x

मैंने प्यार किया मूवी से करियर स्टार्ट करने वाली एक्ट्रेस हुई 48 साल की, देखे क्या हुआ इनमे चेंज ?

By Sumer / About :-8 years ago

Maine Pyar Kiya

अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' को भला कौन भूल सकता है। आज भी अगर टीवी पर यह फिल्म आ रही होती है तो प्रेम और सुमन की लव स्टोरी हम देखना पसंद करते हैं। यह वह दौर था जब बॉलीवुड में दोस्ती और प्यार वाली फिल्में बननीं शुरू हुई। इसी वक्त एक हीरोइन इंडस्ट्री में कदम रखती हैं और अपनी प्यारी सी smile से सबको दीवाना बना देती ही हैं।

मैंने प्यार किया मूवी से बनी थी स्टार

हम बात कर रहे हैं 'मैंने प्यार किया' में Salman की अभिनेत्री बनीं भाग्यश्री की। (23 फरवरी 1969) को जन्मीं भाग्यश्री आज 48 साल की हो गईं हैं। फिल्म 'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री रातों-रात star बन गईं थीं। हर तरफ उनकी Film की एक्टिंग और मासूमियत के चर्चे हो रहे थे। 

बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया भाग्यश्री को

इस फिल्म के लिए भाग्यश्री को Best Female Debut का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था लेकिन अपने करियर की शुरुआत में ही भाग्यश्री ने वह कर दिखाया जिससे हर एक्ट्रेस बचती हैं। करियर के शुरुआत में ही उन्होंने एक्टर और प्रोड्यूसर हिमालय दासानी से शादी कर ली।

अभिनेता और प्रोड्यूसर हिमालय दासानी से की थी शादी

शादी के बाद भाग्यश्री ने कुछ ही फिल्में कीं वह भी अपने पति के साथ ही। जिसके चलते उनका Career आगे नहीं बढ़ पाया। हिमालय और भाग्यश्री के दो बच्चे हैं। 23 साल का बेटा अभिमन्यु और 21 साल की बेटी अवंतिका।

भाग्यश्री ने हिंदी फिल्मों के अलावा Bhojpuri, Marathi और तेलगु फिल्मों में भी एक्टिंग की है लेकिन उन्हें वह Stardom फिर कभी नहीं मिल सकी जो उन्होंने 'मैंने प्यार किया' से हासिल की थी। फिलहाल भाग्यश्री अपने फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं और उस पर लगातार वर्कआउट करती रहती हैं। 

मैंने प्यार किया मूवी से करियर स्टार्ट करने वाली एक्ट्रेस हुई 48 साल की, देखे क्या हुआ इनमे चेंज ?