष्टिक होने के साथ थोड़ा चौकाने वाला भी है क्योंकि दुनिया भर ऐसी कई जगह है जहां खाने के मेन्यू में कुत्ता, बिल्ली, और खरगोश का नाम होता है।

चमकादड़ के गोस्ट में सबसे ज्यादा प्रोटिन की मात्रा पाई जाती है। दुनिया भर में इसे बनाने के अलग-अलग तरीके है। इसे बनाते समय एक भंयकर बदबू आती है ( पेशाब के समान). थाइलैंड में इसे अलग विधि से बनाया जाता है वहां चमकादड़ को जिंन्दा उबाला जाता है उबलने के बाद उसे खाने के लिए मसल कर मसाला मिला कर परोस दिया जाता है।

आज कई दुनिया के कई देशो में चूहे के नवजात बच्चो को अस्थमा की बीमारी से निजात पाने के लिए इन्हें शराब में डूबो कर खाने में प्रयोग लिया जाता है लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान देना जरुरी होता है की चूहें का बच्चा 3 दिन से बड़ा न हो और उनकी आंखे खुली हुई न हो।

5. मानव शरीर के अजीब भाग

सांड का लिंग व उसके अंडकोष

दुनिया भर के ऐसे कई देश है जहां के लोगो द्वारा सांड के निजी भाग लिंग व अंडकोष को बड़े शौक से खाया जाता है। इस खाने के लिए ग्रिल करने के साथ फ्राई कर व सूप बना कर भी खाया जाता है। लोगो द्वारा ऐसा माना जाता है इनका सेवन करने से इंसान में योन क्रियाओं में वृद्धि होती है। सांड के अलावा याक व बैल के भी निजी भाग इसी तरह खाएं जाते है।

हिरण की नाक - अमेरिका

हिरण की नाक को नॉर्थ अमेरिका उबाल कर उसे जेलीनुमा आकार बना कर खाया जाता है।

गिलहरी का सिर

अमेरिका के डॉक्टर गिलहरी के सिर का सेवन न करने की सलाह देते है। लेकिन इन सब से हटकर अमेरिका के कई राज्यो में आज गिलहरी का मांस व भेजा खाया जाता है।

वाहियात खाने का मेन्यू -पता नहीं दुनिया में लोग क्या क्या खा जाते है | Bizarre Food List All world