x

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी और संग्राम सिंह जल्द ही होने जा रहे है एक...

By Sumer / About :-8 years ago

Sangram Singh with Payal Rohatgi

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी और उनके पहलवान ब्वॉयफ्रेंड संग्राम सिंह जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों इसी साल सर्दी में शादी करेंगे। 4 साल पहले 27 फरवरी, 2014 को इनकी सगाई हुई थी। संग्राम सिंह के मुताबिक, पहले हम सगाई के अगले साल ही शादी करने वाले थे, लेकिन अपने-अपने कामों में बिजी रहने के चलते ऐसा नहीं हो पाया। अब हम इस वर्ष के end में शादी कर रहे हैं हम दोनों पिछले 6 ईयर से एक दूसरे को जानते हैं पायल और मेरा फैमिली भी हमें जल्द से जल्द शादी करते हुए देखना चाहता है

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी और संग्राम सिंह जल्द करने वाले है शादी

की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं पायल रोहतगी अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। दिसंबर, 2014 में जब उन्होंने कुश्ती की दुनिया में चर्चित संग्राम सिंह के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाया, तो वह काफी समय तक सुर्खियों में रहा था।

संग्राम सिंह ने की थी गाड़ी गिफ्ट पायल के बर्थडे पर

संग्राम ने यही गाड़ी पायल के बर्थडे पर गिफ्ट की थी।पायल '36 चाइना टाउन', 'हे बेबी', 'फिर जिंदगी' जैसी फिल्मों के साथ 'सर्वाइवर इंडिया', 'नच बलिए 7' जैसे टीवी रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, वे 'बिग बॉस 2' से जुड़ने के बाद लाइमलाइट में आई थीं। इस शो के दौरान उनकी कंटेस्टेंट संभावना सेठ से जमकर लड़ाई हुई थी। साथ ही शो में राहुल महाजन के साथ उनकी बढ़ती Closeness ने भी जमकर चर्चाएं बटोरी थी।

ग्लैमर वर्ल्ड की दमदार हस्ती है संग्राम सिंह

संग्राम सिंह ने पहलवानी में कदम रखने के बाद कभी मुड़कर नहीं देखा। खूबसूरत शरीर के दम पर वह जल्द ही ग्लैमर वर्ल्ड की दमदार हस्ती भी बन गए।

चर्चित शो 'बिग बॉस'के 7वें सीजन का हिस्सा बनने के अलावा वह कई Reality शोज में भाग ले चुके हैं। संग्राम ने 'सरवाइवर इंडिया' (स्‍टार प्लस), 'सच का सामना' (स्‍टार वन), '100% दे दना दन' (कलर्स) और 'राज पिछले जन्म का' (इमेजिन टीवी) जैसे कई रियलिटी शोज में अपना जलवा दिखाया है।

2014 में संग्राम सिंह ने 'Last Man Stand Fight' के तहत कॉन्‍ट्रैक्‍ट साइन किया था। वे पहले भारतीय थे जिन्होंने इस तरह का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट के मुताबिक, मुकाबले के दौरान मारे जाने पर या घायल होने पर ऑर्गनाइजर जिम्‍मेवार नहीं होते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी और संग्राम सिंह जल्द ही होने जा रहे है एक...