Advertisement :
'तू आशिकी' की एक्टेस पंक्ति की माँ ने सेट पर किया लव सीन को लेकर हंगामा...

Advertisement :
Tu Aashiqui serial
कम समय में ही सीरियल 'तू आशिकी' ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। इस सीरियल में दोनों ही लीड अभिनेता (Actors) कम उम्र के हैं साथ ही उनकी लव स्टोरी लोगों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रही। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस सीरियल में पंक्ति का किरदार निभा रही अभिनेत्री की मां ने set पर प्रेम दृश्य को लेकर हंगामा किया है।
पंक्ति की माँ ने सेट पर किया लव सीन को लेकर हंगामा
इस बात का खुलासा स्पॉटबॉय ने किया। रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल में पंक्ति का रोल निभा रही जन्नत जुबेर रहमानी की मां के साथ सेट पर प्रोड्यूसर्स से तीखी बहस भी हो गई। दरअसल, serial में अहान और पंक्ति का किसिंग सीन शूट करने की बात कई जा रही थी। यह बात जन्नत की मां को पसंद नहीं आई और आपत्ति जताई।
कॉन्ट्रैक्ट को साइन करते वक्त पंक्ति की माँ ने किसिंग सीन के लिए किया था मना
ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि जन्नत की मां ने Contract को साइन करते वक्त इस तरह के सीन्स को न फिल्माए जाने से संबंधित क्लॉज भी डलवाया था। लेकिन बाद में निर्माता इस बात को भूल गये और ये किसिंग सीन शूट करने लगे जबकि पंक्ति की माँ ने इसके बाते में पहले ही बात कर ली थी । इसके बाद भी प्रोड्यूसर्स इस तरह के सीन को फिल्माने की प्लानिंग कर रहे थे जिससे जन्नत की मां भड़क उठीं।
Advertisement :
जन्नत ने चाइल्ड आर्टिस्ट से की थी शुरुवात
सीरियल में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस जन्नत महज 16 साल की है और रित्विक अरोड़ा 21 साल के। इस उम्र के फैसले से जन्नत की माँ को शायद यह पसंद नहीं है और ऐसे में जन्नत उर्फ़ pankti की मां शायद यह नहीं चाहती कि उनकी बेटी इतनी कम उम्र में इस तरह के सीन को करे। जन्नत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई सारे सीरियल में काम कर चुकी हैं। जिसमें दिल मिल गए, फुलवा, मेरी आवाज ही पहचान है शामिल हैं।
'तू आशिकी' की एक्टेस पंक्ति की माँ ने सेट पर किया लव सीन को लेकर हंगामा...




