x

इस एक्ट्रेस ने मौत होने से एक माह पहले करवाई थी लिपोसक्शन सर्जरी...

By Sumer / About :-8 years ago

Aarthi Agarwal

तेलुगु फिल्म एक्ट्रेस आरती अग्रवाल की आज 34वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 5 मार्च, 1984 को न्यू जर्सी में हुआ था। आरती अब इस दुनिया में नहीं है। 31 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। उनकी लाइफ कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। उन्होंने कम उम्र में डेब्यू किया, 21 की उम्र में सुसाइड की कोशिश की थी। इतना ही नहीं 23 साल की उम्र में उन्होंने शादी कर ली थी और 25 की उम्र में उनका तलाक भी हो गया था।

आरती ने मात्र 16 साल की उम्र में फिल्मों में किया था डेब्यू

आरती जब 14 साल की थी तब Philadelphia, पेन्सिलवेनिया सिटी में हुए प्रोग्राम में एक्टर सुनील शेट्टी ने उन्हें स्टेज पर डांस करने के बुलाया था। उनका डांस देखकर सुनील शेट्टी ने आरती के फादर को कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में काम करना चाहिए। आरती ने मात्र 16 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्होंने 2001 में बॉलीवुड फिल्म 'paagalapan' और इसी साल साउथ की फिल्म 'नुव्वु नाकु नचव' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। आरती ने साउथ के तकरीबन सभी सुपर स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की। उन्होंने चिरंजीवी, नागार्जुन, महेश बाबू, रवि तेजा, जूनियर एनटीआर, प्रभास सहित अन्य एक्टर्स के साथ फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने Career में 25 फिल्मों में काम किया।

मौत होने से एक माह पहले करवाई थी लिपोसक्शन सर्जरी

आरती मोटापे की बीमारी से ग्रस्त थी और मौत होने के महीनेभर पहले ही उन्होंने लिपोसक्शन सर्जरी कराई थी। इस सर्जरी से उनके बॉडी से अतिरिक्त फैट को हटाया गया था। हैदराबाद के एक Doctor ने उन्हें सर्जरी न करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने Doctor की बात नहीं मनी। इस सर्जरी के बाद से ही उन्हें सांस लेने में दिक्‍कत होने लगी थी। वे इलाज के लिए न्यू जर्सी के एक अस्पताल में भर्ती रही, जहां उनका एक और ऑपरेशन होना था। लेकिन अचानक उनकी मौत हो गई। Aarti की मौत के बाद उनके मैनेजर ने न्यूज एजेंसीज को बताया था कि वे मोटापे और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं, जिसका इलाज भी चल रहा था। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। जब मौत हुई तब उनकी उम्र मात्र 31 साल थी। उनकी मौत के एक दिन पहले यानी 5 June, 2015 को उनकी फिल्म 'रानम- 2' रिलीज हुई थी।

अफेयर की वजह से बाथरूम क्लीनर पीकर सुसाइड की कोशिस

आरती का अफेयर को-स्टार तरुण से रहा था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसकी वजह से आरती अपसेट रहने लगी थी और उन्होंने 2005 में Bathroom क्लीनर पीकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। उन्हें हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें बचा लिया था।

आरती ने 2007 में यूएस बेस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर उज्जवल कुमार अग्रवाल से शादी की थी। हालांकि, ये शादी भी ज्यादा नहीं चल पाई, दोनों के बीच 2009 में तलाक हो गया।

इस एक्ट्रेस ने मौत होने से एक माह पहले करवाई थी लिपोसक्शन सर्जरी...