Advertisement :
90 वे अकादमी ऑस्कर अवार्ड किस को मिला अवार्ड और किसको नहीं जानिए यहाँ...

Advertisement :
90th Academy Oscar Award
हॉलीवुड में सोमवार को हुए 90th एकेडमी (ऑस्कर) अवॉर्ड्स समारोह में गैरी ओल्डमैन (डार्केस्ट अवर) को बेस्ट एक्टर और फ्रांसेस मैकडोरमंड (थ्री बिलबोर्ड आउटसाइड एबिंग, मिसौरी) को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। मेक्सिको मूल के गुइलेर्मो डेल तोरो की फिल्म 'द शेप ऑफ वॉटर' सबसे सफल फिल्म रही। 'द शेप ऑफ वॉटर' 13 कैटेगरी में नॉमिनेटेड थी। इस फिल्म ने 4 ऑस्कर जीते- बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन।
क्रिस्टोफर नोलान की 'डनकर्क' को 3, जो राइट की 'डार्केस्ट आवर' को 2 ऑस्कर मिले।
13 बार चूकने के बाद सिनेमैटोग्राफर रोजर डीकिन्स भी ऑस्कर जीतने में कामयाब हुए।
रोजर को 'ब्लेड रनर-2049' के लिए पुरस्कार मिला।
89 साल के जेम्स आइवरी ऑस्कर जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बने। उन्हें 'कॉल मी बाय योर नेम' के लिए बेस्ट एडैप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला।
Advertisement :
वहीं, समारोह में शशि कपूर और श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई। शशि कपूर का 4 दिसंबर और श्रीदेवी का 24 फरवरी को निधन हो गया था।
भारत के एक्टर Ali Fazal और ब्रिटिश स्टार जूडी डेंच की भूमिका वाली Victoria & Abdul को ऑस्कर नहीं मिल पाया।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- Alison Jenny ('आई, तान्या') , बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- सैम रॉकवैल ('थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी'), ऑरिजनल सॉन्ग- फिल्म 'कोको' का गाना रीमेंबर मी.. ,बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- ब्लेड रनर 2049 के लिए Roger A डिकिंस
ऑरिजनल स्क्रीनप्ले- 'get out' के लिए जॉर्डन पीलेअडाप्टेड स्क्रीनप्ले- 'कॉल मी बाय यूअर नेम' के लिए जेम्स आइवरी, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट- 'हेवन इज ए ट्रैफिक जैम ऑन द 405' , बेस्ट एडिटिंग- 'डनकिर्क' के लिए ली स्मिथ , Sound mixing- 'डनकिर्क' के लिए ग्रैग लैंडेकर, गैरी ए. Rizzo और Mark वाइनगार्टन , साउंड एडिटिंग- 'डनकिर्क' के लिए रिचर्ड किंग और एलेक्स गिब्सन।
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स- 'ब्लेड रनर 2048' के लिए जॉन नेलसन, गर्ड नेफजर, पॉल लेमबर्ट और रिचर्ड आर. Huver, बेस्ट एनिमेटेड फिल्म- 'कोको', ली उनकिर्च और डार्ला के एंडरसन, फॉरेन लैंग्वेज फिल्म- चिली की 'अ फैंटास्टिक वूमेन', बेस्ट डॉक्युमेंट्री- 'इकारस' के लिए ब्रियान फोगेल और डैन कोगन, कॉस्ट्यूम डिजाइन- 'फैंटम थ्रेड' के लिए मार्क ब्रिजेस।
90 वे अकादमी ऑस्कर अवार्ड किस को मिला अवार्ड और किसको नहीं जानिए यहाँ...




